NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: मुंबई इंडियंस को लगा झटका, चोटिल सूर्यकुमार यादव बचे हुए सीजन से बाहर
    खेलकूद

    IPL 2022: मुंबई इंडियंस को लगा झटका, चोटिल सूर्यकुमार यादव बचे हुए सीजन से बाहर

    IPL 2022: मुंबई इंडियंस को लगा झटका, चोटिल सूर्यकुमार यादव बचे हुए सीजन से बाहर
    लेखन अंकित पसबोला
    May 09, 2022, 07:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2022: मुंबई इंडियंस को लगा झटका, चोटिल सूर्यकुमार यादव बचे हुए सीजन से बाहर
    सूर्यकुमार यादव

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में प्ले-ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (MI) को बड़ा झटका है। दरअसल, MI के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट के चलते बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं। MI ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी करके यह जानकारी दी है। MI ने फिलहाल सूर्यकुमार के रिप्लेसमेंट के घोषणा नहीं की है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    सूर्यकुमार की बाएं हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव

    MI के मुताबिक, "सूर्यकुमार यादव के बाएं हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और उन्हें बचे हुए सीजन से बाहर कर दिया गया है। BCCI की मेडिकल टीम के परामर्श के बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।" सूर्यकुमार ने मौजूदा सीजन में अब तक आठ मैच खेले हैं, जिसमें 43.29 की औसत से 303 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

    शानदार रहा है सूर्यकुमार का IPL करियर

    पिछले कुछ सालों से सूर्यकुमार ने IPL में अपनी क्लास दिखाकर प्रभावित किया है। 2012 में अपना IPL डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार ने अब तक 123 मैचों में 30.39 की औसत से 2,644 रन बनाए हैं। ये रन उन्होंने 136.78 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 82 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 16 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। MI की मौजूदा टीम में सूर्यकुमार अहम बल्लेबाज बन गए हैं।

    प्ले-ऑफ से बाहर हो चुकी है मुंबई

    IPL इतिहास की सबसे सफल टीम MI के लिए यह सीजन निराशाजनक बीता है। रोहित शर्मा की कप्तानी में MI ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से आठ में उन्हें हार मिली है। इस बीच MI ने सिर्फ राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ एक-एक जीत हासिल की है। बता दें फिलहाल MI प्ले-ऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली और इकलौती टीम है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    सूर्यकुमार, रोहित शर्मा की अगुआई वाली MI से तीन बार (2017, 2019 और 2020) खिताब जीत चुके हैं। इसके अलवा वह एक बार (2014) गौतम गंभीर की कप्तानी में भी चैंपियन बन चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    सूर्यकुमार यादव

    ताज़ा खबरें

    क्या आपने कभी खाया है डूरियन फल? जानिए इससे मिलने वाले फायदे डाइट
    राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में वनडे मैचों में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन? भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    अलसी के बीजों का अधिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का बन सकता है कारण खान-पान
    मैकबुक एयर M1 पर मिल रही 26,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर ऐपल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: सुनील जोशी पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच बने पंजाब किंग्स
    WIPL: मैनचेस्टर यूनाइटेड समेत आठ IPL फ्रेंचाइजी लगा सकती हैं महिला टीमों के लिए बोली- रिपोर्ट महिला क्रिकेट
    ललित मोदी को दो सप्ताह में दो बार हुआ कोविड, एयर एंबुलेंस से लाए गए लंदन लंदन
    25 जनवरी को सामने आ सकते हैं महिला IPL फ्रेंचाइजियों के नाम क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर का भारत के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है प्रदर्शन? न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    कोहली ने टीम को अभ्यास कराने वालों की तारीफ की, कहा- इनके नाम याद कर लें विराट कोहली
    डेविड वार्नर ने अपनी जिंदगी के खास लोगों को कहा धन्यवाद, लिखा इमोशनल पोस्ट डेविड वार्नर
    युजवेंद्र चहल का वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक कैसा रहा है प्रदर्शन? युजवेंद्र चहल

    मुंबई इंडियंस

    राहुल द्रविड़ आज मना रहे अपना 50वां जन्मदिन, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    BCCI ने तेज की महिला IPL की तैयारी, टीमों की बोली लगाने के लिए ITT जारी BCCI
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कैमरून ग्रीन 13 अप्रैल तक नहीं कर सकेंगे गेंदबाजी, जानें कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 की नीलामी के बाद कैसा है सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड? हार्दिक पांड्या

    सूर्यकुमार यादव

    कोहली और रोहित की तरह सूर्यकुमार भी हैं तीनों फॉर्मेट के बल्लेबाज- मोहम्मद अजहरुद्दीन विराट कोहली
    सूर्यकुमार यादव बनाम सरफराज खान: फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े? सरफराज़ खान
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सूर्यकुमार यादव को मिला मौका, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, इन्हें मिला मौका भारतीय क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023