हार्दिक पाड्या को लेकर क्यों विफल हुआ मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का ट्रेड सौदा?
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस (MI) से अपनी टीम में शामिल करने के राजस्थान रॉयल्स (RR) के प्रयास अंतिम समय में विफल हो गए। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच इस बड़े ट्रेड को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी थी, लेकिन MI की एक शर्त ने पूरे सौदे पर पानी फेर दिया। इसके बाद पंजाब किंग्स (PBKS) ने MI से बातचीत का सौदे को अंतिम रूप दिया।
कारण
MI और RR के बीच क्यों विफल हुआ सौदा?
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, RR के मुख्य कोच कुमार संगाकारा ने इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए बेंगलुरु जाकर MI के प्रतिनिधियों और RR के मालिकों के साथ बैठक भी की थी।
प्रस्तावित स्वैप डील में यशस्वी जायसवाल को MI में भेजा जाना था। हालांकि, MI ने यह स्पष्ट शर्त रख दी कि वे हार्दिक को तभी रिलीज करेंगे जब RR जायसवाल के साथ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी इस सौदे में शामिल करे।
जानकारी
RR ने ठुकराई MI की यह मांग
रिपोर्ट्स के अनुसार, RR ने IPL 2027 के लिए जोफ्रा आर्चर को 12.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। टीम में आर्चर की अहमियत को देखते हुए RR ने मुंबई की इस मांग को ठुकरा दिया और बातचीत से पीछे हटने का फैसला किया।
सौदा
MI ने PBKS के साथ किया सौदा
RR के साथ सौदा टूटने के बाद हार्दिक का भविष्य अधर में लटक गया था, लेकिन PBKS के साथ एक नया रास्ता खुल गया।
11 नवंबर को आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की गई कि हार्दिक को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बदले PBKS में ट्रेड कर दिया गया है।
अब हार्दिक की सैलरी बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गई है, जो MI की 16.35 करोड़ रुपये से अधिक है। अर्शदीप की सैलरी 18 करोड़ रुपये बरकरार रखी गई है।
सफर
हार्दिक का IPL सफर और राजस्थान की अगली योजना
PBKS से जुड़ना हार्दिक के शानदार IPL करियर का एक नया अध्याय है। वे MI के साथ 4 बार खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।
इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी करते हुए 2022 में टीम को चैंपियन बनाया और 2023 में फाइनल तक पहुंचाया, जिसके बाद उनकी MI में वापसी हुई थी।
दूसरी ओर, RR की टीम IPL 2027 के सीजन में भी रियान पराग को ही कप्तान बनाए रख सकती है।