LOADING...
जर्मनी: सोने के व्यापारी ने बनाया 46 करोड़ रुपये की कीमत का क्रिसमस ट्री
जर्मनी में सोने के सिक्कों से बनाया गया क्रिसमस ट्री

जर्मनी: सोने के व्यापारी ने बनाया 46 करोड़ रुपये की कीमत का क्रिसमस ट्री

लेखन सयाली
Dec 08, 2024
11:13 am

क्या है खबर?

दिसंबर का महीना आते ही सभी देशों में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस त्योहार से पहले लोग अपने-अपने घरों में क्रिसमस ट्री लगाते हैं और उसे रंग-बिरंगी चीजों से सजाते हैं। हालांकि, क्रिसमस से पहले जर्मनी के रहने वाले एक सोने के व्यापारी ने 46 करोड़ रुपये की कीमत वाला क्रिसमस ट्री बना डाला है। इस क्रिसमस ट्री पर बुलियन नामक बहुमूल्य धातु से बने सिक्के लगे हुए हैं और इसकी चमक देखते ही बनती है ।

निर्माता

जानिए किसने बनाया यह बेशकीमती क्रिसमस ट्री

यह चमकता हुआ ट्री दुनिया का सबसे महंगे क्रिसमस ट्री में से एक बताया जा रहा है। इस अनोखी और बेशकीमती ट्री को बनाने वाली कंपनी का नाम 'प्रो ऑरम' है। अर्निंग बुश के निर्माता और प्रो ऑरम के प्रवक्ता बेंजामिन सुम्मा ने बताया, "सोने का यह क्रिसमस ट्री कीमती धातु के इस कालातीत अर्थ को प्रभावशाली तरीके से दर्शाता है।" इसे ऑस्ट्रियाई स्टेट मिंट के साथ मिलकर तैयार किया गया है।

विवरण

10 फुट लंबी है यह अनोखा क्रिसमस ट्री

यह क्रिसमस ट्री करीब 10 फुट लंबा है और इसमें 2,024 सोने के वियना फिलहारमोनिक स्मारक सिक्के लगे हुए हैं। ये दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले कलेक्टर सिक्कों में से एक हैं। इस ट्री को जर्मनी के शहर म्यूनिख में बुलियन हॉकर के मुख्यालय में कई दिनों तक प्रदर्शित किया गया था। बताया जा रहा है कि इसे कंपनी की 35वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में और क्रिसमस का जश्न मानाने के लिए तैयार किया गया था।

Advertisement

महत्व

इस क्रिसमस ट्री के जरिए कंपनी देना चाहती है यह संदेश

हर एक क्रिसमस ट्री के ऊपर एक बड़ा-सा सितारा लगाया जाता है। हालांकि, इस सोने की ट्री को पारंपरिक सितारे के बदले 24-कैरेट सोने से बने एक सिक्के से सजाया गया है। प्रो ऑरम कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि यह क्रिसमस ट्री यह दर्शाता है कि सोने का मूल्य सदाबहार है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह बेशकीमती क्रिसमस ट्री बिकाऊ नहीं है और इसे केवल कंपनी की वर्षगांठ की खुशी में तैयार किया गया है।

Advertisement

गिनीज बुक

जानिए कौनसा क्रिसमस ट्री है सबसे महंगी

2,024 सोने के सिक्कों से सजा होने के बाद भी यह क्रिसमस ट्री दुनिया की सबसे महंगा क्रिसमस ट्री नहीं है। यह खिताब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी आबू धाबी में स्थित अमीरात पैलेस होटल में लगाए गए क्रिसमस ट्री को दिया गया है। इस ट्री को 2010 में 16-29 दिसंबर तक प्रदर्शित किया गया था और इसकी कीमत 93 करोड़ रुपये थी। गिनीज बुक के मुताबिक, यह ट्री 181 आभूषणों से ढका था और 43.2 फीट ऊंचा था।

Advertisement