NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / शुभमन गिल ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए
    अगली खबर
    शुभमन गिल ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए
    गिल ने इस संस्करण में बनाए 400 से अधिक रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    शुभमन गिल ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए

    लेखन अंकित पसबोला
    May 21, 2024
    09:43 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) का सफर समाप्त हो चुका है।

    इस संस्करण में GT ने 5 मैच जीते और 7 में हार झेली। इसके अलावा 2 मैच बारिश के कारण रद्द हो गए। अंक तालिका में GT की टीम 8वें स्थान पर रही।

    GT के कप्तान शुभमन गिल ने इस संस्करण में 400 से अधिक रन बनाए।

    इस बीच उन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं, जो गिल ने इस संस्करण में बनाए।

    प्रदर्शन 

    GT से दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे गिल 

    गिल ने IPL 2024 में 12 मैचों में 38.73 की औसत और 147.40 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट के साथ 426 रन बनाए।

    वह साई सुदर्शन (527) के बाद संस्करण में GT के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

    इस बीच उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए, जिसमें 104 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। गिल ने पूरे संस्करण में 15 छक्के और 37 चौके लगाए।

    शतक

    IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा कप्तान 

    गिल ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 104 रनों की शानदार पारी खेली और उनकी टीम ने 35 रनों से जीत हासिल की।

    यह उनके IPL करियर का चौथा शतक रहा। इसके साथ ही 24 साल की उम्र में गिल IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए थे।

    इस बीच उन्होंने साई सुदर्शन के साथ रिकॉर्ड 210 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी।

    स्टेडियम 

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पूरे किए 1,000 टी-20 रन 

    गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1,000 टी-20 रन भी पूरे किए। उन्होंने इस मैदान पर 19 टी-20 मैचों की 19 ही पारियों में 71.93 की औसत और 163.23 की स्ट्राइक रेट से 1,079 रन बनाए हैं।

    उन्होंने अपने इस पसंदीदा मैदान पर 4 शतक लगाए हैं।

    किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में उन्होंने माइकल क्लिंगर (4, ब्रिस्टॉल क्रिकेट ग्राउंड) और विराट कोहली (4, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम) की बराबरी की।

    उपलब्धि 

    GT की ओर से 1,500 रन वाले पहले बल्लेबाज बने गिल 

    इस संस्करण के दौरान ही गिल GT की ओर से 1,500 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बने।

    उन्होंने इस टीम की ओर से 45 मैचों में लगभग 45 की औसत और 147.70 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,799 रन बनाए हैं।

    GT की ओर से उनके बाद सर्वाधिक रन सुदर्शन ने बनाए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 25 मैचों में 47.00 की औसत के साथ 1,034 रन अपने नाम किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    शुभमन गिल

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय सलामी जोड़ी का नहीं खुला खाता, दूसरी बार हुआ ऐसा भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: बाबर आजम बने वनडे में नंबर-1 बल्लेबाज, शुभमन गिल को पीछे छोड़ा बाबर आजम
    वनडे क्रिकेट में साल 2023 के 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर वनडे क्रिकेट
    शुभमन गिल का इस साल वनडे में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    CSK बनाम RR: ट्रेंट बोल्ट ने IPL में खेले 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े  ट्रेंट बोल्ट
    रविचंद्रन अश्विन ने चेपॉक स्टेडियम पर पूरे किए अपने 50 IPL विकेट, जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: RCB ने DC को हराते हुए दर्ज की लगातार 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: GT बनाम KKR का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट गुजरात टाइटंस

    IPL 2024

    IPL 2024 में सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी मुंबई इंडियंस, जानिए कैसा रहा सफर  मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: रोहित शर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ  किया संघर्ष, जानिए हैरान करने वाले आंकडे़  टी-20 क्रिकेट
    RCB बनाम CSK: फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा IPL 2024 में अपना चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ किया संघर्ष, जानिए हैरान करने वाले आंकडे़  हार्दिक पांड्या

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    शाकिब अल हसन 4,500 टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL के वो बड़े रिकॉर्ड्स जो अब भी क्रिस गेल के नाम पर हैं दर्ज  क्रिस गेल
    विराट कोहली एक मैदान पर 100 टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    सुरेश रैना के नाम दर्ज हैं IPL के ये बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए  सुरेश रैना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025