Loading...
रातोंरात बदल गई किसान की किस्मत, लॉटरी जीतकर बना करोड़पति
रातोंरात करोड़पति बना किसान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रातोंरात बदल गई किसान की किस्मत, लॉटरी जीतकर बना करोड़पति

लेखन अंजली
Nov 18, 2026
05:20 pm

क्या है खबर?

'सब्र का फल मीठा होता है', यह कहावत पंजाब के एक किसान के लिए सच साबित हो गई है। दरअसल, पंजाब के मोहाली जिले की डेराबस्सी तहसील में स्थित हुमायूंपुर गांव का एक 45 वर्षीय किसान लगभग 15 वर्षों तक लगातार लॉटरी टिकट खरीदने के बाद आखिरकार करोड़पति बन चुका है। बलजिंदर सिंह नामक इस किसान ने'पंजाब स्टेट डियर दिवाली बम्पर लॉटरी 2026' में 12 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीता है।

इनाम

बलजिंदर ने 500 रुपये में खरीदा था लॉटरी टिकट

खेती-बाड़ी करके अपनी आजीविका चलाने वाले बलजिंदर ने दिवाली से पहले हंडेसरा में एक लॉटरी विक्रेता से 500 रुपये में यह जीतने वाला टिकट खरीदा था।

बलजिंदर ने बताया कि उन्हें बीते मंगलवार की रात करीब 11 बजे इस जीत के बारे में पता चला। इस इनाम के मिलने से उनके परिवार में जश्न का माहौल है। वे 2010 से लॉटरी टिकट खरीद रहे थे, लेकिन इससे पहले कभी कोई बड़ा इनाम नहीं जीता था।

लॉटरी टिकट

12 सीरीज में जारी किए गए थे लॉटरी के टिकट

लॉटरी अधिकारियों के अनुसार, इस ड्रॉ के लिए 36 लाख टिकट छापे गए थे। ये टिकट 12 सीरीज में जारी किए गए थे, जिनके नाम राशियों पर रखे गए थे, जैसे कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन।

जीत के बारे में पता चलने के बाद बलजिंदर अपने दोस्तों के साथ जीरकपुर गए ताकि इनाम पाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

ADVERTISEMENT

बयान

लॉटरी का इनाम जीत बहुत खुश हैं बलजिंदर

बलजिंदर ने कहा, "आखिरकार भगवान ने मेरी प्रार्थना सुन ली।"

2 बच्चों के पिता बलजिंदर के लिए यह खबर किसी सपने से कम नहीं है।

बलजिंदर ने बताया कि 12 करोड़ रुपये का इनाम जीतने की खबर सुनकर वो खुशी से झूम उठे।

हालांकि, बलजिंदर ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वे इस इनाम की राशि का क्या करेंगे, लेकिन इससे उनके परिवार की किस्मत में एक बड़ा मोड़ आया है।

ADVERTISEMENT

अन्य मामला

7 रुपये के टिकट से महिला ने जीती एक करोड़ की लॉटरी

बीते महीने अक्टूबर में पंजाब की एक महिला ने महज 7 रुपये का एक लॉटरी टिकट खरीदा था, जिसने उनकी किस्मत चमका दी।

उन्होंने 'सिक्किम सरकार की लॉटरी' में एक करोड़ रुपये की रकम जीत ली है। महिला का नाम बिमला देवी है, जो पंजाब के कोटकपुरा की रहने वाली हैं।

बिमला एक दिन बाजार से कपड़े खरीदने निकली थीं, जब उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास 'स्टार लॉटरी स्टॉल' से लॉटरी का टिकट खरीदा।

ADVERTISEMENT