Loading...
वैभव सूर्यवंशी पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान, कहा- उसकी सोच मुझसे काफी मिलती है
वैभव सूर्यवंशी पर वीरेंद्र सहवाग ने अहम बयान दिया है

वैभव सूर्यवंशी पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान, कहा- उसकी सोच मुझसे काफी मिलती है

Oct 11, 2026
11:58 am

क्या है खबर?

भारत के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी की जमकर सराहना की है। सहवाग ने सूर्यवंशी के खेलने के तरीके में अपनी खुद की बेखौफ और आक्रामक बल्लेबाजी की झलक देखी है और युवाओं को देश के लिए एक लंबा करियर बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। उन्होंने शनिवार को Phd चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के वार्षिक सत्र के दौरान ये बातें कहीं।

बयान

सहवाग ने क्या दिया बयान?

सूर्यवंशी की बल्लेबाजी शैली और उनके सोचने के तरीके पर सहवाग ने कहा, "सूर्यवंशी अपने बेहतरीन दौर में हैं और उनकी सोच कुछ हद तक मेरे जैसी है कि पहली ही गेंद से प्रहार करें। बात सिर्फ इतनी है कि उन्हें कब मौका मिलता है और वे भारत के लिए कितने मैच खेलते हैं।"

मात्र 15 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मंच पर कदम रखने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यवंशी ने अब तक सबको प्रभावित किया है।

उम्र

सूर्यवंशी की उम्र पर क्या बोले सहवाग?

शीर्ष स्तर के क्रिकेट में उम्र को लेकर उठ रहे सवालों पर सहवाग ने कहा, "देखिए, अगर आप किसी आयु-वर्ग में खेल रहे हैं, तो यह समझ में आता है, लेकिन एक बार जब आप इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेल लेते हैं या भारत के लिए खेलते हैं, तो उम्र मायने नहीं रखती। वहां एक 38-40 साल का विराट कोहली भी खेल रहा है और एक 15 वर्षीय सूर्यवंशी भी खेल रहा है। तब सिर्फ प्रदर्शन मायने रखता है।"

ADVERTISEMENT

तारीफ

सहवाग ने की शुभमन गिल और भारतीय गेंदबाजों की भी तारीफ

सहवाग ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल की भी जमकर सराहना की, जिन्होंने 30 सितंबर को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में 133 गेंदों में 223 रनों की शानदार पारी खेली थी। यह उनका दूसरा दोहरा शतक था।

वनडे विश्व कप 2027 को लेकर सहवाग ने कहा कि यदि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत और फिट रहता है, तो भारत बहुत आसानी से विश्व कप अपने नाम कर सकता है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

सूर्यवंशी ने खेले हैं 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

सूर्यवंशी ने अब तक खेले 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 246 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 186 की रही है, जो आधुनिक टी-20 क्रिकेट के लिहाज से बेहद विस्फोटक और बेमिसाल है। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।

ADVERTISEMENT