NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / सबसे तेज डकार से लेकर सबसे लंबी टोपी तक, ये हैं दुनिया के सबसे विचित्र रिकॉर्ड
    अगली खबर
    सबसे तेज डकार से लेकर सबसे लंबी टोपी तक, ये हैं दुनिया के सबसे विचित्र रिकॉर्ड
    5 सबसे विचित्र गिनीज विश्व रिकॉर्ड

    सबसे तेज डकार से लेकर सबसे लंबी टोपी तक, ये हैं दुनिया के सबसे विचित्र रिकॉर्ड

    लेखन सयाली
    May 06, 2024
    06:48 pm

    क्या है खबर?

    पिछले 68 वर्षों से गिनीज बुक ने पीढ़ी दर पीढ़ी यह साबित किया है कि मनुष्य अपनी क्षमताओं से कुछ भी कर सकता है। दुनियाभर में लोग कई तरह के अनोखे और हैरान करने वाले कारनामों के जरिए इस किताब में अपना नाम दर्ज करवाते हैं।

    हालांकि, साहसी रिकॉर्ड के बीच कई ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए जा चुके हैं, जो बेहद विचित्र होते हैं। इसी कड़ी में आइए दुनिया के 5 सबसे विचित्र विश्व रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।

    स्वीडन

    वॉशिंग मशीन को सबसे दूर फेंकने का रिकॉर्ड 

    स्वीडन के रहने वाले जोहान एस्पेनक्रोना नामक व्यक्ति ने वॉशिंग मशीन को सबसे दूर फेंकने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 2022 में भारी-भरकम वॉशिंग मशीन को 14 फीट और 7.2 इंच ऊंचाई तक उछाला था।

    उन्होंने 13 फीट और 6.6 इंच के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ने के प्रयास में कई बार मशीन को फेंका था, जिसे लिथुआनियाई व्यक्ति जायद्रुनास साविकस ने बनाया था।

    जोहान ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए केल्विन डी रुइटर नामक व्यक्ति से मुकाबला किया था।

    फ्लोरिडा

    सबसे लंबी टोपी का रिकॉर्ड 

    अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टाम्पा के रहने वाले ओडिलोन ओजारे नामक व्यक्ति ने दुनिया की सबसे लंबी टोपी बनाई है।

    उन्होंने 2 अप्रैल, 2018 को 4.8 मीटर (15 फीट 9 इंच) की विशाल टोपी पहनकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया था।

    ओडिलोन टोपी बनाने का काम करते हैं और वह लंबे समय से कोई रिकॉर्ड बनाना चाहते थे। वह इस टोपी को पहनकर करीब 10 मीटर चले भी थे।

    अमेरिका

    सबसे तेज डकार का रिकॉर्ड 

    अमेरिका के मैरीलैंड की रहने वाली किम्बर्ली किमिकोला विंटर नामक महिला ने दुनिया की सबसे तेज डकार का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

    उनकी डकार 107.3 डेसिबल तक थी, जिसके जरिए उन्होंने 2009 में इटली की एलिसा कैग्नोनी द्वारा बनाया गया 107 डेसीबल की डकार का पिछला रिकॉर्ड तोडा था।

    किम्बर्ली की डकार की आवाज एक ब्लेंडर, इलेक्ट्रिक हैंडहेल्ड ड्रिल और यहां तक कि कुछ मोटरसाइकिलों की आवाज से भी तेज थी।

    युनाइटेड किंगडम

    झूले पर सबसे लंबी मैराथन का रिकॉर्ड 

    झूले पर सबसे लंबी मैराथन का रिकॉर्ड यूरोप स्थित यूनाइटेड किंगडम (UK) के निवासी रिचर्ड स्कॉट के नाम दर्ज है। वह 14 से 15 मई 2022 तक 36 घंटे और 32 मिनट तक लगातार झूला झूलते रहे थे।

    रिचर्ड 40 साल से इस रिकॉर्ड को बनाने के बारे में विचार कर रहे थे। उन्होंने एक स्थानीय झूला बनाने वाले की मदद से झूले का इंतजाम किया था।

