NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अंडर-19 विश्व कप 2024: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर चौथी बार जीता खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    अंडर-19 विश्व कप 2024: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर चौथी बार जीता खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स 
    फाइनल के दबाव में बिखर गई भारतीय टीम (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    अंडर-19 विश्व कप 2024: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर चौथी बार जीता खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 11, 2024
    08:59 pm

    क्या है खबर?

    अंडर-19 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को 79 रन से हराते हुए अपना चौथा खिताब जीता।

    खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253/7 का स्कोर बनाया। जवाब में भारत के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम सभी विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी।

    इस हार के साथ ही भारतीय टीम अपने छठे खिताब से चूक गई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की आसान जीत

    सैम कोनस्टास (0) के जल्दी आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को हैरी डिक्सन (42) और कप्तान ह्यू वेइब्गेन (48) ने संभाला।

    इनके आलावा मध्यक्रम में हरजस सिंह (55) और ओलिवर पीक (46*) ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में भारत से अर्शिन कुलकर्णी, उदय सहारण और सचिन धास दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। संकट की घड़ी में आदर्श सिंह (47) और मुरुगन अभिषेक (42) ने संघर्ष किया, जो जीत के लिए नाकाफी रहा।

    खिताब 

    ऑस्ट्रेलिया ने जीता अपना चौथा खिताब

    ऑस्ट्रेलिया का यह चौथा खिताब है। इससे पहले कंगारू टीम 1987-88, 2001-02 और 2009-10 में अंडर-19 विश्व कप जीत चुका है।

    ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम है।

    बता दें कि भारत मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012), पृथ्वी शॉ (2018) और यश ढुल (2022) की कप्तानी में विश्व विजेता बना था।

    दिलचस्प रूप से भारत कभी भी लगातार 2 संस्करणों में विजेता नहीं बना है।

    जानकारी

    पहली बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

    यह पहला मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत को हराया है। इससे पहले 2 संस्करण (2012 और 2018) के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ शिकस्त मिली थी।

    रन

    उदय सहारण ने इस संस्करण में बनाए सर्वाधिक रन

    भारतीय कप्तान सहारण इस संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 7 पारियों में 56.71 की औसत और 77.69 की स्ट्राइक रेट के साथ 397 रन बनाए, जिसमें 1 शतक भी शामिल रहा।

    मुशीर खान ने 60.00 की औसत और 98.09 की स्ट्राइक रेट से 360 रन बनाए। उन्होंने इस संस्करण में सर्वाधिक 2 शतक लगाए।

    ऑस्ट्रेलिया के हैरी डिक्सन ने 44.14 की औसत के साथ 309 रन बनाए।

    गेंदबाजी

    इन गेंदबाजों ने चटकाए सर्वाधिक विकेट

    बाएं हाथ के स्पिनर सौम्य पांडे ने फाइनल में 1 विकेट लिया। उन्होंने इस संस्करण में 7 मैचों में 10.27 की औसत और 2.68 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट लिए हैं। उन्होंने 3 मैचों में कम से कम 4 विकेट चटकाए हैं।

    वह संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। पाकिस्तान के उबेद शाह ने भी 18 विकेट लिए हैं।

    दक्षिण अफ्रीका के क्वेना मफाका ने सर्वाधिक 21 विकेट चटकाए।

    जानकारी

    सौम्य पांडे ने हासिल की ये उपलब्धि 

    पांडे विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने रवि बिश्नोई का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2020 संस्करण में 17 विकेट लिए थे।

    सफर

    ऐसा रहा भारत का सफर

    भारत ने बांग्लादेश को 84 रन से हराते हुए अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की थी।

    इसके बाद भारत ने ग्रुप-A में आयरलैंड और USA के खिलाफ अपने मुकाबले जीते। इन दोनों मैचों में भारत ने 201 रन से जीत दर्ज की।

    सुपर-6 चरण में भारत ने न्यूजीलैंड को 214 रन से करारी शिकस्त दी। इसके बाद भारत ने नेपाल को 132 रन से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर भारत फाइनल में पहुंचा।

    ऑस्ट्रेलिया

    शान से फाइनल में पहुंचा था ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में नामीबिया को 4 विकेट से हराकर अभियान की सकारात्मक शुरुआत की। इसके बाद उसने जिम्बाब्वे को 225 रन और श्रीलंका को 6 विकेट से हराते हुए ग्रुप-C में शीर्ष स्थान हासिल किया।

    इसके बाद सुपर-6 में ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस (DLS) की मदद से इंग्लैंड को 110 रन से हराया। इसके अलावा, वेस्टइंडीज के खिलाफ अगला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा।

    अपने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंडर-19 विश्व कप
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    अंडर-19 विश्व कप

    अंडर-19 विश्व कप 2022: फाइनल में भिड़ेंगी भारत और इंग्लैंड, ऐसा रहा दोनों टीमों का सफर क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप में भारत के प्रमुख रिकार्ड्स पर एक नजर क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप 2022: 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर ब्रेविस का कैसा रहा है प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप 2022: फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को दिया 190 रनों का लक्ष्य क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    गाबा टेस्ट: स्टीव स्मिथ ने खेली 91* रन की पारी, पूरे किए अपने 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद WTC 2023-25 की अंक तालिका पर एक नजर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया में 5 यादगार टेस्ट जीत पर एक नजर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: वनडे में एक-दूसरे के खिलाफ दोनों टीमों का कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े वनडे क्रिकेट

    भारतीय क्रिकेट टीम

     भारत बनाम इंग्लैंड: विशाखापट्टनम क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन विशाखापट्टनम में खतरनाक साबित क्यों हो सकते हैं?   इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं रविंद्र जडेजा- रिपोर्ट  टेस्ट क्रिकेट
    दूसरा टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, रजत पाटीदार को मिला मौका  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: वनिंदु हसरंगा ने 7 विकेट लेकर किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बनाए ये रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    तीसरा वनडे: श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को हराकर 2-0 से जीती सीरीज, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    शॉन मार्श ने सभी तरह की क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रविचंद्रन अश्विन सफेद गेंद क्रिकेट की भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार नहीं- युवराज सिंह रविचंद्रन अश्विन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025