NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े 
    IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 23, 2023 | 09:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े 
    यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन में IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाया था (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां संस्करण अपनी समाप्ति की ओर से है। हर सीजन की तरह इस बार भी कुछ युवा और अनकैप्ड खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से चमक बिखेरने में कामयाब रहे हैं। नीलामी में मोटी कीमत पाने वाले कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की नाकामी के बाद इन अनकैप्ड खिलाड़ियों के प्रदर्शन की महत्ता और अधिक बढ़ गई। आइए इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स) 

    राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन में अपने बल्ले से जमकर करिश्मा दिखाया। जोस बटलर, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के बीच जायसवाल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने 14 पारियों में 48.08 के औसत और 163.61 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। जायसवाल इस सीजन में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ कुल 625 रन बनाए। इसी सीजन में उन्होंने IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक (13 गेंद) भी जमाया।

    रिंकू सिंह (कोलकाता नाइट राइडर्स) 

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इस सीजन में अपनी विस्फोटक पारियों से काफी शोहरत बटोरी है। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ यश दयाल के ओवर की अंतिम 5 गेंदों पर 5 छक्के मारने के बाद तो वह घर-घर में पहचाने जाने लगे हैं। रिंकू ने इस सीजन 14 पारियों में 59.25 के औसत और 149.53 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 ताबड़तोड़ अर्धशतक भी निकले।

    तिलक वर्मा (मुंबई इंडियंस) 

    IPL 2023 के प्लेऑफ में जगह बना चुकी मुंबई इंडियंस (MI) के लिए तिलक वर्मा का प्रदर्शन खासा यादगार रहा। तिलक ने इस सीजन में कई अहम मौकों पर टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाई। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक IPL 2023 की 9 पारियों में 45.67 की औसत और 158.38 की स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं। हालांकि, तिलक थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे कि चोट के कारण केवल 9 मैच ही खेल पाए।

    साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) 

    गुजरात टाइटंस (GT) के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन द्वारा बल्ले से किए गए कमाल के प्रदर्शन ने उन्हें एकाएक चर्चाओं में ला दिया। अनुभवी केन विलियमसन के चोटिल होने का फायदा सुदर्शन को मिला और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपकते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन में 6 पारियों में 44.60 के बल्लेबाजी औसत और 125.28 के स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए। 62* के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने 2 अर्धशतक भी जमाए।

    प्रभसिमरन सिंह (पंजाब किंग्स) 

    पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने अपनी मजबूत बल्लेबाजी तकनीक के दम पर टीम में अलग पहचान बना ली है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में जहां सभी बल्लेबाजों के कदम लड़खड़ा रहे तब इस बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेलकर अपनी काबिलियत दिखाई। इस सीजन में उन्होंने 14 पारियों में 25.57 के बल्लेबाजी औसत और 150.42 के स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए। इस सीजन उनके बल्ले से 38 चौके और 19 छक्के निकले।

    जितेश शर्मा (पंजाब किंग्स) 

    PBKS के उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के बीच इस बार जितेश शर्मा के प्रदर्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने अहम अवसरों पर फिनिशर की भूमिका निभाते हुए दमदार प्रदर्शन किया। गेंदबाजों पर हावी होकर खेलने की उनकी कला उन्हें अलग बनाती है। इस सीजन में उन्होंने 14 पारियों में 23.77 के औसत और 156.06 के स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए। 49* के उच्च स्कोर के साथ उन्होंने सीजन में 21 छक्के जमाए।

    सुयश शर्मा (कोलकाता नाइट राइडर्स) 

    KKR इस सीजन में भले ही प्लेऑफ में जगह न बना पाई हो, लेकिन कुछ युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से उसने राहत की सांस ली। युवा सुयश शर्मा ने अपने पहले ही IPL सीजन में ऐसा यादगार प्रदर्शन कर डाला कि बड़े-बड़े दिग्गज हैरान रह गए। पहले मैच में सुयश ने RCB के खिलाफ 3 विकेट लेकर अपनी योग्यता का परिचय दे दिया था। सुयश ने 11 पारियों में 8.23 की इकॉनमी रेट से 10 विकेट लिए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    यशस्वी जायसवाल
    रिंकू सिंह
    साई सुदर्शन
    क्रिकेट समाचार
    तिलक वर्मा

    IPL 2023

    CSK बनाम GT: मोहम्मद शमी ने जमाया पर्पल कैप पर कब्जा, देखें उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम GT: अर्धशतक से चूके डेवोन कॉनवे, फिर भी बना दिया ये रिकॉर्ड डेवोन कॉनवे
    IPL 2023: CSK ने GT को दिया 173 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम GT: रुतुराज ने लगाया IPL 2023 का चौथा अर्धशतक, देखें उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    CSK बनाम GT: मैच में डॉट गेंद की जगह क्यों दिख रही है पेड़ की इमोजी? चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: LSG बनाम MI मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जंग क्रिकेट समाचार
    IPL: उस रात महेंद्र सिंह धोनी रोए थे, हरभजन सिंह ने सुनाया किस्सा धोनी
    IPL 2023: CSK के खिलाफ GT ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपरकिंग्स

    यशस्वी जायसवाल

    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल के लिए यादगार रहा यह सीजन, जानिए उनके आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग
    वनडे विश्वकप में IPL के युवा खिलाड़ियों को मिल सकती जगह- रवि शास्त्री रवि शास्त्री
    हरभजन ने की रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में जगह देने की पैरवी हरभजन सिंह

    रिंकू सिंह

    IPL 2023: रिंकू सिंह ने बनाई मैच फिनिशर के रूप में पहचान, आंकड़े दे रहे गवाही IPL 2023
    KKR बनाम LSG: रिंकू सिंह ने 27 गेंदों में जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    CSK बनाम KKR: नितीश राणा ने जड़ा इस सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  नितीश राणा
    CSK बनाम KKR: रिंकू सिंह ने जमाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2020

    साई सुदर्शन

    IPL 2023: GT ने KKR को दिया 205 रन का लक्ष्य, सुदर्शन-शंकर का शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम GT: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: कौन हैं गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: साई सुदर्शन ने खेली IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    IPL: अंक तालिका में सबसे ज्यादा बार शीर्ष पर कौन-सी टीम रही? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2023
    IPL: प्लेऑफ में इन खिलाड़ियों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, देखिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 में फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से हुई रनों की बौछार, बनाए ये रिकॉर्ड्स फाफ डु प्लेसिस

    तिलक वर्मा

    IPL 2023 में अब तक रहा है इन अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा, आंकड़े दे रहे गवाही  IPL 2023
    RCB बनाम MI: तिलक वर्मा ने IPL में जड़ा तीसरा अर्धशतक, खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी  मुंबई इंडियंस
    न्यूजीलैंड-A के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया-A की टीम घोषित, कुलदीप यादव को मिला मौका क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: जानिए कैसे सुरेश रैना से प्रभावित हुए थे मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा क्रिकेट समाचार
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023