Loading...
फुटबॉल से लेकर बास्केटबॉल तक, कई विश्व रिकॉर्ड बना चुका है ये लड़का
फुटबॉल से लेकर बास्केटबॉल तक लड़के ने बनाएं कई रिकॉर्ड

फुटबॉल से लेकर बास्केटबॉल तक, कई विश्व रिकॉर्ड बना चुका है ये लड़का

लेखन अंजली
Aug 10, 2026
05:29 pm

क्या है खबर?

आमतौर पर आपने लड़कों को फुटबॉल और बास्केटबॉल खेलते हुए देखा होगा, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रहने वाले 24 वर्षीय हामेद अली अल शेही नामक लड़के ने फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेलों में कई अनोखे विश्व रिकॉर्ड बना डाले हैं। हामेद का नया रिकॉर्ड 'बैकहील किक' मारकर बास्केटबॉल को बास्केट में डालना है, जो उन्होंने इसी साल की बीती 14 मार्च को UAE के रास अल खैमाह में बनाया है। आइए हामेद के अन्य अनोखे रिकॉर्ड्स जानते हैं।

अन्य रिकॉर्ड्स

हामेद द्वारा बनाए गए अन्य रिकॉर्ड्स

कुछ ही सालों में हामेद ने कई खिताब जीते हैं।

गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार, हामेद ने 1 मिनट में घुटने से सबसे ज्यादा फुटबॉल उछालने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है। उसने 215 बार फुटबॉल को उछाला था।

इसके अतिरिक्त घुटने से फुटबॉल को हवा में रखते हुए सबसे तेजी से 50 मीटर की दूरी तय करना और बैठकर 1 मिनट में घुटने से सबसे ज्यादा बार फुटबॉल को छुने का रिकॉर्ड भी हामेद के नाम है।

बयान

UAE का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर है गर्व- हामेद

हामेद ने बचपन से ही अपने हुनर को निखारा है और वह इंस्टाग्राम पर अपने खेल के वीडियो क्लिप साझा करता रहता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हामेद ने कहा कि वह फुटबॉल के अपने हुनर को आधिकारिक तौर पर दर्जा दिलाना चाहता था, जिसे उसने इस खेल के प्रति अपने जुनून और लगन को विकसित किया है।

हामेद ने आगे कहा, "मुझे इन उपलब्धियों के जरिए UAE का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर गर्व है।"

ADVERTISEMENT

आगे की योजना

हामेद की आगे कई रिकॉर्ड्स बनाने की है योजना

रिकॉर्ड्स बनाने के लिए हामेद का जुनून यही तक सीमित नहीं है, बल्कि उसने कई और उपलब्धियां हासिल करने के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

हामेद की आगे की योजना आंखों पर पट्टी बांधकर फुटबॉल को बास्केट में सबसे लंबी बैकहील किक मारकर रिकॉर्ड बनाने की है।

हामेद ने कहा, "मेरा लक्ष्य फुटबॉल स्किल्स में ज्यादा से ज्यादा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाना है और दुनियाभर में फुटबॉल स्किल्स में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड्स तोड़ने वाला व्यक्ति बनना है।"

ADVERTISEMENT

बयान

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपना रोल मॉडल मानते हैं हामेद 

हामेद का यह भी कहना है, "मैं UAE को फुटबॉल स्किल्स से जुड़े सबसे ज्यादा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स वाला देश बनाने में मदद करना चाहता हूं।"

हामेद ने बताया कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो उनके सबसे बड़े रोल मॉडल हैं।

हामेद ने यह भी कहा, "रिकॉर्ड तोड़ने का रोनाल्डो का जज्बा मुझे खुद को चुनौती देने और अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और वैसी ही सोच रखने के लिए प्रेरित करता है।"

ADVERTISEMENT