Page Loader
ताइवान: महिला के कान में मिली जिंदा मकड़ी, केंचुली भी छोड़ी; देखें वीडियो 
ताइवान में महिला के कान में मिली मकड़ी

ताइवान: महिला के कान में मिली जिंदा मकड़ी, केंचुली भी छोड़ी; देखें वीडियो 

लेखन अंजली
Oct 26, 2023
08:05 pm

क्या है खबर?

ताइवान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक महिला को 4 दिन से अपने कान से असामान्य आवाजें आ रही थीं, जिसके बाद जब वह डॉक्टर के पास जांच के लिए गई तो उसके कान में मकड़ी रेंगती हुई पाई गई। इसे देखकर महिला खुद सदमे में आ गई क्योंकि उसे भी नहीं पता चला कि आखिर मकड़ी उसके कान में कैसे चली गई। आइए पूरा मामला जानते हैं।

मामला

क्या है मामला? 

घटना ताइवान के ताइनान शहर की है। 64 वर्षीय महिला यहां निगर निगम अस्पताल के डॉक्टरों के पास आई थी और बताया था कि उसके बाएं कान के अंदर से असामान्य आवाजें आ रही हैं। जब डॉक्टरों ने उसके कानों की जांच की तो पाया कि उसके बाएं कान के अंदर एक छोटी मकड़ी है, जो जिंदा है और घूम रही है। इसके साथ ही मकड़ी ने कान में ही अपनी केंचुली भी छोड़ दी थी।

इलाज

डॉक्टरों ने महिला के कान से निकाली मकड़ी

डॉक्टरों ने एक ओटोस्कोप और सक्शन कैनुला का इस्तेमाल करके महिला के कान से मकड़ी और उसकी केंचुली दोनों को निकाल दिया। हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित महिला को कान से मकड़ी निकालने के बाद तुरंत राहत मिल गई। NBC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान अस्पताल में ओटोलर्यनोलॉजी (कान और गला) विभाग के प्रमुख डॉ तेंगचिन वांग ने बताया कि महिला को दर्द महसूस नहीं हुआ क्योंकि मकड़ी बहुत छोटी थी और सिर्फ 2 से 3 मिलीमीटर की थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए महिला के कान की वीडियो

अन्य मामला

महिला के कान में मिला था जिंदा कॉकरोच

पिछले ही महीने एक महिला के कान से जिंदा कॉकरोच मिला था। अमेरिका की इस महिला को अपने कान में कुछ अजीब-सा महसूस हुआ, लेकिन पहले उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद जब महिला के कान में दर्द बढ़ने लगा तो उसने इसके बारे में अपनी दोस्त को बताया, जिसने उसके कान में चिमटी डालकर देखा तो उसे रेंगने वाले जीव को छटपटाते हुए महसूस किया। थोड़ी देर बाद दोस्त महिला के कान से कॉकरोच निकालने में सफल हुई।

अन्य मामला

युवक के पेट से निकली थीं स्टील की 62 चम्मचें

पिछले साल सितंबर में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 32 वर्षीय विजय पेट में तेज दर्द की वजह से शहर के एक अस्पताल में चेकअप करवाने गया था। जांच में डॉक्टर को उसके पेट में कुछ वस्तुएं दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत ऑपरेशन करने के लिए कह दिया। जब डॉक्टर ने ऑपरेशन किया तो शख्स के पेट से स्टील की 62 चम्मच निकलीं। विजय नशे का आदी थी और नशा मुक्ति केंद्र पर वो ये चम्मचें खा गया था।