NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ये हैं नीलामी के दौरान बिकने वाली 5 सबसे विचित्र चीजें, जानकर चौंक जाएंगे आप
    अगली खबर
    ये हैं नीलामी के दौरान बिकने वाली 5 सबसे विचित्र चीजें, जानकर चौंक जाएंगे आप
    नीलाम होने वाली सबसे विचित्र चीजें

    ये हैं नीलामी के दौरान बिकने वाली 5 सबसे विचित्र चीजें, जानकर चौंक जाएंगे आप

    लेखन सयाली
    Jun 15, 2024
    08:39 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में कीमती चीजों को बेचने के लिए नीलामियां आयोजित की जाती हैं, जिनमें हजारों लोग भाग लेते हैं। इन नीलामियों में लोग बेशकीमती वस्तुओं को लाखों-करोड़ों रुपये देकर खरीदते हैं।

    कुछ लोग नीलामियों में शोक के लिए शामिल होते हैं, तो कई वस्तुओं को पाने की इच्छा के चलते इनमें शिरकत देते हैं। हालांकि, नीलामीघरों में नायाब चीजों के साथ-साथ कई अजब-गजब चीजें भी बेची जाती हैं।

    आइए जानते हैं दुनिया में नीलाम होने वाली 5 विचित्र चीजें।

    #1

    जस्टिन टिम्बरलेक का आधा खाया हुआ फ्रेंच टोस्ट 

    जस्टिन टिम्बरलेक अमेरिका के मशहूर गायक और अभिनेता हैं, जिनके लाखों प्रशंसक हैं। उनकी चाहने वाली एक महिला ने एक दफा जस्टिन द्वारा खाया हुआ आधा फ्रेंच टोस्ट खरीदा था।

    जानकारी के मुताबिक, अभिनेता ने यह टोस्ट न्यूयॉर्क रेडियो स्टेशन Z-100 के स्टूडियो में इंटरव्यू देते वक्त मंगाया था। इस टोस्ट को ईबे वेबसाइट पर साल 2000 में 85,639 रुपये में बेचा था।

    महिला ने कहा, "मैं इसे खरीदकर एक वैक्यूम बैग में बंद करूंगी और अपनी अलमारी में रखूंगी।"

    #2

    दीवार पर चिपका हुआ केला

    हाल ही में एक कला के प्रशंसक ने 1 करोड़ रुपये की भारी कीमत चुकारक दीवार से चिपका हुआ केला खरीदा था।

    मियामी में होने वाले आर्ट बेसल मेले के लिए इटली के कलाकार मौरिजियो कैटेलन ने इस विचित्र कलाकृति को बनाया था, जिसे 'कॉमेडियन' कहा जाता है।

    इसे एक दिवंगत जॉर्जियाई कलाकार डेविड दातुना ने खा लिया था, जिसके बाद इस पर दूसरा केला चिपकाया गया। इस कलाकृति को दक्षिण कोरिया के एक छात्र ने भी खा लिया था।

    #3

    लॉबस्टर के आकार का फोन

    पुराने समय में बनाए गए टेलीफोन और मोबाईल फोन को खरीदने के लिए लोग करोड़ों रुपये खर्च कर देते हैं। हालांकि, लॉबस्टर के आकार वाला विचित्र फोन भी लोगों के बीच बेहद मशहूर है।

    'लॉबस्टर फोन' को साल्वाडोर डेली और एडवर्ड जेम्स द्वारा 1936 में बनाया गया था। क्रिस्टी नामक नीलामीघर में इस फोन को करीब 8.35 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया था।

    अब इसे यूके स्थित स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय गैलरी में प्रदर्शित किया जा रहा है।

    #4

    अल्बर्ट आइंस्टीन द्वारा लिखा गया सुविचार

    अल्बर्ट आइंस्टीन एक जर्मन मूल के भौतिक विज्ञानी थे, जिन्हें अब तक के सबसे महान वैज्ञानिकों में से एक माना जाता है।

    उन्होंने 1921 में नोबल पुरस्कार जीतने की खुशी में कागज पर एक सुविचार लिखा था।

    सुविचार में उन्होंने लिखा, "एक शांत जीवन निरंतर बेचैनी के साथ संयुक्त सफलता की खोज की तुलना में अधिक खुशी लाता है।"

    उनके द्वारा लिखे गए इस सुविचार को 2017 में 13 करोड़ रुपये में नीलम किया गया था।

    #5

    ब्रिटनी स्पीयर्स का खाया हुआ च्युइंग गम

    ब्रिटनी स्पीयर्स एक अमेरिकी गायिका हैं, जिन्हें 'पॉप की राजकुमारी' के नाम से जाना जाता है। वह दुनिया की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक हैं और उनके लाखों चाहने वाले हैं।

    ब्रिटनी के एक प्रशंसक ने तब अपनी दीवानगी का नमूना पेश किया, जब उन्होंने गायिका की खाई हुई च्युइंग गम खरीदी।

    बता दें कि ब्रिटनी की खाने के बाद थूंकी गई च्युइंग गम को उनके चाहने वाले ने ईबे पर 9 लाख रुपये में खरीदा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    ब्रिटनी स्पीयर्स
    अल्बर्ट आइंस्टीन

    ताज़ा खबरें

    आईपैड के लिए जल्द आ सकता है इंस्टाग्राम ऐप, मेटा कर रही तैयारी मेटा
    ग्लेन मैक्सवेल की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    होंडा ने मई में बेचे 4.65 लाख दोपहिया वाहन, जानिए आंकड़े  होंडा
    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार

    अजब-गजब खबरें

    इंडोनेशिया में जन्मे आपस में कमर से जुड़े बच्चे, 4 हाथ और 3 पैर इंडोनेशिया
    जूते के डब्बे में मिला दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इस्तेमाल होने वाला कबूतर का पैराशूट इंग्लैंड
    कर्मचारियों के बीच छा रहा 'हश वेकेशन' ट्रेंड, बॉस को बताए बिना जा रहे घूमने  यात्रा
    दुनिया की 5 सबसे विचित्र चाय, जिनके बारे में सुनकर हो जाएंगे हैरान  अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस

    ब्रिटनी स्पीयर्स

    अमेरिकी पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने की अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी से सगाई हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स की जीत, पिता के संरक्षण से मिली आजादी अमेरिका
    तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स, खुद दी खुशखबरी मनोरंजन
    बॉयफ्रेंड सैम संग ब्रिटनी स्पीयर्स ने रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें हॉलीवुड समाचार

    अल्बर्ट आइंस्टीन

    पीयूष गोयल ने कहा आइंस्टीन ने की थी गुरुत्वाकर्षण की खोज, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल योगी आदित्यनाथ
    गुरुत्वाकर्षण वाले बयान पर पीयूष गोयल ने स्वीकार की गलती, दोहराया आइंस्टीन का कथन मुंबई
    ब्रिटेन: आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी ज्यादा है 11 वर्षीय यूसुफ शाह का IQ ब्रिटेन
    इतिहास के प्रसिद्ध और तेज दिमाग वाले व्यक्तिों की अजीबोगरीब आदतें, जानकर रह जाएंगे दंग अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025