IPL इतिहास में ये टीमें सबसे ज्यादा बार हुई हैं ऑलआउट, जानिए शीर्ष पर कौन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 4 विकेट से हरा दिया। मैच में RCB पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर ढेर हो गई। जवाब में GT ने 6 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। IPL इतिहास में RCB की टीम 27वीं बार ऑलआउट हुई है। ऐसे में आइए IPL में सर्वाधिक बार ऑलआउट होने वाली टीमों पर एक नजर डाल लेते हैं।
#1
दिल्ली कैपिटल्स - 32 बार
IPL इतिहास में सर्वाधिक बार ऑलआउट होने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) है। उसने 2008 से अब तक कुल 274 मैच खेले हैं, जिसमें से वह 32 बार ऑलआउट हुई है। इन सभी में उसने हार झेली है। DC ने IPL में कुल 125 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 146 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इसी तरह 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका है। टीम का जीत प्रतिशत 46 का रहा है।
#2
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 27 बार
इस सूची में RCB की टीम अब संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। उसने 2008 से अब तक कुल 280 मैच खेले हैं, जिसमें से वह 27 बार ऑलआउट हुई है। इन सभी मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी है। RCB ने IPL में कुल 140 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 136 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इसी तरह 4 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका है।
#2
पंजाब किंग्स - 27 बार
सूची में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम भी दूसरे ही पायदान पर है। उसने 2008 से अब तक 271 मैच खेले हैं, जिसमें से वह 27 बार ऑलआउट हुई है। इनमें से 24 में उसे हार मिली है। PBKS ने IPL में 128 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 141 में हार का सामना करना पड़ा है। इसी तरह 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका है। इस लीग में टीम का जीत प्रतिशत 47.58 का रहा है।
#3
राजस्थान रॉयल्स - 26 बार
सूची में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम तीसरे पायदान पर मौजूद है। उसने 2008 से अब तक 245 मैच खेले हैं, जिसमें से वह 26 बार ऑलआउट हुई है। इनमें 24 बार उसे हार मिली है। RR ने IPL में कुल 122 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 120 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इसी तरह 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका है। इस लीग में टीम का जीत प्रतिशत 50.41 का रहा है।