NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुनिया के 5 ऐसे होनहार जानवर, जिनके नाम दर्ज हैं कई शानदार विश्व रिकॉर्ड 
    अगली खबर
    दुनिया के 5 ऐसे होनहार जानवर, जिनके नाम दर्ज हैं कई शानदार विश्व रिकॉर्ड 
    शानदार विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले जानवर

    दुनिया के 5 ऐसे होनहार जानवर, जिनके नाम दर्ज हैं कई शानदार विश्व रिकॉर्ड 

    लेखन सयाली
    Feb 22, 2025
    12:50 pm

    क्या है खबर?

    आपने मनुष्यों को तो कई प्रकार के विश्व रिकॉर्ड बनाते देख होगा, लेकिन क्या अपने कभी जानवरों के रिकार्ड्स के बारे में सुना है?

    दुनियाभर में कई ऐसे होनहार और समझदार पालतू जानवर मौजूद हैं, जो अपनी बुद्धि और कला के जरिए कई तरह के रिकॉर्ड बना चुके हैं।

    इनमें बिल्ली का स्केटबोर्ड चलाना और तोते का सवालों के जवाब देना जैसे रिकॉर्ड शामिल हैं। आइए जानवरों द्वारा बनाए गए 5 विश्व रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं।

    #1

    स्केटबोर्ड चलाने वाली बिल्ली

    कहा जाता है कि बिल्लियां बेहद अलसी होती हैं और जल्दी करतब करने के लिए तैयार नहीं होतीं। हालांकि, सही प्रशिक्षण मिलने पर वे भी कुछ हैरतअंगेज कारनामे कर दिखाती हैं।

    दरअसल, चीन के रहने वाले ली जियांगताओ की अमेरिकन शार्टहेयर नस्ल वाली बिल्ली स्केटबोर्ड चलाती है।

    इस बिल्ली का नाम बाओ जी है, जिसने 10 मीटर की दूरी तक स्केटबोर्ड चलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उसने यह सराहनीय कारनामा केवल 12.85 सेकंड में कर दिखाया।

    #2

    बुद्धिमान तोता

    वैसे तो सभी तोते बुद्धिमान होते हैं, लेकिन अपोलो नाम के तोते को सबसे श्रेष्ठ माना जा रहा है।

    4 साल के इस अफ्रीकी ग्रे तोते ने कीड़े, किताबों और मोजों सहित 12 वस्तुओं की पहचान की और गिनीज बुक में अपना नाम शामिल कर लिया।

    उसने महज 3 मिनट में सबसे ज्यादा वस्तुओं की पहचान करने का रिकार्ड बनाया। इस तोते का दिमाग किसी मानव शिशु जितना तेज है और यह रंगों और शब्दों को भी पहचान सकता है।

    #3

    वीडियो गेम खेलने वाला कुत्ता

    इंसानों के दोस्त कहलाए जाने वाले कुत्तों को खेलना-कूदना पसंद होता है। हालांकि, क्या आपने कभी वीडियो गेम खेलने वाले कुत्ते के बारे में सुना है?

    4 साल का चतुर शीबा इनु कुत्ता आपने मालिक के साथ वीडियो गेम खेलता है। इस कुत्ते का नाम पीनट बटर है और यह गायरोमाइट नामक गेम को सबसे जल्दी पार करने वाला जानवर बन गया है।

    बता दें कि उसने केवल 23 मिनट 9 सेकंड में यह खेल खत्म कर दिया था।

    #4

    सबसे ऊंची छलांग लगाने वाला गिनी पिग

    गिनी पिग छोटे और प्यारे जानवर होते हैं, जो अपनी मासूमियत के जरिए सबका मन मोह लेते हैं।

    हालांकि, अमेरिका की रहने वाली ग्रेस होइनेस की गिनी पिग को केवल उसकी मासूमियत के लिए ही नहीं, बल्कि बुद्धिमानी के लिए भी जाना जाता है।

    इसका नाम ऐबी है और इसने किसी गिनी पिग द्वारा सबसे ऊंची छलांग लगाने (22 सेमी) का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के बाद ऐबी सभी की चहीती बन चुकी है।

    #5

    सबसे दूर तक बिना रुके प्रवास करने वाली चिड़िया 

    पक्षी कभी एक स्थान पर लंबे समय तक नहीं रहते और अलग-अलग कारणों से प्रवास करते हैं। कुछ चिड़िया कम दूरी तक प्रवास करती हैं तो कुछ बहुत लंबी दूरी तय करती हैं।

    ऐसा ही कुछ एक बार-टेल्ड गॉडविट चिड़िया ने कर दिखाया, जिसने सबसे दूर तक बिना रुके प्रवास करने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

    इसने बिना रुके अलास्का से ऑस्ट्रेलियाई राज्य तस्मानिया तक की यात्रा की, जो 13,560 किलोमीटर थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    गिनीज बुक

    मलेशिया की एक प्रतियोगिता में रसोइयों ने आधा टन नूडल्स तलकर बनाया विश्व रिकॉर्ड मलेशिया
    दक्षिण अफ्रीका: पिता और बेटे ने मिलकर बनाया दुनिया का सबसे तेज ड्रोन, बना विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका
    UK: इस व्यक्ति के पास है दुनिया में सबसे बड़ा घोस्टबस्टर्स का संग्रह, बनाया विश्व रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम (UK)
    नीलामी में 4.38 करोड़ रुपये में बिका स्टार वार्स का एक्शन मॉडल, बना विश्व रिकॉर्ड स्टार वार्स

    अजब-गजब खबरें

    ये है दुनिया का सबसे शानदार Airbnb, पाब्लो एस्कोबार के निजी जेट में हुआ है निर्माण पाब्लो एस्कोबार
    UK की इस महिला के नन्हें बच्चे हर महीने करते हैं लाखों की कमाई, जानिए कैसे यूनाइटेड किंगडम (UK)
    जापान: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 116 साल की उम्र में हुआ निधन जापान
    ब्राजील की नन बनीं दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, 116 साल है उनकी उम्र  ब्राजील
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025