NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इंग्लैंड: 122 दुर्लभ एंग्लो-सैक्सन सिक्कों की होगी नीलामी, करोड़ों में बिकने का अनुमान
    अगली खबर
    इंग्लैंड: 122 दुर्लभ एंग्लो-सैक्सन सिक्कों की होगी नीलामी, करोड़ों में बिकने का अनुमान
    122 दुर्लभ एंग्लो-सैक्सन सिक्को की होगी नीलामी

    इंग्लैंड: 122 दुर्लभ एंग्लो-सैक्सन सिक्कों की होगी नीलामी, करोड़ों में बिकने का अनुमान

    लेखन अंजली
    Feb 13, 2024
    08:07 pm

    क्या है खबर?

    यूनाइटेड किंगडम (UK) में 122 एंग्लो-सैक्सन सिक्कों को नीलाम किया जा रहा है।

    इग्लैंड के एसेक्स के मैदान में 2 मेटल डिटेक्टर द्वारा खोजे गए इन सिक्कों के बारे में अनुमान लगाया गया है कि इन्हें साल 1066 में दफनाया गया था और मालिक की मृत्यु के कारण ये दबे रह गए।

    2019 में कुल 144 सिक्के मिले थे। 1996 के खजाना अधिनियम के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कैम्ब्रिज के फिट्जविलियम संग्रहालय ने 16 सिक्कों का अधिग्रहण कर लिया।

    नीलामी

    कहां हो रही है नीलामी?

    संग्रहालय के अधिग्रहण में 11वीं सदी के 2 बीजान्टिन सिक्के भी शामिल थे। साल 2023 के अंत में 6 सिक्कों को अस्वीकार कर दिया गया और मूल खोजकर्ताओं को वापस कर दिए गए।

    अब बचे हुए 122 सिक्कों को UK के नूनन्स मेफेयर नीलामी घर द्वारा नीलाम किया जाएगा। अनुमान है कि इनकी कीमत 1,80,000 पाउंड (लगभग 1.8 करोड़ रुपये) तक हो सकती है।

    नीलामी घर के मुताबिक, ये सिक्के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक मूल्य रखते हैं।

    खोज

    कैसे खोजे गए सिक्के?

    सिक्के खोजने वाले 2 विशेषज्ञों ने बताया कि वे 20 सालों से एक साथ काम कर रहे हैं और उन्हें पहले इस क्षेत्र में केवल तांबे के सिक्के और क्रोटल घंटियां ही मिली थीं।

    हालांकि, एक दिन उनके माइनलैब सीटीएक्स 3030 मेटल डिटेक्टर ने 4 इंच गहराई में चांदी के सिक्के होने का सिग्नल दिया।

    अगले कुछ दिनों में डिटेक्टरों के उपयोग से लगभग 70 सिक्कों का पता लगाया और बाकी साल 2020 में खोजे गए।

    अन्य जगहें

    UK के इन शहरों और कस्बों में भी गढ़े हुए हैं सिक्के

    इंग्लैंड के अंतिम 2 एंग्लो-सैक्सन राजाओं, एडवर्ड द कन्फेसर और हेरोल्ड द्वितीय गॉडविंसन, के शासनकाल के सिक्के देशभर के कई कस्बों और शहरों में गाढ़े गए थे।

    इनमें लंदन, कैम्ब्रिज, कैंटरबरी, इप्सविच, चिचेस्टर, गिल्डफोर्ड, वॉर्सेस्टर, हेस्टिंग्स, लिंकन, हंटिंगडन और माल्डन शामिल हैं।

    इसके अतिरिक्त सफोल्क में सडबरी और डोरसेट में ब्रिजपोर्ट जैसी जगहों से भी ये दुर्लभ सिक्के मिल चुके हैं।

    अन्य नीलामी

    10,000 डॉलर का नोट नीलामी में लगभग 4 करोड़ रुपये में बिका

    अमेरिका की स्टॉक कीमतों में तेज गिरावट के कारण साल 1929 में महामंदी शुरू हुई थी, जो साल 1939 के आसपास खत्म हुई।

    इसी दौरान का एक 10,000 डॉलर का दुर्लभ नोट नीलामी में लगभग 4 करोड़ रुपये में बिका है।

    टेक्सास के शहर डैलस स्थित नीलामी घर 'हेरिटेज नीलामी' के अनुसार, साल 1934 में जारी फेडरल रिजर्व नोट को पेपर मनी गारंटी (PMG) द्वारा प्रमाणित किया गया था और इसे असाधारण पेपर गुणवत्ता (EPQ) में वर्गीकृत किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    इंग्लैंड
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    खुदरा महंगाई अप्रैल में गिरकर 6 साल के निचले स्तर 3.16 प्रतिशत पर पहुंची खुदरा महंगाई दर
    भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने के आदेश केंद्र सरकार
    क्या है भारत का ई-पासपोर्ट और कैसे करें इसके लिए आवेदन? पासपोर्ट
    आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म आमिर खान

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    इंग्लैंड: 3 लोगों के DNA से तैयार बच्चे का हुआ जन्म, देश का पहला मामला इंग्लैंड
    चेहरे पर अत्याधिक टैटू के कारण ट्रोलर्स ने की महिला की शिकायत, टिक-टॉक पर हुई प्रतिबंधित टिक-टॉक
    यूनाइटेड किंगडम: इस महिला को जेनेटिक म्यूटेशन के कारण नहीं होता दर्द, वैज्ञानिक कर रहे शोध अजब-गजब खबरें
    CBI ने विमान खरीद मामले में भ्रष्टाचार के लिए रोल्स रॉयस के खिलाफ दर्ज किया केस केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    इंग्लैंड

    इंग्लैंड: सालों पहले मजाक में बनाए गए इस बस स्टॉप पर नहीं आती एक भी बस अजब-गजब खबरें
    इंग्लैंड: महिला ने एक साथ दिया तीन एक जैसे दिखने वालों बच्चों को जन्म  बच्चों की देखभाल
    इंग्लैंड: डर्ट बाइक चाहता था 8 वर्षीय बच्चा, पैसे जुटाने के लिए किया ये हैरतअंगेज कार्य अजब-गजब खबरें
    टाइटैनिक के खास यात्रियों के लिए बनाया गया चाय का कप 3.28 लाख रुपये में नीलाम टाइटैनिक

    अजब-गजब खबरें

    आकाश में आग की लपटों से घिरी उड़न तश्तरी देखकर हैरान हुए लोग, वीडियो वायरल  अमेरिका
    पौधे भी करते हैं आपस में बात, वैज्ञानिकों ने कैमरे में रिकॉर्ड की बातचीत  जापान
    पोलैंड: महिला ने 3 घंटे तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहकर बनाया विश्व रिकॉर्ड पोलैंड
    चीन: महिला ने बच्चों की बजाय पालतू जानवरों के नाम की 23 करोड़ रुपये की संपत्ति  चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025