NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुनिया के 5 सबसे विचित्र जानवर, जिन्हें देखकर होगा एलियन जैसा अहसास
    अगली खबर
    दुनिया के 5 सबसे विचित्र जानवर, जिन्हें देखकर होगा एलियन जैसा अहसास

    दुनिया के 5 सबसे विचित्र जानवर, जिन्हें देखकर होगा एलियन जैसा अहसास

    लेखन सयाली
    Sep 14, 2024
    01:50 pm

    क्या है खबर?

    हमारी दुनिया कई तरह के अजीबो-गरीब जीवों से भरी हुई है, जिन्हें देखकर लगता है कि वे किसी अन्य ग्रह से आए हैं।

    ये अलग-अलग आकृतियों और आकारों वाले विचित्र जानवर बदलती पर्यावरणीय स्थितियों के कारण जन्म लेते हैं। कुछ जीव महासागरों की गहराई में रहते हैं, तो कई जानवर रेगिस्तानों में भी पनपते हैं।

    आइए ऐसे ही 5 अजब-गजब जानवरों के बारे में जानते हैं, जो देखने में किसी एलियन से कम नहीं लगते हैं।

    #1

    आर्माडिलो गिर्डलेड छिपकली

    दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी और पश्चिमी केप प्रांत में एक विचित्र छिपकली पाई जाती है, जिसे आर्माडिलो गिर्डलेड छिपकली कहते हैं।

    ये छिपकलियां बिलकुल एक छोटे अकार के ड्रैगन जैसी दिखती हैं। जब भी इन छिपकलियों को कोई खतरा महसूस होता हैं, तो ये अपने शरीर को गोल आकर में सिकोड़ लेती हैं।

    इनका शरीर कांटेदार लकड़ी जैसा दिखता हैं, जिसके जरिए ये खुद को शिकारियों से बचाती हैं। ये बड़े झुंड में चट्टानी पहाड़ियों पर रहती हैं।

    #2

    ब्लॉबफिश

    दुनिया का सबसे बदसूरत जानवर कहलाई जाने वाली ब्लॉबफिश दिखने में बेवकूफ लगती है। ब्लॉबफिश दक्षिण पूर्वी ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के समुद्री तट के पास 600-1200 मीटर की गहराई पर रहती हैं।

    इस मछली का शरीर बिलकुल जेली जैसा होता है और यह तैर नहीं पाती है। सबसे विचित्र बात यह है कि इस मछली के शरीर में कोई हड्डी या मांस नहीं होता है।

    ब्लॉबफिश को देखकर ऐसा लगता है कि वह हमेशा उदास रहती है।

    #3

    पाकू

    आपने समुद्र में कई तरह की छोटी-बड़ी मछलियां देखी होंगी, लेकिन क्या अपने कभी इंसानों जैसे दांत वाली मछली देखी है?

    सुनने में अजीब लगता है, लेकिन पाकू नामक मछली के दांत बिलकुल इंसानों जैसे होते हैं।

    ये मछलियां दक्षिण अमेरिका की झीलों में रहती हैं और शाकाहारी भोजन व मांस दोनों खाती हैं। इनके दांत चौकोर इसलिए होते हैं, ताकि ये झीलों में गिरने वाले फलों व मेवों को चबा सकें।

    #4

    आइ-आइ

    अफ्रीका के मेडागास्कर को कई अजीब जानवरों का घर माना जाता है, जिनमें से अधिकांश दुनिया में और कहीं नहीं पाए जाते हैं। इन्हीं जानवरों में से एक है आइ-आइ, जो बेहद डरावना और विचित्र दिखता है।

    इस जानवर की आंखें बहुत बड़ी होती हैं, उंगलियां पतली व लंबी होती हैं और बेहद नुकीले पंजे होते हैं।

    यह एक प्रकार का लीमर होता है और विशेष रूप से जंगलों में पाया जाता है।

    #5

    गुलाबी परी आर्माडिलो

    हमारी सूची का एक अजब और खूबसूरत जानवर है गुलाबी परी आर्माडिलो, जो किसी कैटरपिलर और लॉबस्टर की तरह दिखता है।

    इसकी लंबाई केवल 13 सेंटीमीटर होती है और यह सबसे छोटा आर्माडिलो जानवर होता है। गुलाबी परी आर्माडिलो केवल मध्य अर्जेंटीना में पाए जाते हैं और बेहद दुर्लभ होते हैं।

    ये छोटे जीव रेगिस्तानों में रहते हैं और एक स्थान से दूसरे स्थान तक इस तरह पहुंचते हैं, जैसे कि वे रेत में तैर रहे हों।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    2025 होंडा CB350 पर छूट घोषित, जानिए कब तक मिलेगा फायदा  होंडा
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां देखें  राणा दग्गुबाती
    भारत ने 2024-25 में केवल 7 अंतरिक्ष मिशन किए लॉन्च, जानिए कितना तय किया था लक्ष्य अंतरिक्ष

    अजब-गजब खबरें

    खतरनाक शार्क से भरे पानी में 20 घंटे जिंदा रहा व्यक्ति, बाल-बाल बची जान मेक्सिको
    अमेरिका में जमीन के नीचे गुफाओं में रखा हुआ है लाखों किलोग्राम चीज़? अमेरिका
    महिला ने अपने कुत्ते की याद में सबसे बड़ी GPS ड्राइंग बनाकर कायम किया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    विश्व प्रसिद्ध समलैंगिक पेंगुइन जोड़े को मौत ने किया जुदा, एक की मृत्यु ऑस्ट्रेलिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025