NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / सबसे क्रूर और निर्दयी तानाशाह था ईदी अमीन, दुश्मनों को मारकर पीता था उनका खून
    सबसे क्रूर और निर्दयी तानाशाह था ईदी अमीन, दुश्मनों को मारकर पीता था उनका खून
    अजब-गजब

    सबसे क्रूर और निर्दयी तानाशाह था ईदी अमीन, दुश्मनों को मारकर पीता था उनका खून

    लेखन अंजली
    February 14, 2020 | 06:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सबसे क्रूर और निर्दयी तानाशाह था ईदी अमीन, दुश्मनों को मारकर पीता था उनका खून

    दुनिया के इतिहास में कई लोगों के नाम दर्ज हैं, जिनमें से कुछ अच्छे कामों के लिए जाने गए तो कुछ बुरे कामों के लिए। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो क्रूर और निर्दयी तानाशाह के रूप में जाना जाता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं युगांडा के तानाशाह ईदी अमीन के बारे में, जिसके जैसा निर्दयी शायद ही कोई इस धरती पर पैदा हुआ हो। आइए जानें।

    रग्बी का एक शानदार खिलाड़ी था ईदी अमीन

    शक्तिशाली शरीर की वजह से ईदी अमीन 1951 से 1960 तक युगांडा का लाइट हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन था। साथ ही वह एक तैराक भी था। इसके अलावा ईदी एक खतरनाक रग्बी फॉरवर्ड भी था क्योंकि वो शानदार तरीके से रग्बी खेलता था। उसके कोच के मुताबिक, ईदी अमीन रग्बी का एक शानदार और अच्छा खिलाड़ी था, लेकिन उसे सिखाना कठिन था क्योंकि एक अक्षर का शब्द भी उसे विस्तार से समझाना पड़ता था।

    ईदी ने बना रखे थे कई महिलाओं के साथ संबंध

    BBC के अनुसार, ईदी के इतने प्रेम संबंध थे कि उनकी गिनती करना भी असंभव है। कहा जाता है कि एक समय में उसका कम से कम 30 महिलाओं का हरम हुआ करता था। बता दें कि ईदी ने छह महिलाओं से शादी की थी, जिसमें से तीन को उसने जल्द ही तलाक दे दिया था। ईदी के बच्चों के बारे में सही से किसी को भी नहीं पता, लेकिन अधिकांश का कहना है कि उसके 30-45 बच्चे थे।

    आठ साल के शासन काल में ईदी ने पेश किए क्रूरता के कई वीभत्स उदाहरण

    छह फीट चार इंच लंबे और 135 किलो वजन वाले ईदी अमीन को दुनिया के सबसे क्रूर और निर्दयी तानाशाहों में गिना जाता है। ईदी ने आठ साल के शासन काल में क्रूरता के इतने वीभत्स उदाहरण पेश किए जिसकी मिसाल आधुनिक इतिहास में बहुत कम ही मिलती है। इसलिए ईदी के शासन को मानव अधिकारों के दुरूपयोग, राजनीतिक दमन, जातीय उत्पीड़न, गैर कानूनी हत्याओं, पक्षपात, भ्रष्टाचार और सकल आर्थिक कुप्रबंधन आदि के लिए जाना जाता था।

    ईदी अमीन को एशियाई लोगों से थी बेहद नफ़रत

    अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों और मानव अधिकार समूहों का अनुमान है कि ईदी ने अपने शासन के दौरान एक लाख से पांच लाख लोगों को मौत की नींद सुलाया है। जानकारी के मुताबिक, ईदी अमीन को एशियाई लोगों से बेहद ही नफरत थी, इसलिए उसने अपने देश से सारे एशियाइयों को बाहर निकाल दिया था। इसके पीछे उसने तर्क दिया था कि अल्लाह ने उससे कहा है कि वो सारे एशियाइयों को अपने देश से तुरंत बाहर निकाल दे।

    स्वास्थ्य मंत्री रहे 'हेनरी केयेंबा' ने लिखी है ईदी पर एक किताब

    ईदी के शासन काल में स्वास्थ्य मंत्री रहे 'हेनरी केयेंबा' ने एक किताब लिखी थी 'अ स्टेट ऑफ ब्लड: द इनसाइड स्टोरी ऑफ ईदी अमीन'। इस किताब के जरिए उन्होंने ईदी की दरिंदगी बयां की है। उस किताब के अनुसार, एक बार अमीन अस्पताल के मुर्दाघर में गया था, जहां उसके दुश्मनों के शव रखे गए थे। कुछ युगांडावासियों का मानना है कि उसने अपने दुश्मन का खून पिया था।

