Loading...
IPL 2022: तीसरे असिस्टेंट कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े शेन वॉटसन
शेन वॉटसन

IPL 2022: तीसरे असिस्टेंट कोच के रूप में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े शेन वॉटसन

लेखन Neeraj Pandey
Mar 15, 2022
03:38 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वापसी हो गई है। खिलाड़ी के रूप में अपना करियर खत्म कर चुके वॉटसन इस बार कोच के रूप में वापस आए हैं। वॉटसन को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपना असिस्टेंट कोच बनाया है। पिछले कई दिनों से इस बात की अफवाहें चल रही थीं जिन पर आज DC ने मुहर लगा दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

प्रतिक्रिया

IPL दुनिया की बेस्ट टी-20 लीग, जुड़ी हैं इससे काफी यादें- वॉटसन

DC द्वारा साइन किए जाने के बाद वॉटसन ने कहा कि IPL विश्व का बेस्ट टी-20 टूर्नामेंट है और एक खिलाड़ी के रूप में उनकी काफी यादें इस लीग से जुड़ी हैं।

उन्होंने आगे कहा, "खिलाड़ी के रूप में शानदार यादों के बाद कोचिंग में मौका मिला है। महान रिकी पोंटिंग के साथ काम करने का मौका मिलेगा। पोंटिंग के साथ काम करके सीखने का मौका पाना मेरे लिए शानदार होगा।"

प्रदर्शन

खिलाड़ी के तौर पर ऐसा रहा वॉटसन का IPL में प्रदर्शन

शेन वॉटसन का IPL करियर बेहतरीन रहा है। उन्होंने कुल 145 मैच खेले हैं, इस बीच उन्होंने 43 मैच CSK के लिए खेले हैं। वॉटसन ने 145 IPL मैचों में 3,874 रन बनाए हैं और उन्होंने चार शतक और 20 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

गेंदबाजी में उन्होंने 92 विकेट भी चटकाए हैं। वॉटसन CSK के अलावा RR की टीम की ओर से खिताब भी जीत चुके हैं।

ADVERTISEMENT

अजीत अगरकर

पिछले महीने अगरकर को भी बनाया गया था असिस्टेंट कोच

DC ने मोहम्मद कैफ और अजय रात्रा को असिस्टेंट कोच के पद से हटा दिया था, लेकिन प्रवीण आमरे को बनाए रखा गया था। हाल ही में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भी असिस्टेंट कोच बनाया गया था।

अगरकर की नियुक्ति पिछले महीने की 23 तारीख को ही हो गई थी, लेकिन कमेंटेटर के रूप में अपना कार्य खत्म करने के कारण वह अब तक टीम से नहीं जुड़ पाए थे।

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम

आगामी सीजन के लिए दिल्ली का शेड्यूल

27 मार्च: DC बनाम MI

02 अप्रैल: GT बनाम DC

07 अप्रैल: LSG बनाम DC

10 अप्रैल: KKR बनाम DC

16 अप्रैल: DC बनाम RCB

20 अप्रैल: DC बनाम PBKS

22 अप्रैल: DC बनाम RR

28 अप्रैल: DC बनाम KKR

01 मई: DC बनाम LSG

05 मई: DC बनाम SRH

08 मई: CSK बनाम DC

11 मई: RR बनाम DC

16 मई: PBKS बनाम DC

21 मई: MI बनाम DC

ADVERTISEMENT