NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: 10,000 डॉलर का नोट नीलामी में लगभग 4 करोड़ रुपये में बिका
    अगली खबर
    अमेरिका: 10,000 डॉलर का नोट नीलामी में लगभग 4 करोड़ रुपये में बिका
    10,000 डॉलर का नोट नीलामी में 480,000 डॉलर में बिका

    अमेरिका: 10,000 डॉलर का नोट नीलामी में लगभग 4 करोड़ रुपये में बिका

    लेखन अंजली
    Sep 21, 2023
    02:46 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका की स्टॉक कीमतों में तेज गिरावट के कारण साल 1929 में महामंदी शुरू हुई थी, जो साल 1939 के आसपास खत्म हुई।

    इसी दौरान का एक 10,000 डॉलर का दुर्लभ नोट नीलामी में लगभग 4 करोड़ रुपये में बिका है।

    टेक्सास के शहर डैलस स्थित नीलामी घर हेरिटेज नीलामी के अनुसार, साल 1934 में जारी फेडरल रिजर्व नोट को पेपर मनी गारंटी (PMG) द्वारा प्रमाणित किया गया था और असाधारण पेपर गुणवत्ता (EPQ) वर्गीकृत किया गया था।

    तारीख

    15 सितंबर को बिका था यह दुर्लभ नोट

    नीलामी में बिके नोट में तत्कालीन राष्ट्रपति लिंकन के ट्रेजरी सचिव सैल्मन पी चेज़ का चेहरा शामिल है, जो बीते शुक्रवार यानी 15 सितंबर को रिकॉर्ड-ब्रेकिंग आंकड़े पर बिकने के बाद हाउस की लॉन्ग बीच एक्सपो मुद्रा नीलामी में शीर्ष पर रहा।

    हेरिटेज नीलामी में मुद्रा के उपाध्यक्ष डस्टिन जॉन्सटन ने बीते सोमवार (18 सितंबर) को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "बड़े मूल्यवर्ग के नोटों ने हमेशा सभी स्तरों के संग्राहकों को आकर्षित किया है।"

    नोट

    साल 2020 में भी बिका था ऐसा ही नोट

    डस्टिन ने विज्ञप्ति में यह भी कहा कि PMG ने केवल 4 अन्य छोटे आकार के 10,000 डॉलर के फेडरल रिजर्व नोटों को इसके बराबर और केवल 5 को उच्चतर ग्रेड दिया है। उन्होंने नोट को अपने आप में ही एक पूर्ण पुरस्कार कहा है।

    नीलामी घर के एक प्रवक्ता ने बीते बुधवार (20 सितंबर) को CNN को बताया कि साल 1934 का 10,000 डॉलर का नोट पहले सितंबर 2020 में लगभग 3 करोड़ रुपये में बिका था।

    जानकारी

    साल 1969 में बंद कर दिया था नोट का उपयोग

    म्यूजियम ऑफ अमेरिकन फाइनेंस वेबसाइट के अनुसार, 10,000 डॉलर का नोट अब तक सार्वजनिक रूप से प्रसारित होने वाला सबसे अधिक मूल्यवर्ग का नोट था और केवल फेडरल रिजर्व बैंकों के बीच धन हस्तांतरित करने के लिए उपयोग किया जाता था।

    अमेरिकी ब्यूरो ऑफ एनग्रेविंग एंड प्रिंटिंग वेबसाइट के अनुसार, उपयोग की कमी के कारण साल 1969 में 500 डॉलर या उससे अधिक मूल्यवर्ग के करेंसी नोटों को बंद कर दिया गया था।

    अन्य नीलामी

    दुर्लभ डबल ईगल सिक्का भी किया गया नीलाम

    हाल ही में साल 1899 का एक दुर्लभ डबल ईगल 20 डॉलर का सोने का सिक्का भी नीलाम किया गया था, जिस पर लिबर्टी के प्रमुख का चित्र था।

    नीलामी घर के अनुसार, इस तरह के केवल 84 सिक्के जारी किए गए थे और माना जाता है कि केवल 30 अभी भी मौजूद हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि यह एक असाधारण और दुर्लभ सिक्का है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो
    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    अमेरिका

    अमेरिका: बिन बादल-बरसात आसमान से गिरा बर्फ का विशाल टुकड़ा, टूटी घर की छत; जानिए मामला अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में लगाई सुअर की किडनी, दिख रहे सकारात्मक नतीजे अजब-गजब खबरें
    मजबूत दाढ़ी से संबंधित सबसे अनोखे गिनीज विश्व रिकॉर्ड, जानकर होगी हैरानी  गिनीज बुक
    अमेरिका: दुकानों में चॉकलेट और टूथपेस्ट जैसे सामानों की अलमारियों पर लगे ताले, जानें वजह चोरी

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: 7 वर्षीय बच्ची को जन्मदिन पर पार्क में मिला 2.95 कैरेट का कीमती हीरा अमेरिका
    पेस्ट्री शेफ ने चॉकलेट से बनाया बार काउंटर, असली से अंतर कर पाना मुश्किल सोशल मीडिया
    उत्तर प्रदेश: जिस घर में चोरी करने आया, उसी में सो गया चोर; आगे क्या हुआ? उत्तर प्रदेश
    वैज्ञानिक का दावा, एक दिन 1,000 साल से अधिक जी सकेंगे इंसान; खोज रहे इलाज ब्रिटेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025