Page Loader
अंडर-19 विश्व कप 2022: 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर ब्रेविस का कैसा रहा है प्रदर्शन?
डेवाल्ड ब्रेविस

अंडर-19 विश्व कप 2022: 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर ब्रेविस का कैसा रहा है प्रदर्शन?

Feb 04, 2022
11:08 pm

क्या है खबर?

इस समय खेले जा रहे ICC अंडर-19 विश्व कप 2022 में दक्षिण अफ्रीका की टीम सुपर लीग क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी। हालांकि, उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी शानदार पारी से सभी का ध्यान खींचा। ब्रेविस के खेलने का अंदाज एबी डिविलियर्स की तरह है और वह उनके आदर्श भी हैं। ब्रेविस के साथी खिलाड़ी उन्हें 'बेबी एबी' के नाम से भी बुलाते हैं। उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

जबरदस्त रहा ब्रेविस का प्रदर्शन

अंडर-19 विश्व कप में भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती मैच में ब्रेविस ने 65 रन बनाए। ब्रेविस ने युगांडा के खिलाफ शानदार शतक (104) की पारी खेली जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 121 रन से जीत दर्ज की। उन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ क्रमशः 96 और 97 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ सबसे कम छह रन बनाए। ब्रेविस ने अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 138 रन बनाए।

ट्विटर पोस्ट

ब्रेविस के साथी खिलाड़ी उन्हें 'बेबी एबी' बुलाते हुए

आंकड़े

मौजूदा विश्व कप में शीर्ष स्कोरर हैं ब्रेविस

अंडर-19 विश्व कप अपने अंतिम पड़ाव पर है और 05 फरवरी को फाइनल खेला जाना है। इस बीच ब्रेविस ने छह मैचों में 84.33 की अविश्वसनीय औसत से 506 रन बनाए हैं। ब्रेविस इस साल टूर्नामेंट में 500 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान के हसीबुल्लाह खान (380) के दूसरे सर्वाधिक रन वाले खिलाड़ी हैं। लेग स्पिन गेंदबाजी करने वाले ब्रेविस ने टूर्नामेंट में आठ विकेट लिए हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

ब्रेविस अंडर-19 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन (506) बनाने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डोमिनिक हेंड्रिक्स का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2010 में 97.75 की औसत से 391 रन बनाए थे।

IPL 2022

IPL का हिस्सा बन सकते हैं 'बेबी एबी'

IPL 2022 से पहले 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन होना है। ब्रेविस भी उन 590 खिलाड़ियों में शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, जिन पर फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। उन्होंने अपना बेस प्राइज 20 लाख रुपये रखा है। डिविलियर्स समेत तमाम दिग्गज उनकी सराहना कर चुके हैं। ब्रेविस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपनी पसंदीदा फ्रेंचाइजी बताया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें कौन सी टीम अपने साथ जोड़ती है।