टेस्ट क्रिकेट: गॉल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मैदान की परिस्थितियां आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं, लेकिन कुछ श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने यहां बड़ी पारियां खेलकर अपनी छाप छोड़ी है। ऐसे में आइए श्रीलंका के उन बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेली है।
#1
कुसल मेंडिस (245 रन बनाम आयरलैंड, 2023)
पहले स्थान पर कुसल मेंडिस हैं। उन्होंने आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2023 में 245 रन की पारी खेली थी।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 492 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ने 704/3 के स्कोर पर पारी घोषित की थी।
मेंडिस ने 291 गेंदों का सामना किया था और उनके बल्ले से 18 चौके और 11 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 84.19 की थी।
मैच में श्रीलंका को 10 रन से जीत मिली थी।
#2
महेला जयवर्धने (237 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2004)
दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने हैं। साल 2004 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर आई थी।
पहला टेस्ट गॉल में ही खेला गया था।
जयवर्धने ने पहली पारी में 415 गेंदों का सामना किया था और 237 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 25 चौके और 3 छक्के निकले थे।
उनकी पारी के दम पर श्रीलंका ने 486 का स्कोर बनाया था। वह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
#3
कुमार संगाकारा (221 रन बनाम पाकिस्तान, 2014)
तीसरे स्थान पर दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा हैं। साल 2014 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका गई थी। पहला टेस्ट गॉल में हुआ था।
श्रीलंका की पहली पारी में संगाकारा ने 425 गेंदों का सामना करते हुए 221 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 24 चौके निकले थे।
उनकी पारी के दम पर पाकिस्तान के 451 रन के जवाब में श्रीलंका ने 533/9 का स्कोर बनाया था।
श्रीलंका को 7 विकेट से जीत मिली थी।
#4
महेला जयवर्धने (213* रन बनाम इंग्लैंड, 2007)
चौथे स्थान पर भी जयवर्धने ही हैं। साल 2007 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका गई थी।
सीरीज का आखिरी मुकाबला गॉल में हुआ था। श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और जयवर्धने ने 411 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 213 रन बना दिए थे।
उनके बल्ले से 25 चौके निकले थे।
उनकी पारी के दम पर टीम ने 499/8 का स्कोर बनाया था। वह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।