NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / मिस्र: व्यक्ति ने 6 दिन में घूम लिए दुनिया के 7 अजूबे, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    मिस्र: व्यक्ति ने 6 दिन में घूम लिए दुनिया के 7 अजूबे, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
    इस व्यक्ति ने 6 दिनों में घूम लिए दुनिया के 7 अजूबे

    मिस्र: व्यक्ति ने 6 दिन में घूम लिए दुनिया के 7 अजूबे, बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

    लेखन सयाली
    Jul 16, 2024
    11:57 am

    क्या है खबर?

    हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह जीवन में एक बार दुनिया के 7 अजूबों को जरूर देखे। ये सभी अजूबे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं और इन्हें घूमने में काफी समय लग सकता है।

    हालांकि, मिस्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने महज 6 दिनों में ही दुनिया के 7 अजूबों की यात्रा कर डाली। उनके इस प्रयास के जरिए उन्होंने सबसे कम समय में दुनिया के 7 अजूबे देखने का विश्व रिकॉर्ड बना लिया है।

    रिकॉर्ड

    6 दिन 11 घंटे और 52 मिनट में किया 7 अजूबों का भ्रमण

    मिस्र के इस व्यक्ति का नाम मैग्डी आइसा है और उनकी आयु 45 साल है। उन्होंने दुनिया के 7 अजूबों को केवल 6 दिन 11 घंटे और 52 मिनट में घूम लिया था।

    मैग्डी से पहले यह रिकॉर्ड ब्रिटेन के रहने वाले जेमी मैक्डोनाल्ड के नाम दर्ज था। उन्होंने 6 दिन, 16 घंटे और 14 मिनट में 7 अजूबों का भ्रमण किया था।

    मैग्डी ने जेमी के समय से करीब साढ़े 4 घंटे जल्दी यह रिकॉर्ड पूरा कर लिया था।

    यात्रा

    चीन से शुरुआत कर के मैक्सिको में समाप्त किया रिकॉर्ड प्रयास

    चीन की विशाल दीवार से शुरुआत करते हुए मैग्डी ने भारत के ताज महल, जॉर्डन के शहर पेट्रा, रोम के कोलोसियम, ब्राजील के क्राइस्ट द रिडीमर, पेरू के माचू पिचू और अंत में मैक्सिको के प्राचीन माया शहर चिचेन इट्जा का दौरा किया।

    गिनीज बुक के अनुसार, इस रिकॉर्ड का प्रयास करते समय केवल निर्धारित सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया जा सकता है।

    मैग्डी ने कहा कि उन्हें इस रिकॉर्ड की योजना बनाने में लगभग डेढ़ साल लग गए थे।

    परिवहन

    मैग्डी ने पूरी यात्रा के दौरान बदले कई सार्वजनिक परिवहन

    मैग्डी ने बताया, "मुझे यह रिकॉर्ड पूरा करने के लिए हवाई जहाज, ट्रैन, बसों और सबवे जैसे परिवहन द्वारा यात्रा करनी पड़ी थी। एक भी गलती पूरी यात्रा को खराब कर सकती थी, जिसके कारण रिकॉर्ड प्रयास भी विफल हो सकता था।"

    यात्रा के सभी चरणों में पारगमन समय को लिखना, सर्वोत्तम सार्वजनिक परिवहन विकल्पों का मानचित्रण करना, आप्रवासन कतारों, लेओवर और अगले गंतव्य के लिए कनेक्शन का लेखा-जोखा करना आवश्यक था।

    चुनौतियां

    यात्रा के दौरान मैग्डी ने किया कई चुनौतियों का सामना

    यूरोप से रियो डी जनेरियो के लिए रात भर की ट्रान्साटलांटिक उड़ान बेहद आसान थी। हालांकि, बाद में माचू पिचू तक पहुंचना एक चुनौतीपूर्ण कार्य साबित हुआ।

    इसमें एक दिन लग गया और कई प्रकार के परिवहन की जरूरत पड़ी। मैग्डी को अपनी यात्रा के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और कई दफा उन्हें बस आदि पकड़ने में देरी भी हुई।

    हालांकि, वह रिकॉर्ड समय के अंदर ही सभी 7 अजूबों को देखने में सफल रहे थे।

    सपना

    7 अजूबों को देखना था मैग्डी का बचपन का सपना

    मैग्डी की यात्रा का सबसे अच्छा पल पेरू में अल्पाका देखना था, जहां उनकी मुलाकात अचानक एक पुराने दोस्त से हो गई थी। वह अपने उस दोस्त से आखरी बार कई सालों पहले मिले थे।

    उन्होंने कहा, "रिकॉर्ड प्रयास की कठिनाइयों के बीच एक परिचित चेहरे को फिर से देखने में सक्षम होना एक यादगार पल था।" मैग्डी 7 अजूबों को देखने का अपना बचपन का सपना पूरा करके बेहद खुश हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिस्र
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET
    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    मिस्र

    इस जगह पर किसी भी देश का अधिकार नहीं, एक भारतीय है यहां का राजा अजब-गजब खबरें
    फिर से तैरने लगा स्वेज नहर में फंसा मालवाहक जहाज, छह दिन बाद रास्ता खुला स्वेज नहर
    क्या है कपिंग थेरेपी और यह क्यों हो रही लोकप्रिय? विशेषज्ञ से जानें फायदे और नुकसान कपिंग थेरेपी
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: इस बिल्ली को मिली डॉक्टर की डिग्री, जानिए कैसे अमेरिका
    पुरुषों के मुकाबले ज्यादा जीती हैं महिलाएं, अध्ययन में वजह का हुआ खुलासा जापान
    अमेरिका: ये है दुनिया का सबसे महंगा अनानास, जानिए इसकी कीमत और खासियत अमेरिका
    ये हैं नीलामी के दौरान बिकने वाली 5 सबसे विचित्र चीजें, जानकर चौंक जाएंगे आप अल्बर्ट आइंस्टीन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025