NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिकन पॉप स्टार के गिटार को किया जा रहा नीलाम, अनुमानित कीमत है 5 करोड़ रुपये
    अगली खबर
    अमेरिकन पॉप स्टार के गिटार को किया जा रहा नीलाम, अनुमानित कीमत है 5 करोड़ रुपये
    अमेरिकन संगीतकार द्वारा इस्तेमाल किया गया गिटार होगा नीलाम

    अमेरिकन पॉप स्टार के गिटार को किया जा रहा नीलाम, अनुमानित कीमत है 5 करोड़ रुपये

    लेखन अंजली
    May 08, 2024
    02:50 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के पॉप संगीतकार प्रिंस रॉजर नेल्सन हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा इस्तेमाल की गई चीजों की मांग काफी है।

    अब प्रिंस के एक गिटार को नीलाम किया जा रहा है, जिसे उन्होंने 80 और 90 के दशक में पर्पल रेन, परेड, साइन ऑफ द टाइम्स, लवसेक्सी और डायमंड्स एंड पलर्स जैसे दौरों के दौरान बजाया था।

    आइए जानते हैं कि यह गिटार की नीलामी कब और कहां होने वाली है।

    नीलामी 

    कहां होगी नीलामी?

    पीले रंग के 'क्लाउट 3' नामक इस गिटार की नीलामी लॉस एंजेलिस स्थित जूलियन नीलामी घर द्वारा की जा रही है।

    अनुमान है कि इसकी कीमत 4 लाख डॉलर से 6 लाख डॉलर के बीच होगी। इसका मतलब है कि यह लगभग 3-5 करोड़ रुपये में बिक सकता है।

    हालांकि, अगर यह इस अनुमान से भी अधिक कीमत पर बिकता है तो नीलामी में बिका सबसे महंगा प्रिंस गिटार बन जाएगा।

    जानकारी

    लगभग 20 साल पहले बिका था यह गिटार 

    इस गिटार को आखिरी बार लगभग 20 साल पहले लंदन में स्थित क्रिस्टीज नीलामी घर द्वारा 5,000 डॉलर यानी लगभग 4 लाख रुपये में बेचा गया था, जो कि इसकी मूल कीमत से काफी कम था।

    इसका कारण है कि तब यह साबित नहीं हुआ था कि यह प्रिंस द्वारा इस्तेमाल किया गया क्लाउड 3 गिटार ही है।

    हालांकि, अब जूलियन ने सीटी स्कैन आयोजित करके गिटार की उत्पत्ति की पुष्टि की है।

    अन्य वस्तुएं

    नीलामी में इन संगीतकार की वस्तुएं भी होंगी शामिल

    क्लाउड 3 को रॉक के कुछ प्रसिद्ध कलाकारों की वस्तुओं के साथ बेचा जा रहा है।

    इसमें संगीतकार बॉब डिलन और रॉबी रॉबर्टसन का फेंडर टेलीकास्ट, रंगीतकार बोनो का ग्रेट्स्च आयरिश फाल्कन, गिटारवादक स्टीव जोन्स का गिब्सन लेस पॉल, नैन्सी विल्सन का डंकन क्वात्रो इलेक्ट्रिक गिटार और ग्रेटफुल डेड का ट्रैविस बीन का जेरी गार्सिया शामिल होगा।

    बता दें, 7 बार ग्रैमी पुरस्कार जितने वाले कलाकार का वर्तमान में सबसे अधिक बिकने वाला गिटार ब्लू टी क्लाउड है।

    तारीख

    कब होगी नीलामी?

    प्रिंस का क्लाउड 3 नीलामी से पहले 15 से 18 मई को नैशविले में म्यूजिशियन हॉल ऑफ फेम एंड म्यूजियम में प्रदर्शनी के लिए जाएगा।

    इसके बाद एक अन्य प्रदर्शनी 22 से 28 मई तक एक सप्ताह के लिए न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर के हार्ड रॉक कैफे में आयोजित की जाएगी।

    इन 2 प्रदर्शनियों के बाद 29-30 मई को क्लाउड 3 के लिए बोलियां लगाई जाएगी और सबसे अधिक बोली लगाने वाला व्यक्ति इसका मालिक बन जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें
    संगीत इंडस्ट्री

    ताज़ा खबरें

    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    कान्स 2025: कौन हैं अभिनेत्री रुचि गुज्जर, जिन्होंने रेड कार्पेट पर पहना प्रधानमंत्री मोदी वाला नेकलेस? कान्स फिल्म फेस्टिवल

    अमेरिका

    अमेरिका में टिक-टॉक पर बहुत जल्द लग सकता है प्रतिबंध, विधेयक हुआ पारित टिक-टॉक
    अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- CAA भारतीय संविधान के उल्लंघन में, मुस्लिमों के अधिकारों को खतरा  नागरिकता कानून
    अमेरिका की नागरिकता लेने में दूसरे नंबर पर भारतीय, 2022 में करीब 66,000 बने नागरिक नागरिकता कानून
    अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा, चीन ने 2017-2023 में 10 लाख वीगर मुस्लिमों को गिरफ्तार किया  चीन समाचार

    अजब-गजब खबरें

    महान मुक्केबाज मोहम्मद अली की शॉर्ट्स हो रहीं नीलाम, 32 करोड़ रुपये तक पहुंची बोली  अमेरिका
    पुर्तगाल: 400 साल पुरानी दुर्लभ 'चॉकलेट की किताब' होने जा रही है नीलाम, जानिए कीमत पुर्तगाल
    इंग्लैंड: दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित पुरुष बना यह व्यक्ति, उम्र 111 साल इंग्लैंड
    अमेरिका: शख्स ने 24 घंटे में 26,100 स्क्वॉट्स लगाकर रचा कीर्तिमान, अपने नाम किया विश्व रिकॉर्ड  अमेरिका

    संगीत इंडस्ट्री

    कौन हैं रियार साब, जिनके गाने 'ऑब्सेस्ड' पर जमकर थिरके विक्की कौशल? विक्की कौशल
    एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान बनेंगी संगीतकार, फिल्म 'मिनमिनी' से करेंगी डेब्यू  एआर रहमान
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग बनी शहनाज गिल की जोड़ी, बी प्राक के गाने में आएंगे नजर  शहनाज गिल
    इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ने शंकर महादेवन को किया सम्मानित, उस्ताद जाकिर हुसैन भी रहे मौजूद इंग्लैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025