NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL प्लेऑफ के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों के बारे में जानिए 
    अगली खबर
    IPL प्लेऑफ के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों के बारे में जानिए 
    मोहित शर्मा IPL प्लेऑफ में 5 विकेट हॉल लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL प्लेऑफ के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों के बारे में जानिए 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 27, 2023
    12:17 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के शुक्रवार को खेले गए क्वालीफाइयर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने मुंबई इंडियंस (MI) को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

    GT को 62 रन से मिली बड़ी जीत में अहम भूमिका तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने निभाई।

    दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने केवल 2.2 ओवरों में 10 रन देकर 5 विकेट लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

    आइए हम IPL प्लेऑफ में किए गए 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों के बारे में जानते हैं।

    #1

    मोहित ने MI के बल्लेबाजी क्रम को किया तहस-नहस 

    मोहित को सूर्यकुमार यादव ने उनके पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया।

    हालांकि, अगली ही गेंद पर मोहित ने फॉर्म में चल रहे इस विस्फोटक बल्लेबाज को आउट कर दिया। उन्होंने विष्णु विनोद को अपना दूसरा शिकार बनाया।

    इसके बाद इस गेंदबाज ने क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय को चलता कर GT की जीत पर मुहर लगा दी।

    मोहित के कारण ही MI ने अपने अंतिम 6 विकेट 16 रन के भीतर गंवाए थे।

    #2

    आकाश मधवाल का LSG के खिलाफ दमदार प्रदर्शन 

    MI के गेंदबाज आकाश मधवाल ने एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

    मधवाल ने मैच में 3.3 ओवर के अपने स्पैल में केवल 5 रन खर्च करते हुए 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। यह IPL प्लेऑफ में अब तक का पहला 5 विकेट हॉल था।

    मधवाल के प्रदर्शन के कारण ही LSG ने अपने अंतिम 8 विकेट 32 रन के भीतर गंवा दिए थे।

    #3

    बुमराह के प्रदर्शन से घुटनों पर आ गई थी DC 

    MI के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्रतिभा किसी से छिपी नहीं है।

    उन्होंने IPL 2020 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी।

    उन्होंने उस मैच में 4 ओवर के अपने स्पैल में 14 रन देकर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।

    बुमराह की गेंदबाजी के कारण ही मैच में 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए DC केवल 143/8 का स्कोर ही बना सकी थी।

    #4

    जब धवल कुलकर्णी ने RCB को बैकफुट पर धकेला

    IPL 2016 के क्वालिफायर-1 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ धवल कुलकर्णी ने गुजरात लायंस (GL) की ओर से खेलते हुए यादगार प्रदर्शन किया था।

    उन्होंने पावरप्ले के दौरान क्रिस गेल, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट कर दिया था।

    धवल ने मैच में 3 ओवर के अपने स्पैल में केवल 8 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। हालांकि, GL को उस मैच में 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

    #5

    IPL 2009 के फाइनल में अनिल कुंबले ने दिखाया था जलवा 

    IPL 2009 के फाइनल मुकाबले में दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले की शानदार गेंदबाजी आज भी याद की जाती है।

    RCB के कप्तान ने डेक्कन चार्जर्स (DC) के खिलाफ नई गेंद के साथ कमाल करते हुए खतरनाक एडम गिलक्रिस्ट को पहले ही ओवर में आउट कर दिया था।

    उस मैच में कुंबले ने 4 ओवर के स्पैल ने मात्र 16 रन खर्च करते हुए 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। हालांकि, RCB वह मैच 6 विकेट से हार गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 2,000 IPL रन, जानिए उनके आंकड़े मुंबई इंडियंस
    IPL 2023, एलिमिनेटर: MI ने LSG को दिया 183 रनों का लक्ष्य, नवीन-उल-हक की उम्दा गेंदबाजी  IPL 2023
    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: नवीन-उल-हक ने IPL में पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: प्लेऑफ में फेंकी जा चुकी हैं 100 से ज्यादा डॉट बॉल, जानिए इसका फायदा मुंबई इंडियंस

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023, GT बनाम MI: दूसरे क्वालीफायर में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा मुकाबला  IPL 2023
    IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है ईशान किशन का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: जानिए कौन हैं MI के आकाश मधवाल, जिन्होंने LSG के खिलाफ चटकाए 5 विकेट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 के बाद होगा एशिया कप के आयोजन स्थल पर फैसला- जय शाह  जय शाह

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: प्लेऑफ की दौड़ हुई दिलचस्प, जानिए सभी टीमों का गणित IPL 2023
    IPL 2023: GT को हराकर प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहना चाहेगी RCB, जानिए प्रीव्यू  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में धुल सकता RCB के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना? बिगड़ रहा बेंगलुरु का मौसम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025