वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार, श्रीलंका ने 219 रनों से दी मात

पांच मैचों की सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने इंग्लैंड को डकवर्थ लुइस नियम की मदद से 219 रनों से हराया। रनों के अंतराल से यह इंग्लैंड की वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टॉस जीत कर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 366 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम 26.1 ओवर में 9 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।
1998 के बाद से पहली बार श्रीलंका के टॉप 4 बल्लेबाज़ों ने वनडे क्रिकेट में अर्धशतकीय पारियाँ खेली। सलामी बल्लेबाज़ निरोशन डिकवेला (95), समाराविकरमा (54), कप्तान चंदीमल (80) और कुसाल मेंडिस ने (56) रन की पारी खेल कर ये रिकॉर्ड बनाया। सलामी बल्लेबाज़ निरोशन डिकवेला और सदीरा समाराविकरमा ने पहले विकेट के लिए 137 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। बल्लेबाज़ों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 50 ओवरों में 366 रन बनाएं।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 366 रन बनाएं। वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ ये श्रीलंका का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले 2006 में श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 324 रन बनाएं थे। वनडे क्रिकेट में श्रीलंका का उच्चतम स्कोर 443 रन है। 2006 में नीदरलैंड के खिलाफ लंका ने 9 विकेट पर 443 रन बनाएं थे।
सैम कर्रन और टॉम कर्रन को श्रीलंका के खिलाफ पांचवें वनडे में इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था। दोनों भाइयों ने इंग्लैंड की टीम में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। इससे पहले साल 1999 में एडम एडम होलीओक और बेन एडम होलीओक की जोड़ी इंग्लैंड के लिए खेली थी। उसके बाद से कोई भी भाइयों की जोड़ी एक साथ इंग्लैंड के लिए नहीं खेली।
Sam and Tom Curran today become the first brothers to play together for England since Adam and Ben Hollioake in 1999! #SLvENG pic.twitter.com/FgfOge89jZ
— ICC (@ICC) October 23, 2018
पांच मैचों की सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका के हाथों डकवर्थ लुइस नियम से 219 रनों से मिली हार के बावजूद इंग्लैंड ने 3-1 से सीरीज़ अपने नाम की। बारिश के कारण पहला मैच रद्द होने के बाद इंग्लैंड ने तीन मैचों में जीत दर्ज की थी, जिससे पांचवां मैच हारने पर भी इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज़ अपने नाम कर ली। कप्तान माॅर्गन के दमदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द सीरीज़ का अवॉर्ड मिला।