NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / चीन में 2 गर्भाशय वाली महिला ने दोनों गर्भ से दिया बच्चों को जन्म
    अगली खबर
    चीन में 2 गर्भाशय वाली महिला ने दोनों गर्भ से दिया बच्चों को जन्म
    इस महिला के हैं 2 गर्भाशय, दोनों गर्भों से दिया एक-एक बच्चे को जन्म (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्सेल)

    चीन में 2 गर्भाशय वाली महिला ने दोनों गर्भ से दिया बच्चों को जन्म

    लेखन सयाली
    Sep 28, 2024
    10:32 am

    क्या है खबर?

    किसी भी महिला के लिए मां बनना उसके जीवन का सबसे खुशनुमा पल होता है। हालांकि, कुछ महिलाओं को एक साथ जुड़वां बच्चे हो जाते हैं, जो किसी वरदान से कम नहीं होता है।

    इसी तरह कुछ महिलाओं के शरीर में एक के बजाय 2 गर्भाशय मौजूद होते हैं, जो अत्यंत दुर्लभ स्थिति होती है।

    इसी कड़ी में अब चीन की रहने वाली 2 गर्भाशय वाली महिला ने दोनों गर्भों से एक-एक बच्चे को जन्म दिया है।

    मामला

    गर्भावस्था के 8वें महीने ही पैदा हुए जुड़वां बच्चे

    उत्तर पश्चिमी चीन की यह महिला 2 गर्भाशय होने की दुर्लभ चिकित्सीय स्थिति के साथ पैदा हुई थी। यह एक ऐसी स्थिति है, जो दुनिया भर में केवल 0.3 प्रतिशत महिलाओं को प्रभावित करती है।

    इस महिला का उपनाम ली है और उन्होंने सितंबर की शुरुआत में प्रत्येक गर्भ से जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

    ली ने अपनी गर्भावस्था के 8वें महीने में ही एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है।

    गर्भावस्था

    इससे पहले ली को झेलना पड़ा था गर्भपात का दुख

    जानकारी के अनुसार, ली के दोनों गर्भाशय पूरी तरह से विकसित हो गए थे, जिनमें अंडाशय और डिंबवाहिकाएं शामिल थीं।

    इस दुर्लभ स्थिति से पीड़ित महिलाओं के लिए सफलतापूर्वक बच्चे पैदा कर पाना बेहद मुश्किल होता है।

    हालांकि, ली ने 2 सुंदर और स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि वह इससे पहले भी गर्भवती हो चुकी थीं, लेकिन दुर्भाग्य से गर्भावस्था के 6 महीने बाद ही उनका गर्भपात हो गया था।

    ऑपरेशन

    सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए पैदा हुए हैं दोनों बच्चे 

    इस साल जब ली जनवरी में गर्भवती हुईं, तो शीआन अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सावधानीपूर्वक योजना तैयार की थी।

    डॉक्टरों ने सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्चों को इस दुनिया में लाया। ऑपरेशन के 4 दिन बाद ही ली और उनके नवजात शिशुओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

    ली के दोनों बच्चे बिलकुल स्वस्थ हैं। उनके बेटे का वजन 3.3 किलोग्राम और बेटी का वजन 2.4 किलोग्राम है।

    डॉक्टर

    डॉक्टर ने बताया कितना दुर्लभ है यह मामला

    अस्पताल की एक वरिष्ठ डॉक्टर कैई यिंग ने कहा, "प्राकृतिक तरीके से दोनों गर्भाशयों में गर्भवती होना बहुत दुर्लभ होता है। हमने चीन और विदेश दोनों जगह ऐसे कुछ ही मामलों के बारे में सुना है।"

    उन्होंने आगे बताया, "यह और भी दुर्लभ है कि इस स्थिति से पीड़ित ली ने 37 सप्ताह के बाद बच्चों को सफलतापूर्वक जन्म दिया।"

    ली के नन्हें जुड़वां शिशुओं का इस दुनिया में आना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    गर्भवती महिला
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा
    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना

    चीन समाचार

    #NewsBytesExplainer: क्या है SCO और भारत के लिए ये कितना अहम है? शंघाई सहयोग संगठन
    चीन में माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी केवल आईफोन कर सकेंगे उपयोग, एंड्रॉयड डिवाइस पर लगाई रोक माइक्रोसॉफ्ट
    परमाणु संलयन के क्षेत्र में चीन की नई उपलब्धि, 'नकली सूरज' से पैदा किया चुंबकीय क्षेत्र टेक्नोलॉजी
    माउंट एवरेस्ट पर सेल्फी के लिए पर्यटकों में झगड़ा, चले लात-घूंसे माउंट एवरेस्ट

    गर्भवती महिला

    इंडियन बैंक ने गर्भवती महिलाओं को नौकरी के लिए बताया अनफिट, फैसले की हो रही आलोचना भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    पाकिस्तान: स्वास्थ्यकर्मियों ने डिलीवरी करते समय काटा शिशु का सिर, मां के गर्भ में ही छोड़ा पाकिस्तान समाचार
    जानिए विशेषज्ञ क्यों गर्भवती महिलाओं को रोजाना एक्सरसाइज करने की देते हैं सलाह लाइफस्टाइल
    पुर्तगाल: बेड न मिलने के कारण गर्भवती भारतीय महिला की मौत, स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा पुर्तगाल

    अजब-गजब खबरें

    किम कार्दशियन जैसी दिखने के लिए महिला ने करवाईं कई सर्जरी, हो गई ये बड़ी परेशानी किम कार्दशियन
    स्पेन: 5,600 साल पहले इस गुफा के अंदर बनाया गया था पुल, 500 साल हुआ इस्तेमाल स्पेन
    जानिए दुनिया के ऐसे त्योहारों के बारे में, जो वाकई में हैं बेहद अजीबो-गरीब त्यौहार
    दिल टूटने के बाद ट्रांसजेंडर महिला ने पुरुषों से करोड़ों रुपये ठगे, जानिए कैसे थाईलैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025