NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: क्वार्टर फाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम, ऐसा रहा भारत का आज का दिन
    अगली खबर
    टोक्यो ओलंपिक: क्वार्टर फाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम, ऐसा रहा भारत का आज का दिन
    ओलंपिक इतिहास में पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

    टोक्यो ओलंपिक: क्वार्टर फाइनल में पहुंची महिला हॉकी टीम, ऐसा रहा भारत का आज का दिन

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 31, 2021
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारतीय फैंस के लिए मिला-जुला रहा। तीरंदाजी में भारत का सफर समाप्त हो गया तो वहीं महिला हॉकी टीम ने जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

    आज के दिन अधिकतर खेलों में भारत को दिल तोड़ने वाली हार मिली और केवल महिला हॉकी टीम ने ही जीत का स्वाद चखा।

    आइए जानते हैं कैसा रहा टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए आज का दिन।

    डिस्कस थ्रो

    डिस्कस थ्रो के फाइनल में पहुंची कमलप्रीत कौर

    ग्रुप A में महिला डिस्कस थ्रो में भारत को दिन की शुरुआत में निराशा हाथ लगी। सीमा पूनिया फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहीं। हालांकि, कुछ घंटों बाद कमलप्रीत कौर ने भारत को जश्न मनाने का मौका दिया।

    कौर ने ग्रुप B में दूसरे साथ पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। 25 साल की कौर ने 64 मीटर का थ्रो किया था।

    तीरंदाजी

    तीरंदाजी में खत्म हुआ भारत का सफर

    तीरंदाजी में भारत को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। अतनु दास क्वार्टर फाइनल में जापान के टाकाहारू फुरुकावा के खिलाफ 4-6 से हारकर बाहर हो गए। शुरुआत में दास ने अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन बाद में वह पिछड़ गए।

    अतनु के हारने के साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए तीरंदाजी का सफर समाप्त हो गया। किसी भी वर्ग में भारतीय तीरंदाज पदक के करीब भी नहीं पहुंच सके।

    मुक्केबाजी

    पहले मुकाबले में ही हारे पंघाल

    भारत के लिए दिन की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली हार मुक्केबाजी से आई। 52 किलोग्राम भारवर्ग के अपने पहले ही मुकाबले में अमित पंघाल हारकर बाहर हो गए। पंघाल से इस ओलंपिक में पदक की काफी अधिक उम्मीदें थीं।

    टोक्यो में अपने पहले ही मुकाबले में पंघाल को कोलंबिया के यूबेरजेन हेरेनी मार्टिनेज रिवास ने हराया। आपको बता दें कि रिवास ने 2016 ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

    हॉकी

    ओलंपिक इतिहास में पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची महिला हॉकी

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के अपने आखिरी पूल गेम में दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराते हुए क्वार्टर-फाइनल में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। भारत के लिए वंदना कटारिया ने सबसे अधिक तीन गोल दागे।

    आयरलैंड की हार के साथ ही भारतीय महिलाओं ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहली बार उन्होंने ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

    जानकारी

    खाली हाथ लौटेंगी पूजा रानी

    75 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा ले रही भारतीय महिला मुक्केबाज पूजा रानी को क्वार्टर फाइनल में चीन की ली कियान के खिलाफ 5-0 की हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही बिना किसी पदक के उनका टोक्यो ओलंपिक सफर समाप्त हुआ है।

    बैडमिंटन

    टूट गया सिंधु का स्वर्ण जीतने का सपना

    भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया है। वह चीनी ताइपे की ताई जु यिंग की चुनौती को पार नहीं कर सकी है। सेमीफाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त ताई जु ने सिंधु को सीधे गेम में 21-18, 21-12 से हरा दिया।

    हालांकि, सिंधु के लिए अभी भी कांस्य पदक हासिल करने का मौका है। उन्हें कांस्य पदक के लिए 01 अगस्त को चीन की बिंग जियाओ का सामना करना होगा।

    अन्य खेल

    शूटिंग, सेलिंग और गोल्फ में ऐसा रहा प्रदर्शन

    50 मीटर राइफल 3 पोजीशन के विमेंस क्वालीफिकेशन में भारत को निराशा मिली। भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और तेजस्विनी सावंत फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहीं।

    सेलिंग में मेन्स स्किफ में गणपति केलापांडा और वरुण ठक्कर रेस-10 में 10वें और रेस-11 में नौवें स्थान पर रहे। गोल्फ में पुरुषों के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के तीसरे राउंड में उदयन माने संयुक्त रूप से 55वें स्थान पर रहे। वहीं अनिर्बान लाहिड़ी 28वें स्थान पर रहे।

    जानकारी

    लंबी कूद में 25 वें स्थान पर रहे श्रीशंकर

    पुरुषों की लंबी कूद के क्वालिफिकेशन में ग्रुप B में एम श्रीशंकर 7.69 मीटर की कूद के साथ 25वें स्थान पर रहे। वह इस प्रतियोगिता के फाइनल में क्वालीफाई करने से चूक गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पीवी सिंधु
    ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    दीपिका कक्कड़ की 14 घंटे चली कैंसर की सर्जरी, शोएब ने बताई अब कैसी है हालत टीवी जगत की खबरें
    निसान मैग्नाइट की बिक्री 2 लाख के पार, जानिए कब हुई थी लॉन्च  निसान
    हिना खान ने रचाई बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल से शादी, किया दिल छू लेने वाला पोस्ट हिना खान
    IPL 2025: रिटेन किए गए इन खिलाड़ियों ने इस सीजन में किया निराश IPL 2025

    पीवी सिंधु

    वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड जीतने के बाद बोलीं सिंधू- लंबे समय से था इंतजार बैडमिंटन
    खेल मंत्रालय ने पद्म विभूषण अवार्ड के लिए भेजा मैरी कॉम का नाम खेल मंत्रालय
    बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है यह बुजुर्ग, दी अपहरण की धमकी तमिलनाडु
    भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट बनेगा और भी खास, सम्मानित किए जाएंगे ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी सौरव गांगुली

    ओलंपिक

    कौन हैं उसैन बोल्ट के दो रिकॉर्ड तोड़ने वाले 17 साल के धावक एरियन नाइटन उसैन बोल्ट
    टोक्यो ओलंपिक: मैरी कॉम और मनप्रीत सिंह होंगे उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक मैरी कॉम
    ओलंपिक में कैसा रहा है भारत का इतिहास? अब तक जीते गए पदकों पर एक नजर टोक्यो ओलंपिक
    भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी केशव दत्त का 95 साल की उम्र में निधन कोलकाता

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: ईनामी राशि में अन्य देशों की तुलना में सबसे अधिक कमाई करेंगे भारतीय एथलीट्स ओलंपिक
    ओलंपिक 2020: इन एथलीट्स और खेलों से है भारत को पदक जीतने की उम्मीद ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर की विजयी शुरुआत हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025