LOADING...
विश्व कप 2023: ट्रेविस हेड की हो सकती है प्लेइंग इलेवन में वापसी, जानिए उनके आंकड़े 
ट्रेविस हेड की वापसी से ऑस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत होगी (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

विश्व कप 2023: ट्रेविस हेड की हो सकती है प्लेइंग इलेवन में वापसी, जानिए उनके आंकड़े 

Oct 24, 2023
12:45 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और नीदरलैंड के बीच 25 अक्टूबर को विश्व कप का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज ट्रेविस हेड की वापसी तय मानी जा रही है। वह जमकर अभ्यास भी कर रहे हैं। हेड चोटिल थे और इसके बावजूद उन्हें टीम के साथ रखा गया था। हेड पिछले कुछ सालों से ऑस्ट्रेलिया की टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और खूब सारे रन भी बनाए हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

साल 2023 में 48 की औसत से हेड ने बनाए हैं रन 

हेड ने साल 2023 में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं और इसकी 7 पारियों में 48.20 की औसत से 241 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 2 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64 रन रहा है। हेड की स्ट्राइक रेट इस साल 141.56 की रही है। ऐसे में यह खिलाड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए घातक साबित हो सकता है। हेड पहली गेंद से ही बड़े-बड़े शॉट लगाने को देखते हैं।

सरजमीं

भारतीय सरजमीं पर कैसा रहा है हेड का प्रदर्शन?

भारतीय सरजमीं पर वनडे क्रिकेट में हेड ने अपना पहला मैच साल 2017 में खेला था। उन्होंने अब तक यहां 8 मुकाबले खेले हैं। इसकी 8 पारियों में इस खिलाड़ी ने 29.71 की औसत से 208 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 51 रन नाबाद रहा है। अगर हेड को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह इस रिकॉर्ड को और बेहतर करना चाहेंगे।

Advertisement

बदलाव

क्यों ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए जरूरी हैं हेड?

ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप 2023 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। पहले उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम ने हराया और इसके बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने मात दी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी विश्व कप में कुछ खास नहीं रही है। अगर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को छोड़ दें तो टीम का शीर्ष क्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा है। ऐसे में हेड के आने से उन्हें काफी मजबूती मिलेगी।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है हेड का वनडे करियर?

हेड ने साल 2016 में अपना पहला मुकाबला वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 58 मैच खेले हैं और इसकी 55 पारियों में इस खिलाड़ी ने 41.28 की औसत से 2,064 रन बनाए हैं। वह 5 बार नाबाद भी रहे हैं। हेड ने अपने वनडे करियर में 3 शतक के साथ 15 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 152 रन रहा है और उन्होंने 99.51 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

पोल

क्या ट्रेविस हेड की वापसी से ऑस्ट्रेलिया टीम मजबूत होगी?

Advertisement