    हेनरी ने किताब में जाहिर की हुई ईदी की आश्चर्यजनक बातें

    इतना ही नहीं हेनरी ने अपनी किताब में यह तक लिखा है कि 'कई बार राष्ट्रपति और दूसरे लोगों के सामने ईदी ने यह तक जाहिर किया है कि उसने इंसानों का मांस तक खा रखा है। साथ ही उन्होनें यह भी लिखा है कि ईदी ने यह कहा है कि लड़ाई के दौरान अक्सर आपका साथी सैनिक घायल हो जाता है। ऐसे में उसको मार कर खा जाने से आप भुखमरी से भी बच सकते हैं।

    ईदी के समय में भारत के उच्चायुक्त रहे मदनजीत ने भी लिखी है ईदी पर किताब

    BBC के मुताबिक, ईदी के समय में युगांडा में भारत के उच्चायुक्त रहे मदनजीत सिंह ने भी अपनी किताब 'कल्चर ऑफ द सेपल्करे' में लिखा है कि ईदी के पुराने घर कमांड पोस्ट में एक कमरा हमेशा ही बंद रहता था। उसमें सिर्फ ईदी के एक पुराने नौकर मोजेज को ही जाने की इजाजत थी, वो भी कमरा साफ करने के लिए। मगर एक बार अमीन की पांचवीं बीबी सारा क्योलाबा जबरदस्ती उस कमरे में चली गई थी।

    मृत्यु के वक्त ईदी को नहीं मिली अपने देश की मिट्टी

    उसने देखा कि कमरे में दो रेफ्रीजरेटर रखे हुए थे, जब उसने एक रेफ्रीजरेटर खोला तो वो चिल्ला कर बेहोश हो गई क्योंकि उसमें उसके एक पूर्व प्रेमी जीज गिटा का कटा हुआ सिर रखा हुआ था। इन सब किताबों के जरिए यह भी पता चला कि 16 अगस्त, 2003 में जेद्दा के अस्पताल में ईदी की मौत हो गई थी, जिसके बाद उसे वहीं रुवैस कब्रिस्तान में दफना दिया गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    अजब-गजब खबरें
    युगांडा

    भारत की खबरें

    पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने इन तरीकों से लिया पाकिस्तान से बदला पाकिस्तान समाचार
    2004 से 2019: संसद में लगातार बढ़ी है आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं की संख्या, जानिए आंकड़े लोकसभा
    अहमदाबाद: ट्रंप को झुग्गियां न दिखे इसलिए 600 मीटर लंबी दीवार बना रहा नगर निगम दिल्ली
    कोरोना वायरस: क्रूज शिप पर सवार दो भारतीय संक्रमित, चीन में मृतकों की संख्या 1,300 पार चीन समाचार

    अजब-गजब खबरें

    वीडियो कॉल के जरिए गुजराती परिवार ने करवाई अपने बच्चों की सगाई, देखें वायरल वीडियो अजब-गजब
    जापान का यह व्यक्ति बना दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित पुरुष, जानिये कितनी है उम्र जापान
    केरल: दिहाड़ी मजदूर की रातों-रात पलटी किस्मत, ऐसे बन गया करोड़पति केरल
    इन जगहों पर बेहद अनोखे अंदाज में मनाया जाता है वैलेंटाइन डे दक्षिण कोरिया

    युगांडा

    जिसे पत्नी बनाकर घर लाया इमाम, वो निकला पुरुष; इस तरह हुआ मामले का खुलासा अजब-गजब खबरें
    UAE ने भारत सहित छह देशों से स्वास्थ्यकर्मियों को दी यात्रा की अनुमति भारत की खबरें
    युगांडा: 12 पत्नियों से 102 बच्चों के पिता ने मंहगाई के कारण लिया रुकने का फैसला अफ्रीका
    युगांडा में समलैंगिकता अब अपराध, जानें कानून में क्या-क्या प्रावधान और अन्य देशों में क्या स्थिति समलैंगिकता
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023