Page Loader
ये है दुनिया का सबसे बड़ा डोनट, वजन जानकर रह जाएंगे दंग; देखिए वायरल वीडियो
102 किलोग्राम का डोनट

ये है दुनिया का सबसे बड़ा डोनट, वजन जानकर रह जाएंगे दंग; देखिए वायरल वीडियो

लेखन गौसिया
Sep 17, 2023
04:53 pm

क्या है खबर?

अभी तक आपने कई डोनट देखे और खाएं होंगे, लेकिन क्या कभी दुनिया का सबसे बड़ा डोनट देखा है? शायद नहीं। आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े डोनट के बारे में ही बताने वाले हैं, जिसे अमेरिका और जापान के 2 शेफ ने मिलकर बनाया है। आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि इस डोनट केक का वजन 102.50 किलोग्राम का है, जिसके कारण इसे गिनीज बुक में भी शामिल किया गया है।

शेफ

इन 2 शेफ ने मिलकर बनाया सबसे बड़ा डोनट

दुनिया का सबसे बड़ा डोनट केक अमेरिका निवासी निक डिगियोवन्नी और जापान निवासी लिन डेविस ने मिलकर बनाया है। दोनों शेफ को इस डोनट को बनाने में काफी लंबा समय लगा। हालांकि, तैयार होने के बाद अंत में जब डोनट केक का वजन 102 किलोग्राम मापा गया तो दोनों शेफ काफी खुश हुए। इसके बाद उनका नाम गिनीज बुक में दुनिया का सबसे बड़ा डोनट केक बनाने के लिए शामिल हो गया।

समय

डोनट बनाने में लगा 8 घंटे का समय 

गिनीज विश्व रिकॉर्ड के मुताबिक, शेफ को यह डोनट बनाने में 8 घंटे का समय लगा। इसे बनाने के लिए उन्होंने सबसे पहले तेल, चीनी, ब्राउन शुगर, अंडे, खट्टी क्रीम और वेनिला अर्क को एक विशाल मिक्सर में मिला दिया, फिर इसमें कोको पाउडर और गर्म कॉफी मिला दी। इसके बाद डोनट को बेक करने के लिए कम से कम 100 ट्रे का इस्तेमाल किया गया और फिर उन्हें डोनट के आकार में रखकर उसके ऊपर क्रीम लगाई गई।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

अंतिम रूप

इस तरह दिया गया डोनट को अंतिम रूप

दोनों शेफ ने जब केक और क्रीम की परतें लगाकर डोनट का बेस तैयार कर लिया तो उसे बटरक्रीम से कोट कर दिया। इसके बाद निक ने केक और फ्रॉस्टिंग स्क्रैप को एक साथ गूंथा और फिर उन्हें डोनट के ऊपर फैलाकर उस पर एयरब्रशिंग की गई। आखिर में निक और लिन ने डोनट के ऊपर गुलाबी रंग का गाढ़ा पेस्ट और उस पर स्प्रिंकल डालकर डोनट का लुक दिया।

अन्य मामला

डोनट से पहले केक के साथ की गई थी कलाकारी

इससे पहले डोनट के अलावा केक के साथ भी एक अनोखी कलाकारी हो चुकी है। स्विट्जरलैंड में स्विस वर्ल्ड वेडिंग फेयर के फिनाले में नताशा कॉलिन किम फाह ली फोकास ने अपनी बनाई दुनिया की सबसे बड़ी पहनने योग्य केक ड्रेस का प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस केक ड्रेस को दुल्हन के गाउन के रूप में डिजाइन करके खुद पहना था। इतना ही नहीं, इस अनोखे केक को लाइव काटकर प्रदर्शन में आए लोगों को बांटा भी गया था।