NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप 2024: बाबर आजम के अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर 
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप 2024: बाबर आजम के अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर 
    बाबर आजम से पाकिस्तान को बड़ी उम्मीद होगी (तस्वीर: एक्स/@babarazam258)

    टी-20 विश्व कप 2024: बाबर आजम के अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 03, 2024
    06:55 pm

    क्या है खबर?

    साल 2024 के टी-20 विश्व कप का आगाज 1 जून से होने जा रहा है। इस बार विश्व कप वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा।

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम दूसरी बार यह खिताब अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। उन्होंने आखिरी बार साल 2009 में यह ट्रॉफी जीती थी।

    टी-20 विश्व कप 2022 में यह टीम फाइनल तक पहुंची थी। एक बार फिर टीम के कप्तान बाबर आजम होंगे।

    ऐसे में आइए उनके अनोखे रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    #1

    कप्तान के तौर पर विश्व कप में सबसे ज्यादा रन 

    बाबर साल 2021 के टी-20 विश्व कप में भी पाकिस्तान टीम के कप्तान थे।

    उस विश्व कप में इस खिलाड़ी ने 126.25 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे। उनकी औसत 60.6 की रही थी।

    यह किसी भी टी-20 विश्व कप में एक कप्तान के द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

    इंग्लैंड के जोस बटलर इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2022 के टी-20 विश्व कप में 45 की औसत से 225 रन बनाए थे।

    #2

    सिर्फ कप्तान के रूप में बाबर ने किया है यह कारनामा

    बाबर पाकिस्तान के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने विश्व कप (वनडे या टी-20) के किसी भी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को हराया है।

    उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने साल 2021 के विश्व कप के चौथे मैच में भारत को 10 विकेट से हराया था।

    पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में 152 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया था। बाबर ने मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी और 68 रन बनाए थे।

    #3

    ऐसा करने वाली पहली सलामी जोड़ी

    बाबर और मोहम्मद रिजवान भारत के खिलाफ 2021 के विश्व कप में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 152 रन जोड़े थे।

    यह पहली सलामी जोड़ी थी, जिन्होंने टी-20 विश्व कप के इतिहास में पहले विकेट के लिए 150 से ज्यादा रन जोड़े थे।

    इंग्लैंड के बटलर और एलेक्स हेल्स ने भारत के खिलाफ ही 170* रन की साझेदारी निभाकर 2022 के विश्व कप में यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंग्लैंड के खिलाफ भी भारत को 10 विकेट से हार मिली थी।

    #4

    टी-20 विश्व कप में यह उपलब्धि भी हासिल कर चुके हैं बाबर 

    बाबर ने साल 2021 के विश्व कप में 240 गेंदों का सामना किया था। वह टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर हैं।

    पहले स्थान पर दिग्गज विराट कोहली हैं। उन्होंने साल 2014 के टी-20 विश्व कप में 247 गेंदों का सामना किया था।

    2021 के विश्व कप में बाबर सबसे ज्यादा रन (303) बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। दूसरे स्थान पर डेविड वार्नर (289) थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बाबर आजम
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    बाबर आजम

    विश्व कप 2023: बाबर आजम ने वनडे करियर का 30वां अर्धशतक लगाया, बनाए ये रिकॉर्ड  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    बाबर आजम की कप्तानी में कैसा रहा है पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? वनडे विश्व कप 2023
    बाबर आजम का वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: बाबर आजम ने वनडे में 50वीं बार बनाया 50+ स्कोर, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: डेवोन कॉनवे चौथे टी-20 से हुए बाहर, जानिए क्या है कारण न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, चौथा टी-20: मोहम्मद रिजवान ने खेली 90* रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े मोहम्मद रिजवान
    न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 में पाकिस्तान को हराकर 4-0 से बनाई बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, चौथा टी-20: शाहीन अफरीदी ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: RR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL में RR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  लखनऊ सुपर जायंट्स
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: पांचवें टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL में LSG और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2024
    IPL: विराट कोहली ने 7वीं बार एक सीजन में बनाए 500 से अधिक रन, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    IPL में शिखर धवन के नाम दर्ज हैं ये दिलचस्प रिकॉर्ड्स शिखर धवन
    IPL 2024: LSG के तेज गेंदबाज मयंक यादव हुए फिट, कोच मोर्ने मोर्कल ने दी जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025