NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दूसरा वनडे: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 3 विकेट से दी मात, सीरीज 1-1 से बराबर 
    अगली खबर
    दूसरा वनडे: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 3 विकेट से दी मात, सीरीज 1-1 से बराबर 
    श्रीलंका को मैच में शानदार जीत मिली है (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    दूसरा वनडे: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 3 विकेट से दी मात, सीरीज 1-1 से बराबर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 15, 2024
    10:10 pm

    क्या है खबर?

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले को श्रीलंका की टीम ने 3 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

    इसी के साथ 3 मैच की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 मार्च को खेला जाएगा। मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 287 रन का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका ने इसे 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

    आइए मुकाबले पर एक नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    श्रीलंका ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बांग्लादेश के लिए सौम्य सरकार (68) और तौहीद हृदय (96*) ने अच्छी पारी खेली और 50 ओवर में बांग्लादेश ने 7 विकेट खोकर 286 रन बनाए।

    वनिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। जवाब में पथुम निसांका (114) और चरिथ असलंका (91) की शानदार पारियों के दम पर श्रीलंका को मुकाबले में जीत मिल गई।

    बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 2 विकेट झटके।

    सर्वश्रेष्ठ 

    तौहीद हृदय ने बनाया वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर

    तौहीद ने मैच में 102 गेंद का सामना किया और शानदार 96 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 5 छक्के निकले। इस खिलाड़ी ने सौम्य सरकार के साथ 54 गेंद में 55 रन जोड़े।

    तंजीम हसन साकिब के साथ उन्होंने 47 और 9वें विकेट के लिए तस्कीन अहमद के साथ उन्होंने 50 रन जोड़े।

    इसके अलावा मुशफिकुर रहीम के साथ 57 गेंद में 47 रन की साझेदारी निभाई। यह उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

    हॉल

    हसरंगा ने तीसरी बार लिया वनडे क्रिकेट में 4 विकेट हॉल 

    हसरंगा ने 10 ओवर में 1 मेडन के साथ 45 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके। उनकी इकॉनमी 4.50 की रही। उन्होंने वनडे क्रिकेट में तीसरी बार 4 विकेट हॉल लिया।

    बांग्लादेश के खिलाफ उनका यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 7 मैच में 8 विकेट झटके हैं।

    हसरंगा ने बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया और सिर्फ 15 गेंद में 25 रन बना दिए। उनके बल्ले से 1 चौका और 2 छक्के निकले।

    शतक

    निसांका का छठा शतक 

    निसांका ने 113 गेंद का सामना किया और 114 रन बनाए। उनके बल्ले से 13 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 100.88 की रही।

    यह उनके वनडे करियर का छठा शतक रहा। उन्होंने 13 अर्धशतक भी लगाए हैं। निसांका सफेद गेंद की क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं।

    हाल ही में उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे में श्रीलंका के लिए दोहरा शतक जड़ दिया था। वह ऐसा करने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी बने थे।

    चूके

    असलंका और निसांका की जोड़ी ने यह रिकॉर्ड किया अपने नाम 

    असलंका ने अपनी 91 रन की पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 97.85 की रही। असलंका ने इस साल 8 वनडे खेले हैं। इसकी 7 पारियों में वह 3 बार नाबाद रहते हुए 80.25 की औसत से 321 रन बनाए हैं।

    असलंका और निसांका के बीच 185 रन की साझेदारी हुई।

    यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में चौथे विकेट के लिए श्रीलंका के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी है।

    100

    तस्कीन ने पूरे किए 100 विकेट 

    बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन ने मैच के दौरान वनडे क्रिकेट में 100 विकेट अपने नाम किए। इस खिलाड़ी ने दूसरा विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की।

    तस्कीन 100 विकेट लेने वाले आठवें बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 38वें ओवर में असलंका को आउट किया और इससे पहले छठे ओवर में उन्होंने कुसल मेंडिस को पवेलियन भेजा था।

    72 मैचों में इस खिलाड़ी ने 30.46 की औसत से गेंदबाजी की है। श्रीलंका के खिलाफ उनके 19 विकेट हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    अगले सप्ताह 7,000 करोड़ रुपये के IPO देंगे दस्तक, जानिए कब-कब खुलेंगे  शेयर बाजार समाचार
    कोच्चि के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ लाइबेरियाई जहाज हुआ, 24 लोगों को बचाया गया केरल
    कैदियों की अदला-बदली के बीच रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला; 13 की मौत, 43 घायल रूस समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में NDA के मुख्यमंत्रियों की बैठक, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रशंसा प्रस्ताव पारित नरेंद्र मोदी

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: अजमतुल्लाह उमरजई ने जड़ा अपना 5वां वनडे अर्धशतक, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, तीसरा वनडे: पथुम निसांका ने जड़ा सीरीज का दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    तीसरा वनडे: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर 3-0 से जमाया सीरीज पर कब्जा, ये बने रिकॉर्ड्स अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, तीसरा वनडे: अविष्का फर्नांडो अपने चौथे शतक से चूके, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश: सौम्य सरकार ने अपनी 169 रन की पारी में बनाए ये रिकॉर्ड्स न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को दूसरे वनडे में 7 विकेट से हराया, सीरीज पर भी किया कब्जा   न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश: हेनरी निकोल्स अपने दूसरे शतक से चूके, पूरे किए 2,000 वनडे रन हेनरी निकोल्स
    न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश: तीसरे वनडे मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: क्या है चेन्नई सुपरकिंग्स की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए चेन्नई सुपरकिंग्स
    रणजी ट्रॉफी फाइनल: विदर्भ के खिलाफ मुंबई की स्थिति मजबूत, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल रणजी ट्रॉफी
    मोहम्मद शमी टी-20 विश्व कप में नहीं खेलेंगे, BCCI सचिव ने बताया कब होगी वापसी मोहम्मद शमी
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष-5 गेंदबाजो पर एक नजर  दिल्ली कैपिटल्स

    वनडे क्रिकेट

    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: अविष्का फर्नांडो ने जड़ा छठा वनडे अर्धशतक, पूरे किए 1,000 रन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पहला वनडे: मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा अपना पहला वनडे शतक, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: अजमतुल्लाह उमरजई ने जड़ा अपना पहला वनडे शतक, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पहला वनडे: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025