    उन्होंने एक स्थानीय क्रिकेट क्लब के ग्राउंड में यह रिकॉर्ड प्रयास किया था।

    अमेरिका

    दाढ़ी में सबसे ज्यादा कैंडी लगाने का रिकॉर्ड 

    अमेरिका स्थित मेरिडियन के इडाहो के रहने वाले जोएल स्ट्रैसर नामक व्यक्ति ने अपनी दाढ़ी में सबसे ज्यादा कैंडी केन लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

    उन्होंने 9 दिसंबर 2023 को अपनी दाढ़ी में 187 कैंडी चैने लगाकर यह रिकॉर्ड कायम किया था। वह पहले भी ऐसे कई रिकॉर्ड बना चुके हैं, जिनमें उन्होंने अपनी दाढ़ी को अलग-अलग चीजों से सजाया था।

    उनके अन्य रिकॉर्ड में जोएल ने अपनी दाढ़ी में सबसे ज्यादा टूथपिक, कांटे, स्ट्रॉ और पेंसिल लगाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    स्वीडन
    फ्लोरिडा
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV के कई फीचर्स का हुआ खुलासा, जानिए क्या कुछ मिलेगा  टाटा मोटर्स
    छत्तीसगढ़ के सुकमा में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, 6 पर 25 लाख रुपये का इनाम छत्तीसगढ़
    TVS इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक्री में दूसरे महीने भी सबसे आगे, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक वाहन
    पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष TMC में जा रहे हैं? जानिए सच पश्चिम बंगाल

    अजब-गजब खबरें

    दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष का 114 साल की उम्र में निधन वेनेजुएला
    सबसे पुरानी किताबों में शामिल किताब की होगी नीलामी, 32 करोड़ में बिकने की उम्मीद  लंदन
    महान मुक्केबाज मोहम्मद अली की शॉर्ट्स हो रहीं नीलाम, 32 करोड़ रुपये तक पहुंची बोली  अमेरिका
    पुर्तगाल: 400 साल पुरानी दुर्लभ 'चॉकलेट की किताब' होने जा रही है नीलाम, जानिए कीमत पुर्तगाल

    स्वीडन

    विश्व नेताओं को चुनौती देने वाली 16 वर्षीय छात्रा नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित जलवायु परिवर्तन
    मधुमक्खियों के लिए खोला गया दुनिया का पहला मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट, जानिए कारण मैकडॉनल्ड्स
    क्या है 'एक देश, एक चुनाव' और इस पर पूरी बहस? जानें इसके फायदे और नुकसान भारत की खबरें
    इस आलू चिप्स के एक टुकड़े की कीमत है 785 रुपये, जानें क्या है खासियत अजब-गजब खबरें

    फ्लोरिडा

    अमेरिकाः 136 यात्रियों से भरा बोइंग विमान रनवे से फिसलकर नदी में गिरा, सभी यात्री सुरक्षित बोइंग
    कार में बैठी थी गर्लफ्रेंड और व्यक्ति ने डाल दी मिट्टी, हुआ गिरफ़्तार अजब-गजब खबरें
    छह साल की बच्ची ने दिखाया 'गुस्सा' तो हथकड़ी पहनाकर ले गई पुलिस अजब-गजब
    दुनिया के पांच सबसे विचित्र और खतरनाक पेड़, जिनको छूने भर से हो सकती है मौत भारत की खबरें

    अमेरिका

    अमेरिका: कोलंबिया विश्वविद्यालय में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन के लिए लगभग 100 छात्र गिरफ्तार न्यूयॉर्क शहर
    विदेश में मोबाइल डेटा इस्तेमाल करना दंपत्ति को पड़ा महंगा, 1 करोड़ रुपये का आया बिल अजब-गजब खबरें
    इजरायल को और सैन्य मदद भेजेगा अमेरिका, नेत्जाह येहुदा बटालियन पर लगा सकता है प्रतिबंध इजरायल
    अमेरिका में टिक-टॉक पर बहुत जल्द लग सकता है प्रतिबंध, विधेयक हुआ पारित टिक-टॉक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025