NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत ने दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज में हासिल की बराबरी, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    भारत ने दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज में हासिल की बराबरी, ये बने रिकॉर्ड्स
    भारत ने दर्ज की जोरदार जीत (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत ने दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज में हासिल की बराबरी, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 07, 2024
    07:46 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 100 रन से हराते हुए 5 मैचों की सीरीज में फिलहाल 1-1 की बराबरी हासिल की है।

    हरारे में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले खेलते हुए अभिषेक शर्मा के शतक (100) की बदौलत 234/2 का स्कोर बनाया।

    जवाब में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 18.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    भारत ने दर्ज की जोरदार जीत

    पहले खेलते हुए भारत को शुभमन गिल (2) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद अभिषेक और रुतुराज गायकवाड़ ने शतकीय साझेदारी की। अंत में रिंकू सिंह ने नाबाद 48 रन की पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

    जवाब में जिम्बाब्वे ने 46 के स्कोर तक 4 विकेट खो दिए। इसके बाद वेस्ली मधेवेरे (43) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

    भारत से आवेश खान और मुकेश कुमार ने 3-3 विकेट लिए।

    जानकारी

    जिम्बाब्वे को मिली संयुक्त रूप से सबसे बड़ी हार

    यह जिम्बाब्वे की किसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी रनों की हार है। इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम 2018 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध भी 100 रन से हार गई थी।

    अभिषेक

    अभिषेक ने लगाया अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक

    अपना सिर्फ दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे अभिषेक ने पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर किए।

    उन्होंने पावरप्ले ओवर्स के दौरान कुछ आकर्षक शॉट लगाए। इस बीच 27 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर उनका कैच वेलिंगटन मसाकाद्जा ने छोड़ दिया।

    इस जीवनदार का भरपूर फायदा उठाने वाले अभिषेक ने 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 47 गेंदों पर 7 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 100 रन बनाकर आउट हुए।

    रिकॉर्ड्स 

    अभिषेक ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स 

    अभिषेक सबसे छोटे प्रारूप में भारत के 10वें शतकवीर बन गए हैं। वह अब रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, सुरेश रैना, विराट कोहली, दीपक हूडा, गिल, यशस्वी जायसवाल और गायकवाड़ की सूची में शामिल हो गए हैं।

    अभिषेक अब संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    बता दें कि रोहित (35 गेंद) और सूर्यकुमार (45 गेंद) उनसे तेज शतक जड़ चुके हैं। केएल राहुल ने भी 46 गेंदों पर शतक जड़ा है।

    जानकारी

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ने वाले युवा भारतीयों में शामिल हुए अभिषेक

    23 साल और 307 दिन की उम्र में अभिषेक टी-20 में शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। इस सूची में वह केवल जायसवाल (21 साल, 279 दिन), गिल (23 साल, 146 दिन) और रैना (23 साल, 156 दिन) से पीछे हैं।

    गायकवाड़

    गायकवाड़ ने लगाया अपना चौथा अर्धशतक

    गायकवाड़ ने मैच में 47 गेंद का सामना किया और नाबाद 77 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से 11 चौके और 1 छक्का निकला।

    यह गायकवाड़ का जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला और टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक रहा।

    उनके अब 21 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 38.93 की औसत और 141.40 की स्ट्राइक रेट के साथ 584 रन हो गए हैं। वह 4 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी लगा चुके हैं।

    जानकारी

    आवेश और मुकेश ने लिए 3-3 विकेट

    आवेश ने 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 15 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की। मुकेश ने 3.4 ओवर में 37 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए। इन दोनों गेंदबाजों ने पावरप्ले के दौरान ही 2-2 विकेट ले लिए थे।

    साझेदारी

    अभिषेक और गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध की रिकॉर्ड साझेदारी

    अभिषेक और गायकवाड़ ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 गेंदों पर 137 रन जोड़े। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जिम्बाब्वे के विरुद्ध भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी दर्ज हो गई है।

    इससे पहले मनदीप सिंह और केएल राहुल ने 2016 में 103 रन की अटूट साझेदारी की थी।

    इसके अलावा कोई अन्य भारतीय जोड़ी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतकीय साझेदारी करने में नाकाम रही है।

    रिकॉर्ड्स

    मैच में बने ये अन्य रिकॉर्ड्स

    भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सबसे बड़ा स्कोर (234/2) दर्ज किया।

    यह अब जिम्बाब्वे के विरुद्ध किसी भी टीम का टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 229/2 का स्कोर बनाया था।

    यह हरारे स्पोर्ट्स क्लब में किसी भी टीम का सर्वोच्च स्कोर दर्ज हो गया।

    इस मुकाबले में कुल 14 छक्के लगे, जो कि जिम्बाब्वे के विरुद्ध किसी मैच में दूसरे सर्वाधिक हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट
    प्रधानमंत्री ने किया अमृत भारत स्टेशनों का शुभारंभ; ये क्यों खास, आम स्टेशनों से कितने अलग? नरेंद्र मोदी
    दुनिया के 5 सबसे महंगे अंतरिक्ष टेलीस्कोप कौन से हैं?  सौरमंडल

    भारतीय क्रिकेट टीम

    पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुए हर्षित राणा, जानिए उनके आंकड़े टी-20 क्रिकेट
    जिम्बाब्वे बनाम भारत: ये भारतीय बल्लेबाज टी-20 सीरीज में मचा सकते हैं धमाल  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: हार्दिक पांड्या टी-20 क्रिकेट में बने नंबर-1 ऑलराउंडर  हार्दिक पांड्या
    जिम्बाब्वे बनाम भारत: इन भारतीय गेंदबाजों पर रहेगी नजर, जानिए सभी के आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    वनडे सीरीज: श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को 2 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका के जेनिथ लियानाज ने अपना पहला वनडे अर्धशतक लगाया, खेली 95 रन की अहम पारी श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: तीसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: वनिंदु हसरंगा ने 7 विकेट लेकर किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बनाए ये रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में रोहित शर्मा द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर  रोहित शर्मा
    टी-20 विश्व कप 2024 में लगाए गए सबसे तेज अर्धशतकों पर एक नजर  टी-20 विश्व कप 2024
    रविंद्र जडेजा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये हैं सर्वाधिक मैच जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय क्रिकेट टीम जीत के रथ पर सवार, जानिए शानदार आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम खुली बस में करेगी परेड, कप्तान रोहित शर्मा ने दी जानकारी  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: जिम्बाब्वे के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर  टी-20 क्रिकेट
    जिम्बाब्वे बनाम भारत: टी-20 सीरीज में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025