NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL इतिहास में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं जसप्रीत बुमराह पर हावी, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    IPL इतिहास में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं जसप्रीत बुमराह पर हावी, जानिए उनके आंकड़े
    जसप्रीत बुमराह वर्तमान पीढ़ी के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL इतिहास में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं जसप्रीत बुमराह पर हावी, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 14, 2024
    03:12 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूदा पीढ़ी के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं।

    मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है।

    बहुत अधिक रन दिए बिना विकेट चटकाने की क्षमता उन्हें श्रेष्ठ में सर्वश्रेष्ठ के रूप में चिह्नित करती है। हाकांकि, IPL में कुछ बल्लेबाज उन पर हावी रहे हैं।

    यहां हम उनके खिलाफ उच्चतम स्ट्राइक रेट (न्यूनतम: 65 रन) रखने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

    #5

    एबी डिविलियर्स (147.05)

    इस सूची में 5वें नंबर दक्षिण अफ्रीका के विध्वंसक बल्लेबाज और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलने वाले एबी डिविलियर्स हैं।

    उन्होंने अपने करियर में बड़े-बड़े गेंदबजों की खूब पिटाई की है। उन्होंने IPL में बुमराह के खिलाफ 85 गेंदों में 125 रन जड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के भी जड़े हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 147.05 की रहीं है। हालांकि, बुमराह ने भी उन्हें 13 पारियों में 3 बार आउट किया है।

    #4

    विराट कोहली (147.36)

    विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर कायम हैं।

    RCB के पूर्व कप्तान ने बुमराह के खिलाफ 95 गेंदों में 147.36 की स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाकर उन्हें मुश्किल में डाला है।

    हालांकि, MI के इस तेज गेंदबाज ने 16 पारियों में 5 बार उन्हें पवेलियन की राह भी दिखाई है।

    विशेष रूप से कोहली IPL में बुमराह के पहले शिकार भी बने थे।

    #3

    दिनेश कार्तिक (183.78)

    अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हाल के सीजन में RCB के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई है।

    उन्होंने बुमराह के खिलाफ केवल 37 गेंदों पर 68 रन बनाकर उन्हें बैकफुट पर धकेला है। इस दौरान कार्तिक की स्ट्राइक रेट भी 183.78 की रही है।

    चौंकाने वाली बात यह है कि बुमराह 7 पारियों में कार्तिक को एक भी आउट नहीं कर पाए हैं। ऐसे में IPL में बुमराह के खिलाफ कार्तिक का पलड़ा भारी नजर आता है।

    #2

    मनीष पांडे (186.48)

    मनीष पांडे की स्ट्राइक रेट IPL में हमेशा से सवालों के घेरे में रही है। इसका कारण उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहना है।

    हालांकि, उन्होंने बुमराह के खिलाफ प्रदर्शन में दबदबा बनाया है।

    दोनों के बीच IPL में 10 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें पांडे ने सिर्फ 37 गेंदों पर 186.48 की स्ट्राइक रेट के साथ 69 रन बनाए हैं।

    बड़ी बात यह रही है कि बुमराह उन्हें भी लीग में एक भी आउट नहीं कर पाए।

    #1

    जेपी डुमिनी (212.12)

    दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जेपी डुमिनी बुमराह के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में शीर्ष पर काबिज हैं।

    उन्होंने बुमराह के खिलाफ 4 पारियों में केवल 33 गेंदों पर 212.12 की खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 70 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने बुमराह की गेंदों पर 3 चौके और 6 छक्के भी जड़े हैं।

    हालांकि, बुमराह इतनी मार खाने के बाद उन्हें 1 पारी में अपना शिकार बनाने में सफल रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    जसप्रीत बुमराह
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    MI बनाम RCB: रजत पाटीदार ने जड़ा IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    MI बनाम RCB: फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा IPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    MI बनाम RCB: जसप्रीत बुमराह ने IPL में दूसरी बार चटकाए 5 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स  जसप्रीत बुमराह
    MI बनाम RCB: दिनेश कार्तिक ने जड़ा IPL 2024 में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    जसप्रीत बुमराह

    वनडे विश्व कप 2023: जसप्रीत बुमराह ने अब तक फेंकी सबसे ज्यादा डॉट गेंदें, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    शाहीन अफरीदी 50 वनडे मुकाबलों के बाद बुमराह पर रहे भारी, जानिए तुलनात्मक आंकड़े  शाहीन अफरीदी
    जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को सर्वाधिक बार किया है शून्य पर आउट, जानिए आंकडे़ जो रूट
    भारत बनाम इंग्लैंड: जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट वनडे विश्व कप 2023

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: ट्रेंट बोल्ट ने MI के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि ट्रेंट बोल्ट
    IPL 2024: RR ने MI को हराते हुए लगाई जीत की हैट्रिक, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में 250 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: सूर्यकुमार को NCA ने किया फिट घोषित, 7 अप्रैल को खेल सकते हैं मुकाबला- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    ऋषभ पंत का टी-20 विश्व कप 2024 में चुना जाना लगभग तय- रिपोर्ट  ऋषभ पंत
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम घोषित, मोहम्मद आमिर की हुई वापसी मोहम्मद आमिर
    IPL: यश ठाकुर की कहानी, पहले बनना चाहते थे विकेटकीपर बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH ने वनिंदु हसरंगा की जगह विजयकांत व्यासकांत को दिया अपनी टीम में मौका  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025