Loading...
भारत की इस महिला के हैं दुनिया में सबसे लंबे बाल, देखकर हैरान रह जाओगे
9 फीट लंबे बालों के कारण महिला ने बनाया रिकॉर्ड

भारत की इस महिला के हैं दुनिया में सबसे लंबे बाल, देखकर हैरान रह जाओगे

लेखन अंजली
Aug 07, 2026
07:07 pm

क्या है खबर?

जहां ज्यादातर महिलाएं बालों को लंबा और घना बनाने के लिए परेशान रहती हैं, वहीं एक महिला ने अपने बालों के जरिए विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली रेणु धरियाल नाम की महिला ने जीवित महिला में सबसे लंबे बालों का गिनीज रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रेणु के बालों की लंबाई 271.50 सेमी (8 फीट 10 इंच) है, जो कि दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति रॉबर्ट वाडलो की लंबाई से बस थोड़ी ही कम है।

बालों की लंबाई

हैरान कर देगी रेणु के बालों की लंबाई

रेणु ने यह रिकॉर्ड बनाकर यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनके बालों की लंबाई 257.33 सेमी (8 फीट 5.3 इंच) है।

रेणु एक कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं, जो दूसरी महिलाओं के साथ अपने ब्यूटी टिप्स साझा करना पसंद करती हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेणु ने बताया कि वह साल 2015 से लगातार अपने बाल बढ़ा रही हैं क्योंकि भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को बहुत ज्यादा सुंदरता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है।

बालों की देखभाल

साल 2015 के बाद रेणु ने कभी नहीं कटवाए अपने बाल

रेणु ने साल 2015 के बाद से कभी अपने बाल नहीं कटवाए हैं।

रेणु का कहना है कि लंबे बालों को बनाए रखने के लिए बहुत धैर्य की जरूरत होती है। इसलिए उन्हें अपने बालों को धोने और सुलझाने में कई घँटे लग जाते हैं।

गिनीज बुक के मुताबिक, रेणु ने यह भी बताया कि वह केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करती है और अपने यूट्यूब चैनल पर भी केमिकल मुक्त उत्पाद बनाने की विधि साझा करती है।

ADVERTISEMENT

बयान

आकर्षण का केंद्र है रेणु के बाल

रेणु ने कहा, "इतने लंबे बालों के साथ जब भी मैं बाहर निकलती हूं या सोशल मीडिया पर आती हूं तो लोग हैरान रह जाते हैं और मुझे बहुत तारीफ और ध्यान मिलता है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं दुनिया को यह संदेश देना चाहती हूं कि दृढ़ संकल्प, धैर्य, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति से जुड़कर आप कोई भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।"

ADVERTISEMENT

अन्य रिकॉर्ड

भारत की इस महिला ने भी अपने बालों के कारण बनाया था रिकॉर्ड 

रेणु से पहले भारत के उत्तर प्रदेश की रहने वाली स्मिता श्रीवास्तव ने दुनिया की जीवित व्यक्ति के सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

स्मिता ने अपने 236.22 सेमी (7 फीट 9 इंच) लंबे बालों के कारण गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया था।

स्मिता को भी अपने बालों को संवारने में काफी समय लगता था और उन्होंने सिर्फ एक बार ही अपने बालों को कटवाया था।

ट्विटर पोस्ट

देखें तस्वीरें

ADVERTISEMENT