NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / त्रिकोणीय सीरीज: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल किया 353 रन का लक्ष्य
    अगली खबर
    त्रिकोणीय सीरीज: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल किया 353 रन का लक्ष्य
    रोचक रहा त्रिकोणीय सीरीज का यह मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@ProteasMenCSA)

    त्रिकोणीय सीरीज: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल किया 353 रन का लक्ष्य

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 12, 2025
    10:49 pm

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के तीसरे मैच को 6 विकेट से जीता।

    कराची में हुए मैच में प्रोटियाज टीम ने 352/5 का स्कोर बनाया।

    जवाब में मेजबान टीम ने कप्तान मोहम्मद रिजवान (122*) और सलमान आगा (134) के शतकों की बदौलत 49 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    इस जीत के साथ ही पाकिस्तानी टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    दक्षिण अफ्रीका से तेम्बा बावुमा (82), मैथ्यू ब्रीट्जके (83) और हेनरिक क्लासेन (87) ने बड़ी अर्धशतकीय पारियां खेलीं लेकिन कोई भी शतक नहीं लगा सका।

    वहीं मध्यक्रम में काइल वेरेन ने 32 गेंदों पर नाबाद 44 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 350 के पार पहुंचाया।

    जवाब में पाकिस्तान ने 91 रन तक अपने 3 विकेट खो दिए। इसके बाद रिजवान और आगा ने संघर्ष करते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

    क्लासेन 

    क्लासेन ने पूरे किए अपने 2,000 वनडे रन 

    दक्षिण अफ्रीका ने जब 70 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब क्लासेन क्रीज पर आए।

    उन्होंने बड़े स्कोर की ओर अग्रसर प्रोटियाज टीम की पारी को मजबूती दी और 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान क्लासेन ने अपने वनडे करियर के 2,000 रन भी पूरे किए।

    तेज गति से बल्लेबाजी करते हुए क्लासेन 56 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए।

    बावुमा 

    बावुमा ने खेली कप्तानी पारी 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बावुमा ने टोनी डी जोरजी के साथ मिलकर 51 रन की साझेदारी की।

    पारी की शुरुआत करने आए जोरजी 22 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। वहीं, बावुमा ने एक छोर संभाले रखा और 56 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    अच्छी बल्लेबाजी कर रहे बावुमा 96 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 82 रन की पारी खेलकर रन आउट हुए।

    पारी 

    मैथ्यू ब्रीट्जके ने रचा इतिहास  

    अपने वनडे डेब्यू में 150 रन की पारी खेलने वाले ब्रीट्जके ने अपनी दूसरी पारी में भी प्रभावित किया।

    उन्होंने 84 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 83 रन बनाए। वह शुरुआती 2 वनडे मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 2 पारियों में 233 रन बनाए।

    उन्होंने डेसमंड हेंस का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2 पारियों में 195 रन बनाए थे।

    रिजवान 

    रिजवान ने लगाया अपना चौथा वनडे शतक 

    पाकिस्तान ने जब 87 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब रिजवान क्रीज पर आए।

    उन्होंने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने परिस्थितियों के हिसाब से रन गति में इजाफा किया। उन्हें दूसरे छोर से आगा का अच्छा साथ मिला।

    रिजवान ने 106 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। यह उनके वनडे करियर का चौथा शतक रहा। वह 128 गेंदों पर 122 रन बनाकर नाबाद रहे।

    आगा 

    सलमान आगा ने अपना पहला वनडे शतक लगाया 

    आगा ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने संकट की घड़ी में टीम को स्थिरता दी।

    दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने प्रोटियाज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 51 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    आगा ने सिर्फ 87 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 103 गेंदों पर 134 रन बनाकर आउट हुए।

    जानकारी

    पाकिस्तान ने सफलतापूर्वक हासिल किया अपना सर्वोच्च लक्ष्य 

    पाकिस्तान ने अपने इतिहास में सर्वोच्च लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले पाकिस्तानी टीम ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ लाहौर में खेले गए मैच में 349 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार डरबन में श्रीलंका को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका द्वारा श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान की वनडे, टेस्ट और टी-20 टीम घोषित पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टेस्ट: सेंट जॉर्ज पार्क के मैदान पर कैसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका का प्रदर्शन?  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जिन्होंने घरेलू सरजमीं पर पाकिस्तान के खिलाफ बनाए हैं सर्वाधिक रन  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड पर कैसा है दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान: टेस्ट सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    सैम अयूब ने दक्षिण अफ्रीका में लगाया दूसरा वनडे शतक, कोहली की सूची में हुए शामिल खेलकूद

    वनडे क्रिकेट

    त्रिकोणीय सीरीज: केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    त्रिकोणीय सीरीज: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: इन खिलाड़ियों के बल्ले से निकल सकते हैं सबसे ज्यादा रन  चैंपियंस ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारतीय टीम के कौन से पक्ष हैं मजबूत और कहां हैं कमजोर?  भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: मैथ्यू ब्रीट्जके डेब्यू वनडे में 150 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हुए ये स्टार खिलाड़ी, जानिए क्या रहे कारण  चैंपियंस ट्रॉफी
    आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को एकमात्र टेस्ट में 63 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025