NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ऑस्ट्रेलियाई युवक ने 1 घंटे में किए 3,206 पुश अप्स, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलियाई युवक ने 1 घंटे में किए 3,206 पुश अप्स, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
    ऑस्ट्रेलियाई युवक ने 1 घंटे में किए 3,206 पुश अप्स

    ऑस्ट्रेलियाई युवक ने 1 घंटे में किए 3,206 पुश अप्स, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    लेखन गौसिया
    Apr 14, 2023
    03:30 pm

    क्या है खबर?

    एक स्वस्थ व्यक्ति एक बार में औसतन 20 से 25 पुश अप्स कर सकता है। वहीं नियमित अभ्यास से यह गिनती 40 से 50 या उससे कुछ ज्यादा भी बढ़ सकती है।

    ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले 33 वर्षीय लुकास हेल्मके नामक एक बॉडी बिल्डर ने मात्र 1 घंटे में 3,206 पुश अप्स करके सबसे अधिक पुश अप्स करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

    आइये आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

    रिकॉर्ड

    हेल्मके ने प्रति मिनट 53 से अधिक पुश अप्स करके बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, ब्रिस्बेन निवासी हेल्मके ने एक घंटे में सबसे अधिक पुश अप्स का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रति मिनट 53 से अधिक पुश अप्स किए।

    उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने एक वर्षीय बेटे के लिए प्रेरणा देने और यह बताने के लिए बनाया कि दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।

    आपको बता दें कि इससे पहले अप्रैल, 2022 में एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई डैनियल स्कैली ने 3,182 पुश अप्स करके यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

    बयान

    अन्य रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी में हैं हेल्मके

    गिनीज अधिकारियों से बात करते हुए हेल्मके ने कहा, "यह मेरा पहला गिनीज रिकॉर्ड है और मुझे खुशी है कि मैं पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाने में सफल हुआ हूं। हालांकि, मैं यहां पर रुकना नहीं चाहता हूं। मैं कई अन्य पुश अप रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं। इसके अलावा अब से मैं हर साल कम से कम एक रिकॉर्ड तोड़ने की योजना बना रहा हूं।"

    जानकारी

    ट्रेनिंग के दौरान की कड़ी मेहनत

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए हेल्मके ने 2-3 साल तक ट्रेनिंग ली और उस दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत की।

    हेल्मके को प्रत्येक पुश अप के लिए सही फॉर्म बनाए रखने की जरूरत थी, वरना वह गिनीज बुक में शामिल नहीं हो पाते।

    पुश अप्स के लिए शरीर पूरी तरह सीधा रहना चाहिए यानी घुटनों या कमर के बल बिल्कुल भी झुकना नहीं चाहिए और यह तालमेल बिठाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।

    अन्य रिकॉर्ड

    चीनी युवक ने एक मिनट में 2 उंगलियों से किए थे 22 पुश अप्स

    इससे पहले चीन के 21 वर्षीय झांग युक्सुआन ने एक मिनट में ताली के साथ 2 उंगलियों पर 22 पुश अप्स करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

    झांग ने ऑनलाइन वीडियो देखकर खुद को प्रशिक्षित किया था और जल्द ही वह उंगलियों के जरिए 10 लगाकार पुश अप्स करने में भी सफल हुए थे।

    आपको बता दें कि झांग ने छोटी उम्र में ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य बना लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    ऑस्ट्रेलिया

    विदेश में करनी है पढ़ाई तो TOEFL और IELTS के लिए ऐसे करें तैयारी, मिलेगी सफलता प्रवेश परीक्षा
    इंग्लैंड: 15 मिनट के सफर के लिए उबर ने भेजा 32 लाख रुपये का बिल उबर
    ऑस्ट्रेलिया: वैज्ञानिकों ने लैब में तैयार किया 'मिनी ब्रेन', खेलता है वीडियो गेम अजब-गजब खबरें
    ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर 11 बार चाकू से हमला, परिवार ने सरकार से मांगी मदद आगरा

    गिनीज बुक

    पंजाब: 1,000 किलो स्टील से बना 'दुनिया का सबसे बड़ा' दीया, गिनीज बुक में नाम दर्ज पंजाब
    अमेरिका: दिव्यांग एथलीट ने बनाए जंप और पुशअप से संबंधित दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अमेरिका
    दुनिया की सबसे लंबी महिला ने पहली बार फ्लाइट से की यात्रा, हटानी पड़ी 6 सीटें तुर्की
    अमेरिकी शख्स ने 33.15 सेकंड में खाई सबसे तीखी 10 कैरोलिना रीपर मिर्च, बनाया नया रिकॉर्ड अमेरिका

    अजब-गजब खबरें

    UAE के इस 4 वर्षीय बच्चे ने प्रकाशित की किताब, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    ऑस्ट्रेलियाई महिला ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी विग, 8 फीट से ज्यादा है चौड़ाई ऑस्ट्रेलिया
    अमेरिका: प्रेमिका के साथ रहने के लिए पति ने किया अपनी मौत का नाटक, जानिए मामला अमेरिका
    मौत के बाद भी 'डिजिटल ट्विन' के रूप में जीवित रह सकेंगे इंसान, विशेषज्ञ का दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025