NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत दूसरी बार बना चैंपियन, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत दूसरी बार बना चैंपियन, ये बने रिकॉर्ड्स 
    भारतीय टीम दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने में कामयाब रही (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत दूसरी बार बना चैंपियन, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 30, 2024
    01:05 am

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 7 रन से हरा दिया।

    इसी के साथ टीम दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही।

    पहली बार साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया था।

    साल 2013 के बाद भारतीय टीम पहली बार ICC ट्रॉफी अपने नाम की है। मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यह फैसला गलत साबित हुआ और 34 रन तक 3 बल्लेबाज पवेलियन में थे।

    सबसे बड़ी पारी विराट कोहली (76) ने खेली। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 47 रन बनाए। भारत ने 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। केशव महाराज और एनरिक नोर्किया ने 2-2 विकेट लिए।

    हेनरिक क्लासेन (52) की पारी दक्षिण अफ्रीका को जीत नहीं दिला पाई। जसप्रीत बमुराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट लिए।

    मैच

    हार्दिक पांड्या ने खेला 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 

    हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

    उनके अलावा सिर्फ रोहित शर्मा (159) और विराट (125) ने भारत के लिए 100 से ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

    इनके अलावा 90 से ज्यादा मैच सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी के बाद सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भुवनेश्वर कुमार (87) ने खेले हैं।

    अर्धशतक

    कोहली ने टी-20 विश्व कप 2024 में लगाया पहला अर्धशतक

    कोहली ने 59 गेंद का सामना किया और 76 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 128.81 की रही।

    उन्होंने 48 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह इस विश्व कप में कोहली का पहला और उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 38वां अर्धशतक रहा।

    टी-20 विश्व कप में उन्होंने 15वां अर्धशतक जड़ा। अक्षर के साथ उन्होंने 54 गेंद में 72 रन और शिवम दुबे के साथ 33 गेंद में 57 रन जोड़े।

    धीमा

    कोहली ने लगाया दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक 

    कोहली ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम के लिए दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक लगाया। पहले स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने इसी विश्व कप में USA के खिलाफ 49 गेंद में अर्धशतक लगाया था।

    तीसरे स्थान पर भी कोहली हैं। उन्होंने 2021 के विश्व कप में 45 गेंद में अर्धशतकीय पारी खेली थी।

    गौतम गंभीर ने साल 2009 में 44 गेंद और रोहित ने भी 2014 के विश्व कप में 44 गेंद में अर्धशतक लगाया था।

    कमाल

    रोहित और कोहली के नाम आया ये रिकॉर्ड 

    फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित और कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड आया। दोनों ICC टूर्नामेंट के सर्वाधिक फाइनल (8) मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

    रोहित और कोहली ने इस मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। युवराज ने ICC टूर्नामेंट के 7 फाइनल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

    इसी तरह रविंद्र जडेजा सूची में 7 फाइनल के साथ युवराज के साथ संयुक्त दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

    पारी

    क्लासेन की धमाकेदार पारी 

    क्लासेन ने 27 गेंद का सामना किया और 52 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 2 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 192.59 की रही। इस खिलाड़ी ने पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

    ये उनके टी-20 करियर का 5वां अर्धशतक है। टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने पहला अर्धशतक लगाया है।

    उन्होंने इस टूर्नामेंट में 13 मैच की 11 पारियों में 26.55 की औसत और 125.78 की स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    टी-20 विश्व कप 2024

    विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े विराट कोहली
    टी-20 विश्व कप 2024 में बांग्लादेश का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा के टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये हैं सबसे तेज अर्धशतक  रोहित शर्मा

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप 2024: ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-8 में बांग्लादेश को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत और बांग्लादेश का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 में इंग्लैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप 2024 में समाप्त हुआ वेस्टइंडीज का सफर, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान आंद्रे रसेल ने बनाए ये प्रमुख रिकॉर्ड्स आंद्रे रसेल
    जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभमन गिल करेंगे कप्तानी  शुभमन गिल
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: रोहित शर्मा ने खेली 92 रन की पारी, ये बनाए रिकॉर्ड्स  रोहित शर्मा

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024: भारत बनाम बांग्लादेश की एंटीगुआ स्टेडियम पर होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: हार्दिक पांड्या ने जड़ा बांग्लादेश के खिलाफ पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत ने बांग्लादेश को सुपर-8 में हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन टी-20 विश्व कप 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025