NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अंडर-19 विश्व कप: लगातार पांचवीं बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, दक्षिण अफ्रीका को दी मात
    अगली खबर
    अंडर-19 विश्व कप: लगातार पांचवीं बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, दक्षिण अफ्रीका को दी मात
    भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    अंडर-19 विश्व कप: लगातार पांचवीं बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, दक्षिण अफ्रीका को दी मात

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 06, 2024
    09:23 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेले गए अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले को भारत ने 2 विकेट से जीत लिया है।

    इसी के साथ टीम लगातार पांचवी बार फाइनल में पहुंची है।

    मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

    ऐसे में आइए इस मुकाबले पर एक नजर डाल लेते हैं।

    फाइनल

    9वीं बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम 

    यह 9वां मौका है जब भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले वह साल 2000, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2020 और 2022 के फाइनल में पहुंचे थे।

    भारतीय टीम सबसे ज्यादा 5 बार इस टूर्नामेंट की चैंपियन भी रही है।

    भारतीय टीम साल 2010 और 2014 में क्रमश: छठे और 5वें स्थान पर रही थी, वहीं साल 1998 में टीम दूसरे दौर से बाहर हो गई थी।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा मुकाबला 

    दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए थे।

    लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी (76) खेली थी। उनके अलावा रिचर्ड सेलेट्सवेन (64) ने भी शानदार अर्धशतक लगाया था। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट राज लिम्बनी ने लिए।

    जवाब में भारतीय टीम को शुरुआती झटके लगे, लेकिन सचिन दास (96) और कप्तान उदय सहारण (81) की शानदार पारियों के कारण भारतीय टीम को जीत मिल गई।

    पारी

    सचिन ने खेली शानदार पारी 

    नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतक जड़ने वाले सचिन ने 95 गेंद में 96 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। उनकी स्ट्राइक रेट 101.05 की रही।

    उन्होंने कप्तान उदय के साथ मिलकर 187 गेंद में 171 रन जोड़े। इसी साझेदारी के ही कारण भारतीय टीम को मुकाबले में जीत मिली।

    सचिन इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन (294) बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।

    सफर

    ऐसे रहा भारत का फाइनल तक का सफर

    इस विश्व कप में भारतीय टीम 1 भी मुकाबला नहीं हारी है।

    ग्रुप स्टेज के पहले मैच में उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 84 रन से हराया था।

    इसके बाद उन्होंने आयरलैंड और USA दोनों टीम को 201 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगा दी थी।

    इसके बाद टीम को सुपर-6 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 214 रन से जीत मिली थी।

    अब सेमीफाइनल मुकाबले को उन्होंने 2 विकेट से अपने नाम किया है।

    साझेदारी 

    उदय और सचिन ने बना दिया यह रिकॉर्ड 

    उदय और सचिन ने मैच में 171 रन की साझेदारी निभाई। यह अंडर-19 विश्व कप में पांचवे विकेट के लिए भारतीय टीम के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है।

    उन्होंने रिकी भुई और सरफराज खान का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही 159 रन जोड़े थे।

    तीसरे स्थान पर मनीष पांडे और सौरभ तिवारी की जोड़ी है। उन्होंने साल 2008 के विश्व कप में 148 रन की साझेदारी निभाई थी।

    पारी

    उदय की पारी पर एक नजर

    भारतीय कप्तान उदय ने मैच में 124 गेंद का सामना किया और 81 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 65.32 की रही।

    इससे पहले उदय ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम, आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया था। नेपाल के खिलाफ इस खिलाड़ी के बल्ले से शानदार शतक निकला था।

    वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन (389) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    अंडर-19 विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट
    प्रधानमंत्री ने किया अमृत भारत स्टेशनों का शुभारंभ; ये क्यों खास, आम स्टेशनों से कितने अलग? नरेंद्र मोदी
    दुनिया के 5 सबसे महंगे अंतरिक्ष टेलीस्कोप कौन से हैं?  सौरमंडल

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: रविंद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुए रन आउट, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: टॉम हार्टले ने डेब्यू टेस्ट में झटके 9 विकेट, जानिए उनके आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट रविंद्र जडेजा

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दूसरा टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका की पारी 55 रन पर सिमटी, मोहम्मद सिराज ने चटकाए 6 विकेट  भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष 4 बल्लेबाज नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा, बना यह शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: शुभमन गिल के टेस्ट में 1,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका ने 125 साल बाद घरेलू मैदान पर बनाया न्यूनतम टेस्ट स्कोर, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    साल 2023 में इन भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में 100+ स्ट्राइक रेट से बनाए 1,000 रन रोहित शर्मा
    बाबर आजम साल 2023 के अंत में रहे नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, लगातार तीसरी बार किया ऐसा  बाबर आजम
    न्यूजबाइट्स हिंदी ने चुनी साल 2023 की सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे टीम, इन खिलाड़ियों को मिली जगह विराट कोहली
    शुभमन गिल इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय, जानिए पिछले आंकड़े शुभमन गिल

    अंडर-19 विश्व कप

    अंडर-19 विश्व कप: अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पंहुचा इंग्लैंड क्रिकेट समाचार
    IPL 2022 नीलामी: अंडर-19 विश्व कप के इन खिलाड़ियों को मिल सकता है कॉन्ट्रैक्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    अंडर-19 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पंहुचा भारत, कप्तान यश ढुल ने लगाया शतक क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप 2022: फाइनल में भिड़ेंगी भारत और इंग्लैंड, ऐसा रहा दोनों टीमों का सफर क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025