NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ब्रिटेन: लगभग 400 साल पुराने समुद्री जहाज की खोज शुरू, अरबों रुपये के सोने से भरेा 
    अगली खबर
    ब्रिटेन: लगभग 400 साल पुराने समुद्री जहाज की खोज शुरू, अरबों रुपये के सोने से भरेा 
    सोने से भरे समुद्री जहाज को खोजने का काम शुरू

    ब्रिटेन: लगभग 400 साल पुराने समुद्री जहाज की खोज शुरू, अरबों रुपये के सोने से भरेा 

    लेखन अंजली
    Mar 19, 2024
    06:10 pm

    क्या है खबर?

    ट्रेजर हंट गेम के बारे में आपने जरूर सुना होगा और कुछ ने तो यह गेम खेला भी होगा। इसके अलावा कई फिल्में भी ट्रेजर हंट यानि खजाने की खोज पर आधारित हैं।

    अब इससे जुड़ा एक असल मामला सामने आया है। दरअसल, ब्रिटेन की एक कंपनी लगभग 383 साल पहले कॉर्नवाल के तट पर डूबे अंग्रेजों के एक समुद्री जहाज को ढूंढने का प्रयास कर रही है, जिसमें 421 अरब रुपये का सोना होने की संभावना है।

    कंपनी

    जहाज की खोज में असफल रही हैं कई कंपनियां

    इस अंग्रेजी जहाज का नाम मर्चेंट रॉयल है, जिसे 'एल डोराडो ऑफ द सीज' के नाम से जाना जाता है और इसमें अरबों रुपये का सोना और अन्य कीमती वस्तुएं होने का अनुमान है।

    कई कंपनियां और लोग इसकी खोज में असफल रहे हैं, लेकिन मल्टीबीम सर्विसेज नामक कंपनी का दावा है कि वह इस जहाज को ढूंढ लेगी।

    इसके लिए कंपनी पानी के नीचे चलने वाले मानवरहित जहाजों और कई तरह की नई तकनीकों का इस्तेमाल करेगी।

    बयान

    जहाज के मलबे की कीमत भी अरबों रुपये- निगेल 

    कंपनी के अधिकारी निगेल हॉल ने खोज के ऐतिहासिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी खोजे गए खजाने को विरासत कलाकृति माना जाएगा।

    उन्होंने मेट्रो को बताया कि उनकी खोज सोने के लिए ही नहीं है, बल्कि जहाज का मलबा ही अपने आप में बेशकीमती है, जिसकी कीमत अरबों रुपये हो सकती है।

    उन्होंने कहा कि जहाज खतरनाक जगह पर डूबा है, उसके कारण खोज चुनौतीपूर्ण होने की उम्मीद है।

    बयान

    मर्चेंट जहाज की जगह पर है हजारों जहाजों का मलबा- निगेल

    निगेल ने मीडिया को यह भी बताया, "मर्चेंट रॉयल जहां डूबा है, वहां हजारों की संख्या में अन्य जहाजों के टुकड़े भी हैं, इसलिए जब हम उसकी खोज कर लेते हैं तो हमें बहुत सारा मलबा उठाना पड़ेगा और फिर उसकी पहचान करनी होगी। इस वजह से यह काम आसान नहीं है।"

    हालांकि, उनको विश्वास है कि उनकी कंपनी मर्चेंट रॉयल की खोज में सफल रहेगी और इसका कारण जगह से जुड़ी उनकी गहन जानकारी और प्रौद्योगिकी प्रगति है।

    जानकारी

    साल 1641 में डूबा था मर्चेंट रॉयल

    मर्चेंट रॉयल 23 सितंबर, 1641 को डूबा था। तब जहाज डार्टमाउथ के रास्ते में था।

    डूबने से पहले जहाज मरम्मत के लिए और मेक्सिको से कैरेबियन द्वीप की अपनी वापस यात्रा के लिए अतिरिक्त माल लोड करने के लिए कैडिज के स्पेनिश बंदरगाह में रूका था।

    हालांकि, इससे पहले कि जहाज अपनी निर्धारित यात्रा को खत्म करता, इससे पहले ही वह समुद्र में डूब गया और आज एक रहस्यमयी खोज का हिस्सा बन चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्रिटेन
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    टाटा ने अल्ट्रोज EV प्रोजेक्ट को अस्थायी रूप से रोका, जानिए क्या बताया कारण  टाटा मोटर्स
    करण जौहर जब पहली बार कैमरे के सामने आए, 36 साल पहले शुरू हुआ था सफर करण जौहर
    IPL 2025: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा सफलतापूर्वक हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग

    ब्रिटेन

    ब्रिटेन के डिजाइनर ने गत्ते के डिब्बों से बनाया फर्नीचर, किया गया प्रदर्शित लंदन
    ब्रिटेन: प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त किया, इन्हें मिली जिम्मेदारी ऋषि सुनक
    ब्रिटेन: पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून की राजनीति में दोबारा एंट्री, विदेश मंत्री बनाए गए ऋषि सुनक
    ब्रिटेन: प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के खिलाफ पार्टी में बगावत, सांसद ने अविश्वास पत्र पेश किया   ऋषि सुनक

    अजब-गजब खबरें

    हांगकांग: गोद लेना चाहते हैं कुत्ते या बिल्ली? टिंडर जैसी ऐप पर पूरी करें खोज चाइनीज ऐप्स
    न्यूजीलैंड: यह अनोखा घूमने वाला घर होने जा रहा है नीलाम, करोड़ों में है कीमत न्यूजीलैंड
    अमेरिका: इस करोड़पति ने अपनी कंपनी को कर्मचारियों के नाम किया, जानिए कारण अमेरिका
    ऑस्कर नामांकित फिल्में देखने और विजेता का अनुमान लगाने के मिल रहे 1.6 लाख रुपये ऑस्कर पुरस्कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025