LOADING...
IPL इतिहास में एक पारी में 5 विकेट लेने वाला सबसे युवा गेंदबाजों पर एक नजर 
जयदेव उनादकट इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL इतिहास में एक पारी में 5 विकेट लेने वाला सबसे युवा गेंदबाजों पर एक नजर 

Apr 30, 2025
01:53 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर संस्करण नए सितारे उभरते हैं। IPL 2025 में तो सिर्फ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़ दिया है। इसी तरह जब कोई युवा खिलाड़ी एक ही पारी में 5 विकेट लेता है तो वह भी इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लेता है। ऐसा करना किसी अनुभवी गेंदबाज के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इस खास कारनामे को अंजाम देने वाला सबसे युवा खिलाड़ी कौन है? चलिए जान लेते हैं।

#1

जयदेव उनादकट (21 साल 204 दिन) 

पहले स्थान पर जयदेव उनादकट हैं। IPL 2013 में यह खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम का हिस्सा था। उन्होंने 21 साल और 204 दिन की उम्र में दिल्ली के खिलाफ 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 6.25 की रही थी। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183/4 का स्कोर बनाया था। जावब में दिल्ली 179/7 का स्कोर ही बना पाई थी। उनादकट उस मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी थे।

#2

अल्जारी जोसेफ (22 साल 137 दिन) 

दूसरे स्थान पर अल्जारी जोसेफ हैं, जिन्होंने IPL 2019 में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सिर्फ 22 साल और 137 दिन की उम्र में 3.4 ओवर में केवल 12 रन देकर 6 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट मात्र 3.27 की रही थी। यह आज तक का IPL में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी है। जोसेफ को उस मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया था।

#3

उमरान मलिक (22 साल 156 दिन) 

तीसरे स्थान पर हैं उमरान मलिक, जिन्होंने IPL 2022 में SRH की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ घातक गेंदबाजी की थी। उन्होंने 22 साल और 156 दिन की उम्र में 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे। उनकी इकॉनमी रेट 6.25 रही थी। उमरान की तेज रफ्तार और सटीक यॉर्कर्स ने सभी को प्रभावित किया था, हालांकि उनकी टीम उस मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर सकी थी।

#4

अर्शदीप सिंह (22 साल 228 दिन) 

चौथे स्थान पर हैं अर्शदीप सिंह, जिन्होंने IPL 2021 में पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 22 साल और 228 दिन की उम्र में 4 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। उनकी इकॉनमी रेट 8 की रही थी। अर्शदीप ने आखिरी ओवरों में बेहतरीन यॉर्कर्स और धीमी गेंदों का इस्तेमाल कर विपक्षी टीम को परेशान किया था।