NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / रूस: 80 साल से दिमाग में सुई के साथ जी रही महिला, माता-पिता पर शक
    अगली खबर
    रूस: 80 साल से दिमाग में सुई के साथ जी रही महिला, माता-पिता पर शक
    दिमाग में सुई के साथ 80 साल से जी रही महिला

    रूस: 80 साल से दिमाग में सुई के साथ जी रही महिला, माता-पिता पर शक

    लेखन अंजली
    Oct 05, 2023
    01:31 pm

    क्या है खबर?

    दिमाग सबसे नाजुक अंग होता है और जरा-सी चीज भी इसे काफी प्रभावित कर सकती है, लेकिन रूस की रहने वाली एक 80 वर्षीय महिला का मामला इसके विपरीत है।

    बीते बुधवार (04 अक्टूबर) को महिला के दिमाग में एक इंच लंबी सुई होने का खुलासा हुआ। डॉक्टरों को कंप्यूटेड टोमोग्राफी (CT) स्कैन के जरिए इस बात पता चला।

    हैरानी की बात यह है कि महिला को 80 साल तक उस सुई के कारण कोई भी दिक्कत नहीं हुई।

    मामला

    हालत खराब होने के डर से सुई नहीं निकालेंगे डॉक्टर

    द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, सखालिन नामक सुदूर रूसी क्षेत्र के डॉक्टरों का कहना ​​है कि 80 वर्षीय महिला उसके माता-पिता द्वारा की गई असफल शिशु हत्या की शिकार है और वे उसकी हालत खराब होने के डर से सुई निकालने का प्रयास नहीं करेंगे।

    स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने भी बयान जारी करते हुए मामले पर हैरानी जताई और कहा कि ऐसे मामले असामान्य नहीं हैं।

    कारण

    माता-पिता के ही महिला के अंदर सुई डालने की आशंका

    डॉक्टरों ने बताया कि महिला के माता-पिता ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उसे मारने का फैसला किया होगा और इसी कारण उसके अंदर ये 1 इंच लंबी सुई डाली गई।

    न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध के दौरान सोवियत संघ में खाने की कमी हो गई थी और कई लोग अत्यधिक गरीबी में रहते थे। हो सकता है कि महिला के माता-पिता भी गरीबी से जूझ रहे हों और उन्होंने इसलिए यह कदम उठाया हो।

    बयान

    दिमाग में सुई के बावजूद महिला को नहीं हुई कोई दिक्कत

    स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने कहा, "सुई महिला के दिमाग के बाएं पार्श्विका लोब में घुस गई है, लेकिन इसका उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, इसलिए वह अब तक जीवित है।"

    उन्होंने यह भी बताया कि महिला ने सुई के कारण कभी सिरदर्द तक की शिकायत नहीं की और उसे कोई खतरा नहीं है। हालांकि, कई डॉक्टर उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

    हालांकि, महिला का नाम अभी सामने नहीं आया है।

    अन्य मामला

    बेंगलुरु में डॉक्टरों ने निकाली थी महिला के सिर पर बचपन से बढ़ रही गांठ

    इसी साल जुलाई में भी बेंगलुरु से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। यहां की 52 वर्षीय अज्ञात महिला के सिर पर बचपन से ही धीरे-धीरे गांठ उभर रही थी।

    यह बालों और चर्बी जैसे छोटे-छोटे गोलों से भरी थी और इसका आकार भी असमान था, लेकिन श्री सत्य साईं इंस्टीट्यूट ऑफ हायर मेडिकल साइंसेज के डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके इस गांठ को सफलतापूर्वक हटा दिया।

    महिला की हालत अब बिल्कुल ठीक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रूस समाचार

    रूस ने बेलारूस भेजे परमाणु हथियार, व्लादिमीर पुतिन बोले- खतरा होने पर करेंगे इस्तेमाल परमाणु हथियार
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दावा- यूक्रेन ने किया था शांति समझौता, बाद में मुकर गया यूक्रेन युद्ध
    रूस में बगावत: सैनिक समूह वागनर ने रोस्तोव में प्रवेश किया, मॉस्को में हाई-अलर्ट यूक्रेन
    रूस की सरकार के खिलाफ बगावत का ऐलान करने वाले येवगेनी प्रिगोजिन कौन हैं?  यूक्रेन युद्ध

    अजब-गजब खबरें

    पैसे लेकर कलाकृति के नाम पर खाली फ्रेम सौंप आया कलाकार, अब भरने पड़ेंगे पैसे डेनमार्क
    पेरिस: माइकल जैक्सन की टोपी हो रही नीलाम, लगभग 90 लाख रुपये में बिकने की उम्मीद माइकल जैक्सन
    चंद्रयान-3 से लेकर G20 तक: इस साल के 5 सबसे यूनिक गणेशोत्सव पंडाल    गणेशोत्सव
    अमेरिका: सबसे उम्रदराज प्रतिस्पर्धी निंजा एथलीट है यह 71 वर्षीय महिला, बनाया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025