Page Loader
भारत बनाम श्रीलंका: उमरान मलिक ने किया वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, चटकाए 3 विकेट
उमरान मलिक ने की अच्छी गेंदबाजी (फोटो: ट्विटर/@BCCI)

भारत बनाम श्रीलंका: उमरान मलिक ने किया वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, चटकाए 3 विकेट

Jan 10, 2023
09:45 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 67 रनों से जीत हासिल की है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373/7 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में श्रीलंका 306/8 का स्कोर ही बना सकी। युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने भारत के लिए सबसे अधिक तीन विकेट लिए और वनडे क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मलिक ने आठ ओवर में 57 रन देकर तीन विकेट लिए।

रिकॉर्ड

उमरान ने तोड़ा सबसे तेज गति की गेंद का अपना ही रिकॉर्ड

उमरान ने पारी के 14वें और अपने दूसरे ओवर में 156 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी और भारत के लिए सबसे तेज गेंद फेंकने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले उमरान ने 155 की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। उमरान टी-20 में 155, वनडे में 156 और इंडियन प्रीमियर लीग में 157 की रफ्तार से गेंद फेंक चुके हैं। इन तीनों ही जगह वह सबसे तेज रफ्तार से गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बन चुके हैं।