NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस से तोड़ा नाता, 9 साल संभाली गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी 
    अगली खबर
    IPL: शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस से तोड़ा नाता, 9 साल संभाली गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी 
    शेन बॉन्ड 9 सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे (तस्वीर: एक्स/@mipaltan)

    IPL: शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस से तोड़ा नाता, 9 साल संभाली गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी 

    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 18, 2023
    03:51 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) से अपना नाता तोड़ लिया है।

    बॉन्ड लगभग 9 सालों के लंबे कार्यकाल के लिए MI तक जुड़े रहे थे। उनके कार्यकाल में टीम की गेंदबाजी उसकी सबसे मजबूत पहलू बन गई थी।

    जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को निखारने का श्रेय भी काफी हद तक बॉन्ड को ही जाता है।

    रिपोर्ट

    MI ने अपने बयान में क्या कहा? 

    MI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक बयान जारी किया और न्यूजीलैंड के दिग्गज के जाने की पुष्टि की।

    उन्होंने लिखा, "2015 में शुरू हुआ शेन बॉन्ड का सफल कार्यकाल टीम के साथ 9 साल के लंबे समय के बाद समाप्त हो गया है। फ्रेंचाइजी के साथ बॉन्ड का शानदार करियर अब खत्म हो गया है। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी कोच के रूप में 4 IPL ट्रॉफियां जिताने में उनकी भूमिका काफी अहम रही।"

    रिपोर्ट

    बॉन्ड ने क्या कहा? 

    बॉन्ड ने कहा, "मैं पिछले 9 सीजन के लिए MI फैमिली का हिस्सा बनने के अवसर के लिए अंबानी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैदान पर और बाहर कई शानदार यादों के साथ यह एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। मैं इतने सारे महान लोगों, खिलाड़ियों और कर्मचारियों दोनों के साथ काम करने और उनके साथ मजबूत रिश्ते रखने के लिए काफी भाग्यशाली रहा हूं। मैं उन सभी को याद करूंगा और भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

    रिपोर्ट

    मलिंगा ने ली बॉन्ड की जगह 

    बॉन्ड ने 2015 में गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाली और अपने 9 साल के कार्यकाल के दौरान महेला जयवर्धने और मार्क बाउचर के साथ काम किया।

    बॉन्ड को हटाने की प्रक्रिया पूर्व MI खिलाड़ी लसिथ मलिंगा को 2024 के लिए मुंबई का गेंदबाजी कोच बनाए जाने के बाद आई है।

    मलिंगा ने भारतीय लीग से संन्यास लेने के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ काम किया था, लेकिन अब वह फिर से MI में लौट आए हैं।

    रिपोर्ट

    बॉन्ड ने 9 साल तक खेला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 

    48 वर्षीय बॉन्ड ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए 2001 से 2010 तक लगभग 9 सालों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था।

    उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में 22.09 की औसत और 3.42 की इकॉनमी रेट से 87 विकेट लिए थे।

    उन्होंने 82 वनडे मैचों में 20.88 की औसत और 4.29 की इकॉनमी रेट से 147 विकेट अपने नाम किए थे।

    उन्होंने 20 टी-20 क्रिकेट मैचों में 25 और 8 IPL मैचों में 9 विकेट लिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शेन बॉन्ड
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    शेन बॉन्ड

    MI अमीरात के हेड कोच बनाए गए शेन बॉन्ड, पार्थिव पटेल बने बल्लेबाजी कोच इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 में MI के गेंदबाजी कोच होंगे लसिथ मलिंगा, शेन बॉन्ड की लेंगे जगह- रिपोर्ट  लसिथ मलिंगा

    इंडियन प्रीमियर लीग

    विश्व कप 2023 के लिए तैयार किया जा रहा है नरेंद्र मोदी स्टेडियम, देखिए तस्वीरें नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
    जोस बटलर को कई साल अपने साथ जोड़ने की पेशकश कर सकती है राजस्थान रॉयल्स- रिपोर्ट  जोस बटलर
    भुवनेश्वर कुमार ने आश्रम के लिए दिए 10 लाख रुपये, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ भारतीय क्रिकेट टीम
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लागू होगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम, BCCI ने की पुष्टि BCCI

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: LSG बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    खिलाड़ियों के बीच विश्वास जमाने के लिए करना होगा उनका समर्थन- रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 एलिमिनेटर: LSG के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए पूरे किए 2,000 IPL रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान: इकराम अलीखिल ने लगाया वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    कोहली में 30 की उम्र के बाद और बढ़ी रनों की भूख, गवाही दे रहे आंकड़े  विराट कोहली
    विश्व कप में विराट कोहली से ज्यादा बोलता है रोहित शर्मा का बल्ला, यहां देखिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप में डेविड वार्नर की सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025