NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का नतीजा तय करेगा रोहित के भविष्य की दिशा- रिपोर्ट
    अगली खबर
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का नतीजा तय करेगा रोहित के भविष्य की दिशा- रिपोर्ट
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद होगा रोहित के भविष्य पर फैसला

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का नतीजा तय करेगा रोहित के भविष्य की दिशा- रिपोर्ट

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 07, 2025
    12:26 pm

    क्या है खबर?

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल रविवार (9 मार्च) को भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा।

    इसका नतीजा 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप और अगली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र के लिए भारतीय क्रिकेट की तैयारी का आधार बनने की संभावना है।

    इसी तरह इस फाइनल का नतीजा कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य की दिशा भी तय करेगा क्योंक भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अगले 2 साल के लिए एक स्थिर नेतृत्व चाहेगा।

    रिपोर्ट

    रोहित की कप्तानी और केंद्रीय अनुबंध पर होगी चर्चा

    TOI ने BCCI के सूत्रों के हवाले से लिखा, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद रोहित की वनडे और टेस्ट कप्तानी पर कड़ी चर्चा होगी। इसी तरह केंद्रीय अनुबंध पर भी निर्णय होगा।

    मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद बोर्ड और रोहित के साथ इस प्रस्ताव पर चर्चा भी की थी।

    उसमें रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम के लिए रोडमैप निर्धारित करने पर सहमति जताई थी।

    तर्क

    रोहित ने क्या दिया है तर्क?

    BCCI सूत्र ने TOI से कहा, "रोहित का मानना ​​है कि उनमें अभी कुछ क्रिकेट बची है। उन्हें आगे की योजनाओं के बारे में बताने के लिए कहा गया है। संन्यास लेना उनका फैसला है, लेकिन कप्तानी जारी रखने के बारे में एक और चर्चा होगी। रोहित खुद समझते हैं कि अगर टीम को विश्व कप की तैयारी करनी है तो एक स्थिर कप्तान की जरूरत है। कोहली से भी बातचीत हुई है, लेकिन उन्हें लेकर ज्यादा चिंता नहीं है।"

    संभावना

    ग्रेड A+ अनुबंधों पर दोबार विचार कर सकता है BCCI

    सूत्र के अनुसार, BCCI आमतौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले अपने वार्षिक खिलाड़ी रिटेनरशिप की घोषणा करता है। बोर्ड देखना चाहता था कि चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

    सूत्र ने बताया कि बोर्ड ग्रेड A+ अनुबंधों पर फिर से विचार करना चाहता था। वर्तमान में, रोहित, कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा शीर्ष ग्रेड में हैं। BCCI की नीति के अनुसार तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले को A+ अनुबंध मिलता है।

    परेशानी

    रोहित, कोहली और जडेजा ने ले लिया टी-20 से संन्यास 

    BCCI सूत्रों के अनुसार, रोहित, कोहली और जडेजा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया और टेस्ट में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। ऐसे में अनुबंध में कुछ बदलाव संभव माना जा रहा है।

    हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन इन खिलाड़ियों को मार्की अनुबंध बनाए रखने में मदद कर सकता है।

    इसी तरह बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित के फैसले का इंतजार करेगा। अगर, वह संन्यास लेते हैं तो फिर बोर्ड आगे की योजना तैयार करेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा
    BCCI
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    ताज़ा खबरें

    रिया चक्रवर्ती एक झटके में हो गई थीं तबाह, फिर कैसे खड़ी की 40 करोड़ी कंपनी? सुशांत सिंह राजपूत
    छुपे हुए खर्चे बिगाड़ रहे आपका बजट, जानिए इनसे कैसे बचें  पर्सनल फाइनेंस
    कौन है मणिपुर पुलिस में रहा मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा?  मणिपुर
    गोविंदा को झूठी तारीफें पसंद? सुनीता आहूजा बोलीं- सच्चाई बताऊं तो उनका मुंह बन जाता है गोविंदा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, भारत बनाम न्यूजीलैंड: दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वरुण चक्रवर्ती को मौका चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, भारत बनाम न्यूजीलैंड: अपना 300वां वनडे खेलने उतरे विराट कोहली, जानिए उनके आंकड़े  विराट कोहली

    रोहित शर्मा

    तेज गेंदबाज अकाश दीप का बड़ा बयान, बोले- रोहित शर्मा से बेहतर कप्तान कोई नहीं आकाश दीप
    रोहित शर्मा ने किया बड़ा ऐलान, रणजी ट्रॉफी में इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला  भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2024-25: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेलेंगे रोहित शर्मा, मुंबई की टीम हुई घोषित रणजी ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: रोहित शर्मा किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पाकिस्तान नहीं जाएंगे  भारतीय क्रिकेट टीम

    BCCI

    IPL 2025: इस साल नवंबर में भारत से बाहर हो सकती है नीलामी  इंडियन प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, नहीं किया कोई बदलाव भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL में खिलाड़ियों को मिलेगी 7.5 लाख रुपये मैच फीस, 6 खिलाड़ी किए जा सकेंगे रिटेन इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI ने घरेलू क्रिकेट के 4 नियमों में किया बदलाव, अब रिटायर होने पर होंगे आउट? रणजी ट्रॉफी

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ लिए 5 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स मैट हेनरी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच भारतीय टीम के मैनेजर आर देवराज स्वदेश लौटे, जानिए कारण भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय टीम  भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: वरुण चक्रवर्ती ने वनडे में झटका पहला 5 विकेट हॉल, ये बनाए रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025