NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / GT बनाम CSK: शुभमन गिल ने जड़ा IPL करियर का चौथा शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े 
    अगली खबर
    GT बनाम CSK: शुभमन गिल ने जड़ा IPL करियर का चौथा शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े 
    शुभमन गिल छा गए (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    GT बनाम CSK: शुभमन गिल ने जड़ा IPL करियर का चौथा शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 10, 2024
    09:04 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 59वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने कमाल की पारी (104) खेली है। उन्होंने अपने IPL करियर का चौथा शतक जड़ा।

    शुभमन ने पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और और CSK के गेंदबाजों को कोई मौका ही नहीं दिया। शुभमन ने इस सीजन पहला शतक लगाया है। इस मैच से पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89* रन था।

    ऐसे में आइए उनकी पारी पर नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही शुभमन की पारी और साझेदारी?

    शुभमन ने 50 गेंद का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के लगाए और उनकी स्ट्राइक रेट 189.09 की रही। इस खिलाड़ी ने पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन के साथ 210 रन की साझेदारी निभाई।

    यह IPL के इतिहास में किसी भी सलामी जोड़ी के द्वारा की गई संयुक्त रूप से सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

    केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक भी IPL में पहले विकेट के लिए 210 रन जोड़ चुके हैं।

    बराबरी

    शुभमन ने की सूर्या की बराबरी

    शुभमन ने टी-20 क्रिकेट में 6 शतक जड़ दिए हैं। भारतीय टीम के लिए इस खिलाड़ी ने 1 शतक लगाया है। इसी के साथ उन्होंने रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है। सभी खिलाड़ियों के टी-20 क्रिकेट में 6-6 शतक हैं।

    टी-20 क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों में शुभमन से ज्यादा शतक सिर्फ विराट कोहली (9) और रोहित शर्मा (8) के नाम है।

    कप्तान के तौर पर शुभमन का IPL में यह पहला शतक है।

    कारनामा

    शुभमन और सुदर्शन का कारनामा 

    शुभमन के जोड़ीदार सुदर्शन (103) ने भी मुकाबले में शतक लगाया। यह IPL इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब दोनों सलामी बल्लेबाजों ने एक मुकाबले में शतक जड़ा है।

    पहली बार यह कारनामा डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने किया था। दोनों ने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के तौर पर शतक लगाया था।

    यह सिर्फ तीसरा मौका है जब IPL की एक पारी में 2 खिलाड़ियों ने शतक लगाया है।

    IPL

    शुभमन ने इन दिग्गजों की कर ली बराबरी 

    शुभमन के IPL में 4 शतक हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने राहुल, वार्नर और शेन वॉटसन की बराबरी कर ली है। इन सभी खिलाड़ियों के IPL में 4-4 शतक हैं।

    शुभमन से ज्यादा IPL शतक सिर्फ क्रिस गेल (6), जोस बटलर (7) और कोहली (8) ने लगाए हैं।

    210 यह IPL इतिहास की संयुक्त रूप से तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। पहले (229 रन) और दूसरे स्थान (215* रन) पर कोहली और एबी डिविलियर्स हैं।

    रन

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पूरे किए 1,000 रन 

    शुभमन ने अपनी इस शानदार शतकीय पारी के दौरान टी-20 क्रिकेट में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1,000 रन भी पूरे कर लिए।

    इस खिलाड़ी ने अपना चौथा टी-20 शतक इस मैदान पर लगाया है।

    1 मैदान पर सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में उन्होंने माइकल क्लिंगर (4, ब्रिस्टॉल) और कोहली (4 बेंगलुरु) की बराबरी कर ली है। इस स्टेडियम में शुभमन ने 71.93 की औसत से 1,079 रन बनाए हैं।

    करियर

    कैसा रहा है शुभमन का IPL करियर?

    शुभमन ने IPL में 103 मैच खेले हैं और 15 बार नाबाद रहते हुए 37.84 की औसत और 135.70 की स्ट्राइक रेट से 3,216 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 4 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं। सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन रहा है।

    IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने 12 मैच में 1 बार नाबाद रहते हुए 147.40 की स्ट्राइक रेट और 38.73 की औसत से 426 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2024

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    शुभमन गिल

    रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल देरी से पहुंचेंगे दक्षिण अफ्रीका, जानिए क्या है कारण भारतीय क्रिकेट टीम
    3 भारतीय खिलाड़ियों ने इस साल वनडे जीत में बनाए 1000+ रन, पहली बार हुआ ऐसा रोहित शर्मा
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय सलामी जोड़ी का नहीं खुला खाता, दूसरी बार हुआ ऐसा भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC रैंकिंग: बाबर आजम बने वनडे में नंबर-1 बल्लेबाज, शुभमन गिल को पीछे छोड़ा बाबर आजम

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 क्रिकेट में विराट कोहली के दिलचस्प रिकॉर्डस पर एक नजर विराट कोहली
    IPL में RCB और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: PBKS बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप 2024: बाबर आजम के अनोखे रिकॉर्ड्स पर एक नजर  बाबर आजम

    क्रिकेट समाचार

    MI बनाम SRH: हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    IPL 2024: MI ने SRH को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम SRH: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स सूर्यकुमार यादव
    IPL 2024: DC बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2024

    MI बनाम SRH: ट्रेविस हेड लगातार दूसरे अर्धशतक से चूके, पूरे किए अपने 3,000 टी-20 रन ट्रेविस हेड
    IPL 2024: SRH बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL में SRH और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए लखनऊ सुपर जायंट्स
    DC बनाम RR: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने लगाया अपना चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025