NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सौरव गांंगुली दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाए गए
    अगली खबर
    सौरव गांंगुली दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाए गए
    सौरव गांगुली IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के नए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट होंगे (फोटो: ट्विटर/@ICC)

    सौरव गांंगुली दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाए गए

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 03, 2023
    03:18 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली अब नए रोल में नजर आएंगे।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी तीनों टीमों का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया है।

    दिल्ली की टीम IPL के साथ-साथ दुबई की ILT-20 और दक्षिण अफ्रीका की SAT-20 लीग में नजर आने वाली है।

    गांगुली BCCI के अध्यक्ष बनने से पहले भी दिल्ली की टीम से जुड़े हुए थे और टीम के मेंटर थे।

    रिपोर्ट्स 

    IPL के चेयरमैन बन सकते थे गांगुली

    गांगुली 23 अक्टूबर, 2019 को BCCI के अध्यक्ष बने थे। इसके बाद से वह IPL से दूर थे।

    पिछले साल जब उनका कार्यकाल खत्म हुआ तो उन्हें IPL चेयरमैन पद का ऑफर किया गया था, लेकिन उनका कहना था कि BCCI अध्यक्ष हटने के बाद वो उसकी किसी उपसमिति का अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं।

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पुणे की टीम के लिए खेले चुके हैं।

    पुराना कार्यालय

    2019 के IPL सीजन में दिल्ली से जुड़े थे गांगुली

    गांगुली इससे पहले 2019 में दिल्ली की टीम के मेंटर रह चुके हैं। उस सीजन टीम का प्रदर्शन अच्छा था, वह तीसरे स्थान पर रही थी।

    14 मुकाबलों में दिल्ली की टीम को नौ में जीत मिली थी। वहीं पांच मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

    उस समय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर थे जो अब KKR की कमान संभाल रहे हैं।

    बता दें, अभी तक दिल्ली ने एक भी IPL खिताब नहीं जीता है।

    नीलामी

    IPL नीलामी में टीम ने पांच खिलाड़ियों को जोड़ा

    दिल्ली ने पिछले साल के दिसंबर महीने में हुई IPL की नीलामी में पांच खिलाड़ियों को खरीदा है। जिसमें मुकेश कुमार उनकी सबसे महंगी खरीद थी। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 5.50 करोड़ रुपये देकर टीम से जोड़ा था।

    साथ ही ईशांत शर्मा को भी टीम का हिस्सा बनाया है। फिल सॉल्ट, राइली रूसो और मनीष पांडे के साथ उन्होंने अपनी बल्लेबाजी मजबूत की है।

    पिछले IPL में टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी और पांचवें स्थान पर थी।

    टीम

    IPL के लिए दिल्ली की पूरी टीम

    ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एंगिडी, मुस्तफिजुर रहमान , अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे और राइली रूसो।

    गांगुली का पहला काम बैकअप कप्तान ढूंढना हो सकता है।

    पंत कार से दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। वो कब फिट होंगे अभी तय नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सौरव गांगुली
    क्रिकेट समाचार
    इंडियन प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    सौरव गांगुली

    BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया धोनी को भारतीय टीम का मेंटोर बनाने का कारण महेंद्र सिंह धोनी
    कोहली के टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने पर BCCI अध्यक्ष गांगुली ने क्या कहा? विराट कोहली
    BCCI अध्यक्ष गांगुली ने किया साफ, लक्ष्मण बनेंगे NCA के नए चीफ BCCI
    ICC क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन बने सौरव गांगुली, अनिल कुंबले की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी BCCI

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी: जलज सक्सेना ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ लिए 6 विकेट, केरल को मिला आसान लक्ष्य रणजी ट्रॉफी
    हर खिलाड़ी को सपोर्ट करते हैं हार्दिक, श्रीलंका के खिलाफ मौका मिलने की है उम्मीद- मावी भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: जम्मू-कश्मीर की रोमांचक जीत, प्रियांक पांचाल ने जड़ा दोहरा शतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: हरियाणा के अंकित कुमार ने उड़ीसा के खिलाफ लगाया पहला फर्स्ट-क्लास शतक रणजी ट्रॉफी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023 नीलामी: मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023 नीलामी: मनीष पांडे को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा मनीष पांडे
    IPL 2023: कौन हैं विव्रांत शर्मा जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा? आईपीएल समाचार
    IPL 2023 नीलामी: काइल जेमीसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा काइल जैमीसन

    दिल्ली कैपिटल्स

    DC बनाम RR: टॉस जीतकर दिल्ली की पहले गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम RR: जोस बटलर ने लगाया सीजन का तीसरा शतक, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम RR: बटलर के रिकॉर्ड शतक की बदौलत जीता राजस्थान, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम RR: तीसरे अंपायर ने क्यों चेक नहीं की नो-बॉल? जानिए नियम इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025