
टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड के खिलाफ इन भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा मैचों में की है कप्तानी
क्या है खबर?
टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय कप्तानों का प्रदर्शन हमेशा चर्चा में रहा है। कई दिग्गजों ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को यादगार जीत दिलाई है। विदेशों में मिली ऐतिहासिक जीतों से लेकर घरेलू मैदान पर दबदबा बनाने तक, भारतीय कप्तानों ने इंग्लैंड के खिलाफ कई बेहतरीन रिकॉर्ड कायम किए हैं। कुछ कप्तान तो बेहद सफल साबित हुए हैं। ऐसे में आइए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे सफल भारतीय कप्तानों पर एक नजर डालते हैं।
#1
विराट कोहली (18 टेस्ट)
सूची में पहले स्थान पर पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 18 मुकाबलों में कप्तानी की थी। इस दौरान टीम को 10 मैच में जीत मिली। 6 मुकाबले भाारतीय टीम ने हारे और 2 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। कोहली की कप्तानी में जीत प्रतिशत 62.50 का रहा। कप्तान के तौर पर कोहली ने 113 पारियों में 54.80 की औसत से 5,864 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 20 शतक और 18 अर्धशतक निकले थे।
#2
महेंद्र सिंह धोनी (15 टेस्ट)
महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 15 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी। हालांकि, इस दौरान टीम का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा था। भारतीय टीम को 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। उसे सिर्फ 3 मैचों में जीत मिल पाई थी। 3 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए थे। धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का जीत प्रतिशत सिर्फ 25 का रहा था।
#3
सुनील गावस्कर (14 टेस्ट)
तीसरे स्थान पर सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 14 टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। इस दौरान 9 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे थे। 2 टेस्ट में भारतीय टीम को जीत मिली और 3 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। गावस्कर की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 40 का रहा था। कप्तान के तौर पर कुल 74 पारियों में गावस्कर ने 50.72 की औसत से 3,449 रन बनाए थे।
#4
अजीत वाडेकर (11 टेस्ट)
चौथे स्थान पर पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान अजीत वाडेकर हैं। उन्होंने 1971 में पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी की थी। आखिरी बार कप्तान के रूप में वह 1974 में मैदान पर उतरे थे। उन्होंने 11 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी की थी। 3 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली और 4 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वाडेकर की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 42.85 का रहा था।