NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिलाओं में 2021 की 'ICC प्लेयर ऑफ द ईयर' बनी स्मृति मंधाना
    खेलकूद

    महिलाओं में 2021 की 'ICC प्लेयर ऑफ द ईयर' बनी स्मृति मंधाना

    महिलाओं में 2021 की 'ICC प्लेयर ऑफ द ईयर' बनी स्मृति मंधाना
    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 24, 2022, 04:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिलाओं में 2021 की 'ICC प्लेयर ऑफ द ईयर' बनी स्मृति मंधाना
    स्मृति मंधाना

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 2021 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए महिलाओं की 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना गया है। 25 साल की मंधाना को अपने अब तक के करियर में दूसरी बार साल का सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया है। बता दें इससे पहले 2018 में मंधाना को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसा रहा 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन

    मंधाना ने 2021 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 38.86 की औसत से 855 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी लगाए थे। बीते साल मंधाना टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली महिला खिलाड़ी रही थी। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी लगाया था। इसके अलावा वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन वाली भारतीय महिला रही थी।

    दूसरी बार महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनीं मंधाना

    मंधाना को 2018 में महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया था। वह एलिसे पेरी के बाद यह पुरस्कार एक से अधिक बार जीतने वाली केवल दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। पेरी ने क्रमशः 2017, 2019 और 2020 में प्रतिष्ठित खिताब प्राप्त किया।

    पिंक बॉल से टेस्ट शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हैं मंधाना

    साल 2021 में मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल से क्वींसलैंड में खेले गए इकलौते टेस्ट में शतक लगाया था और वह पिंक बॉल से शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई थी। यह उनके टेस्ट करियर का पहला और अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवा शतक था। इसके साथ ही मंधाना ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट और वनडे में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    मंधाना के नाम आस्ट्रेलिया में किसी भारतीय महिला द्वारा तीनों प्रारूपों में (वनडे, टेस्ट और टी-20) सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है। बता दें ऑस्ट्रेलिया में मंधाना ने टेस्ट में 127, वनडे में 102 जबकि टी-20 में 66 रन बनाए हैं।

    पुरुषों में 2021 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने शाहीन अफरीदी

    ICC ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को 2021 का पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है। 2021 में शाहीन ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया था। अफरीदी ने बीते साल हुए टी-20 विश्व कप में चिर-प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ धारदार स्पेल फेंका था। अफरीदी ने 2021 में खेले 36 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 22.20 की औसत के साथ 78 विकेट लिए जिसमें 51 रन देकर छह विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    ICC अवार्ड्स
    स्मृति मंधाना

    ताज़ा खबरें

    एथर एनर्जी ने पार किया एक लाख यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर उत्पादन का आंकड़ा एथर एनर्जी
    पर्यावरण के अनुकूल फर्नीचर का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए? विशेषज्ञों से जानें जवाब पर्यावरण
    त्वचा की सूजन को कम करने में मदद कर सकती हैं ये 5 चीजें  त्वचा की देखभाल
    ICC रैंकिंग: दीप्ति शर्मा टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची  दीप्ति शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इयान हीली बोले- क्रिकेट खेलने वाले देशों के बीच विश्वास कम हो रहा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: कर्नाटक ने उत्तराखंड को 116 पर किया ढेर, जानिए आज के मैचों का हाल  रणजी ट्रॉफी
    अजिंक्य रहाणे ने साइन की काउंटी डील, जून में लिसेस्टरशायर से जुड़ेंगे अजिंक्य रहाणे
    टी-20 विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, नियमित कप्तान निकेर्क बाहर महिला टी-20 विश्व कप

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  महिला क्रिकेट
    ICC ने अंडर-19 विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी, शफाली समेत तीन भारतीयों को मिली जगह   ICC महिला विश्व कप
    अंडर-19 महिला विश्व कप: सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य जरुरी आंकड़े  महिला क्रिकेट
    अंडर-19 महिला विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  अंडर-19 विश्व कप

    ICC अवार्ड्स

    नेपाल के आसिफ शेख ने जीता 'ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट', जानें क्यों मिला उन्हें यह अवार्ड नेपाल क्रिकेट टीम
    बाबर आजम चुने गए 'ICC मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन बाबर आजम
    बेन स्टोक्स चुने गए 'ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन  बेन स्टोक्स
    बाबर आजम चुने गए 'ICC मेंस वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन बाबर आजम

    स्मृति मंधाना

    त्रिकोणीय सीरीज: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराया, मंधाना और हरमनप्रीत ने लगाए अर्धशतक महिला क्रिकेट
    ICC ने 'विमेंस टी-20 टीम ऑफ द ईयर' का किया ऐलान, मंधाना समेत चार भारतीय शामिल महिला क्रिकेट
    महिला क्रिकेट: भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023