NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / फ्रांस: डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ित महिला के हाथ पर उगाई नाक को चेहरे पर किया ट्रांसप्लांट
    अजब-गजब

    फ्रांस: डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ित महिला के हाथ पर उगाई नाक को चेहरे पर किया ट्रांसप्लांट

    फ्रांस: डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ित महिला के हाथ पर उगाई नाक को चेहरे पर किया ट्रांसप्लांट
    लेखन गौसिया
    Nov 13, 2022, 02:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    फ्रांस: डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ित महिला के हाथ पर उगाई नाक को चेहरे पर किया ट्रांसप्लांट
    फ्रांस के डॉक्टरों ने महिला के हाथ पर उगाई नाक

    कई बार डॉक्टर ऐसा कुछ कर दिखाते हैं, जिस पर यकीन करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में फ्रांस में डॉक्टरों ने एक कैंसर पीड़ित महिला के हाथ पर नई नाक उगा दी और फिर उसके चेहरे पर सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हाथ पर नाक उगाकर ट्रांसप्लांट जैसी नाजुक सर्जरी पहली बार की गई है और इसमें उन्हें सफलता मिली है। आइए आपको इस ट्रांसप्लांट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    2013 में नेजल कैविटी कैंसर के इलाज के लिए काटी गई थी नाक

    टूलूज की रहने वाली एक महिला नेजल कैविटी कैंसर से जूझ रही थी। शरीर के अन्य हिस्से में कैंसर न फैले, इसलिए डॉक्टरों ने 2013 में रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी करके उसकी नाक को काट दिया था। कई प्रयासों के बावजूद महिला को वर्षों तक बगैर नाक के रहना पड़ा। अब 3D प्रिंटिंग बायोमटेरियल की मदद से महिला के हाथ पर ही नाक उगाई गई और फिर उसे चेहरे पर नाक की जगह ट्रांसप्लांट कर दिया गया है।

    महिला के हाथ पर दो महीने तक उगाई गई नाक

    टूलूज यूनिवर्सिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने करीब दो महीने तक महिला के हाथ पर नाक को अच्छी तरह से उगाया। इसके बाद उन्होंने माइक्रोसर्जरी का इस्तेमाल करके महिला के हाथ की त्वचा की रक्त वाहिकाओं सहित नाक को हटाकर उसके चेहरे की रक्त वाहिकाओं से जोड़ दिया। बता दें, कस्टम नाक को उगाने के लिए डॉक्टरों ने एक स्किन ग्राफ्ट का इस्तेमाल करके नाक को ढक दिया था। उन्होंने पहले जैसी नाक बनाने की कोशिश की, जिसमें वह सफल हुए।

    अब पूरी तरह ठीक है महिला

    फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, अस्पताल में 10 दिनों तक भर्ती होने और तीन हफ्तों तक एंटीबायोटिक दवाएं खाने के बाद अब महिला बिल्कुल ठीक हैं। अस्पताल ने हड्डी पुनर्निर्माण के चिकित्सा उपकरण बनाने वाले बेल्जियम निर्माता कंपनी सेरहुम और उनकी चिकित्सा टीम को इस सर्जरी में सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। इसके अलावा अस्पताल ने यह भी कहा कि यह नई तकनीक से अन्य तकनीकें बनाने में भी मदद मिलेगी।

    भारत में भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

    इससे पहले कोलकाता के सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल (SSKM) अस्पताल के डॉक्टरों ने एक कैंसर पीड़ित महिला को बचाने के लिए उसकी संक्रमित नाक काट दी थी। इसके बाद उन्होंने महिला के शरीर के अन्य अंगों की खाल, हड्डियां और मांस से एक नई नाक का निर्माण कर उनके चेहरे पर सेट की। इस ऑपरेशन को चार चरण में किया गया था। हर चरण में अलग ने बनाई गई नाक को सेट करने में करीब पांच घंटे लगते थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    फ्रांस
    कैंसर
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    रणजी ट्रॉफी: प्रयास सिंह का पहला शतक, नागालैंड के खिलाफ उड़ीसा ने हासिल की बढ़त रणजी ट्रॉफी
    एयर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले युवक की पहचान हुई, LOC की मांग दिल्ली
    कोरोना: अमेरिका में फैल रहे XBB.1.5 सब-वेरिएंट के भारत में 7 मामले, जानें इसके बारे मे कोरोना वायरस
    फ्री फायर मैक्स ने 6 जनवरी के लिए जारी किया कोड, ऐसे करें रिडीम फ्री फायर मैक्स

    फ्रांस

    ट्विटर पर सैन फ्रांसिस्को कार्यालय का किराया न चुकाने पर मुकदमा दर्ज, 1.12 करोड़ रुपये बकाया एलन मस्क
    एलन मस्क ने इस साल गंवाई करोड़ों की संपत्ति, टेस्ला के शेयरों में गिरावट जारी एलन मस्क
    फ्रांसः पेरिस में कुर्दों पर हमले के बाद हिंसक प्रदर्शन में 30 पुलिसकर्मी घायल, आगजनी पेरिस
    फ्रांस: पेरिस में गोलीबारी से दो लोगों की मौत, 60 वर्षीय हमलावर गिरफ्तार पेरिस

    कैंसर

    काजू का तेल सेहत के लिए है लाभदायक, जरूर करें इस्तेमाल स्वास्थ्य
    डार्क चॉकलेट को डाइट में करें शामिल, स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद हृदय रोग
    पेले के स्वास्थ्य से जुड़ा अहम अपडेट आया सामने, अस्पताल में मनाया क्रिसमस पेले
    सरसों के बीज को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे डाइट

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: चोरी का सामान ले जाने में मदद के लिए चोरों ने बुलाई पुलिस अमेरिका
    इस पक्षी ने बिना रुके 11 दिन में भरी 13,560 किलोमीटर की उड़ान, बनाया रिकॉर्ड गिनीज बुक
    ऑस्ट्रेलिया: बिल्ली के इलाज पर महिला ने खर्च किए 7 लाख रुपये, नहीं निकली कोई बीमारी ऑस्ट्रेलिया
    पाकिस्तानी शख्स के घर 60वें बच्चे ने लिया जन्म, एक और शादी की बना रहे योजना पाकिस्तान समाचार

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023