NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, ये बने रिकॉर्ड्स 
    सनराइजर्स हैदराबाद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 27, 2024
    09:32 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 277/3 का स्कोर खड़ा किया।

    इसके साथ ही SRH ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। यह IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है। MI को जीतने के लिए अब 278 रन बनाने होंगे।

    SRH के लिए अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

    ऐसे में आइए पूरी पारी पर एक नजर डालते हैं।

    रिकॉर्ड

    SRH ने तोड़ा RCB का रिकॉर्ड 

    SRH ने इस स्कोर से साथ IPL में सर्वाधिक स्कोर के मामले में रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु (RCB) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    उसने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263/5 का स्कोर खड़ा किया था। उस मैच में क्रिस गेल ने नाबाद 175 रन की शतकीय पारी खेली थी।

    सूची में लखनऊ सुपर जायंट्स (257/5 बनाम पंजाब किंग्स, 2023) तीसरे, RCB (248/3 बनाम गुजरात लायंस, 2013) चौथे और चेन्नई सुपरकिंग्स (246/5 बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2010) 5वें पायदान पर काबिज हैं।

    अर्धशतक

    अभिषेक ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक 

    SRH के लिए अभिषेक IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और महज 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ पूरा कर लिया।

    वह अपनी पारी में 273.91 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए।

    इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 बेहतरीन छक्के जड़े। उन्होंने हेड (62) के साथ 68 रन की साझेदारी निभाई।

    बल्लेबाजी

    हेड ने की धमाकेदार बल्लेबाजी 

    हेड ने सिर्फ 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मैच में 24 गेंद का सामना करते हुए 62 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 3 शानदार छक्के निकले।

    उनकी स्ट्राइक रेट 258.33 की रही। इस खिलाड़ी ने मयंक अग्रवाल के साथ 25 गेंद में 45 रन और अभिषेक के साथ सिर्फ 23 गेंद में 68 रन की साझेदारी निभाई।

    पॉवरप्ले में हेड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण SRH ने 81 रन बना दिए थे।

    पारी

    क्लासेन की धमाकेदार पारी 

    क्लासेन ने मैच में अपने IPL करियर का चौथा अर्धशतक बनाया। उन्होंने 34 गेंद में 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 80 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 235.29 की रही।

    उन्होंने अब तक IPL में 21 मैच खेले हैं। इस दौरान 43.80 की औसत और 176.14 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 657 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक भी निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन रहा है।

    ओवर

    पहले 10 ओवर में सबसे बड़ा स्कोर 

    मैच में SRH ने पहले 10 ओवर में 148 रन बना दिए। यह IPL के इतिहास में पहले 10 ओवर के दौरान बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

    SRH ने पंजाब किंग्स (PBKS) का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2014 में SRH के खिलाफ ही 131 रन बनाए थे।

    तीसरे स्थान पर MI है। उन्होंने भी SRH के खिलाफ साल 2021 में पहले 10 ओवर में 131 रन बना दिए थे।

    स्कोर

    टी-20 क्रिकेट इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर 

    SRH ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। उनसे आगे सिर्फ चेक रिपब्लिक, अफगानिस्तान और नेपाल है।

    रिपब्लिक ने तुर्की के खिलाफ साल 2019 में 4 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ साल 2019 में 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे।

    नेपाल टी-20 क्रिकेट के इतिहास की एकमात्र टीम है, जिन्होंने 300 से ज्यादा रन (314) बनाए हैं। उन्होंने मंगोलिया के खिलाफ साल 2023 में यह कारनामा किया था।

    लीग

    टी-20 लीग का सबसे बड़ा स्कोर 

    यह टी-20 के किसी भी लीग का सबसे बड़ा स्कोर भी है। SRH ने मेलबर्न स्टार्स का रिकॉर्ड तोड़ा है। बिग बैश लीग (BBL) में उन्होंने 273/2 का स्कोर बनाया था।

    MI के खिलाफ भी यह किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले RCB ने इस टीम के खिलाफ 235 रन बनाए थे।

    गुजरात टाइटंस (GT) तीसरे स्थान पर है। उन्होंने MI के खिलाफ साल 2023 में 233 रन बना दिए थे।

    साझेदारी 

    ये रिकॉर्ड भी SRH के नाम 

    क्लासेन ने पारी के दौरान मार्करम के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। दोनों के बीच हुई 116 रन की साझेदारी IPL के इतिहास में चौथे या उससे अधिक के विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

    उससे पहले यह रिकॉर्ड एमसी हेनरिक्स और युवराज सिंह के नाम था, जिन्होंने 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 93 रन की साझेदारी निभाई थी।

    सूची में कैमरून व्हाइट और तिसारा परेरा (80 बनाम RCB) तीसरे नंबर पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सनराइजर्स हैदराबाद
    क्रिकेट समाचार
    इंडियन प्रीमियर लीग
    ट्रेविस हेड

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    सनराइजर्स हैदराबाद

    MI बनाम SRH: विव्रांत शर्मा ने लगाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH ने MI को दिया 201 रन का लक्ष्य, मयंक-विव्रांत की मजबूत साझेदारी  IPL 2023
    MI बनाम SRH: मयंक अग्रवाल ने खेली सीजन में अपनी सबसे बड़ी पारी, शतक से चूके  मयंक अग्रवाल
    MI बनाम SRH: आकाश मधवाल ने चटकाए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: RR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    पहला टेस्ट: विश्व फर्नांडो ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    IPL 2024: GT बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में RR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: फिलिप साल्ट ने KKR की ओर से डेब्यू में जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    KKR बनाम SRH: टी नटराजन ने IPL में पूरे किए अपने 50 विकेट, जानिए उनके आंकड़े टी नटराजन
    IPL 2024: आंद्रे रसेल KKR के लिए 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जड़ा अर्धशतक  आंद्रे रसेल
    IPL 2024: KKR ने रोमांचक मुकाबले में SRH को 4 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स   IPL 2024

    ट्रेविस हेड

    WTC फाइनल: पिछले कुछ सालों में जमकर बोला है ट्रेविस हेड का बल्ला, जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: गेंदबाजी कोच बोले, हम पहले दिन थोड़ा अधिक अनुशासित हो सकते थे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक जमाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ स्टीव स्मिथ
    ट्रेविस हेड बने ऑस्ट्रेलिया के लिए न्यूट्रल वेन्यू पर दूसरा उच्चतम टेस्ट स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025